अगर आप भी हर महीने गैस सिलेंडर की बुकिंग करते है तो यह खबर जरूर पढ़ें। गैस सिलेंडर बुक करना अब बहुत ही आसान हो गया है।
नई दिल्ली, फरवरी 26। अगर आप भी हर महीने गैस सिलेंडर की बुकिंग करते है तो यह खबर जरूर पढ़ें। गैस सिलेंडर बुक करना अब बहुत ही आसान हो गया है। एलपीजी कनेक्शन के लिए सिर्फ एक मिस्ड कॉल देना होगा। इसके बाद आपको आसानी से रसोई गैस का कनेक्शन मिल जाएगा। पैसे कमाने का मौका : Post Office के जरिए 5000 रुपये में होगी तगड़ी कमाई

आईओसी दे रही है मिस्ड कॉल पर गैस सिलिंडर कनेक्शन
जी हां गैस सिलेंडर बुक करने के लिए अब कहीं जाने कि जरूरत नहीं है आप आसानी से घर बैठे ही रसोई गैस सिलिंडर बुक करा सकते हैं। सरकारी ऑयल कंपनियां ग्राहकों को रसोई गैस रिफिल कराने के लिए एक खास सुविधा दे रही हैं। इण्डेन गैस के ग्राहकों के लिए एलपीजी गैस सिलेंडर बुक करना अब एक मिस्ड कॉल दूर है। बता दें कि इंडियन ऑयल कार्पोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) ने ट्वीट करते हुए यह जानकारी दी है कि अब ग्राहक एक मिस्ड कॉल देकर भी गैस कनेक्शन पा सकते हैं।
इस नंबर पर करें मिस्ड कॉल
इंडियन ऑयल कार्पोरेशन लिमिटेड ने मिस्ड कॉल के जरिए कनेक्शन की सुविधा की जानकारी देते हुए बताया था कि नए कनेक्शन के लिए कंपनी की ओर से जारी नंबर 8454955555 पर मिस्ड कॉल करना होगा। इसके बाद कंपनी उस व्यक्ति से संपर्क करेगी। कंपनी आपसे संपर्क करके आधार और एड्रेस के जरिए नया गैस कनेक्शन उपलब्ध कराएगी। इस सुविधा का लाभ कोई भी उठा सकता है। इसके लिए आपको आधार कार्ड की जरूरत खास तौर पर होगी और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर के जरिए आप मिस्ड कॉल देकर बिलकुल नया गैस कनेक्शन ले सकते हैं।
अगर आपके परिवार में किसी के पास कोई गैस कनेक्शन है और पता एक ही है तो भी आप गैस कनेक्शन ले सकते हैं। हालांकि, इसके लिए आपको एक बार गैस एजेंसी जाना होगा और पुराने गैस कनेक्शन से जुड़े डॉक्यूमेंट्स दिखाकर वैरिफाई कराना होगा। उसके बाद ही आपको उस पते पर गैस कनेक्शन मिल जाएगा।
ऐसे बुक कराएं एलपीजी सिलेंडर
1. अपने रजिस्टर्ड नंबर से 8454955555 पर मिस कॉल दें।
2. भारत बिल पेमेंट सिस्टम (BBPS) के जरिये भी एलपीजी सिलेंडर रिफिल करा सकते हैं।
3. इंडियन ऑयल के ऐप या https://cx.indianoil.in के जरिये भी बुकिंग होती है।
4. कस्टमर्स 7588888824 पर वॉट्सऐप मेसेज के जरिये सिलेंडर भरवा सकते हैं।
5. इसके अलावा 7718955555 पर एसएमएस या आईवीआरएस करके भी बुकिंग कर सकते हैं।
6. अमेज़न और पेटीएम के जरिये भी सिलेंडर भरवाया जा सकता है।
ऑनलाइन तरीके से लिंक करना
- अपने मोबाइल नंबर को इंडेन गैस कनेक्शन से रजिस्टर कराएं। इसके बाद आधार की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- वेबसाइट पर जाने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें। https://rasf.uidai.gov.in/seeding/User/ResidentSelfSeedingpds.aspx
- खुले पेज पर सभी जरूरी जानकारी भरें।
- इसमें आपको बेनिफिट टाइप में एलपीजी, स्कीम का नाम में आईओसीएल भरना है और अपने इंडेन वितरक का नाम चुनें।
- अपनी ग्राहक संख्या लिखें। आधार नंबर डालने से पहले आपको मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी लिखना होगा।
- सबमिट बटन पर क्लिक करें। इसके बाद आपके मोबाइल, ईमेल पर एक ओटीपी आएगा।
- आपको वन टाइम पासवर्ड डालना होगा। फिर आप सबमिट बटन पर क्लिक कर दीजिये, आपकी लिंकिंग की प्रक्रिया पूरी हो गई है।
ऑफलाइन गैस कनेक्शन को आधार से करें लिंक
- एलपीजी की पासबुक, ई-आधार कार्ड और लिंक कराने का आवेदन जैसे दस्तावेज तैयार करिए।
- आप इंडेन की वेबसाइट से भी आवेदन फॉर्म डाउनलोड कर सकते हैं।
- इसके लिए आप इस पेज पर जाइए: http://mylpg.in/docs/unified_form-DBTL.pdf
- यह आवेदन फॉर्म ऐसा दिखता है। इसके बाद आप अपना ग्राहक आईडी और अन्य जानकारी लिखें। संबंधित दफ्तर (एजेंसी) में जमा करें या डाक से भेज दें।
- यह ध्यान रखें कि आपके पास इसकी पावती जरूर हो। आपकी की तरफ से दी गई सभी जानकारी वेरीफाई करने के बाद अधिकारी आपके इंडेन गैस कनेक्शन को आधार से लिंक कर देंगे।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार



Click it and Unblock the Notifications