अगर आप भी इन्वेस्टमेंट के अलग-अलग ऑप्शंस की तलाश में है, जो कि कम बजट में होने चाहिए, तो यहां आपको एक बेहतर ऑप्शन मिल जाएगा। डाकघर आपको कमाने का मौका दे रहा है।
नई दिल्ली, फरवरी 22। अगर आप भी इन्वेस्टमेंट के अलग-अलग ऑप्शंस की तलाश में है, जो कि कम बजट में होने चाहिए, तो यहां आपको एक बेहतर ऑप्शन मिल जाएगा। डाकघर आपको कमाने का मौका दे रहा है। जी हां पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम में पैसा लगाकर आप अच्छी कमाई कर सकते हैं। पोस्ट ऑफिस की इस फ्रेंचाइजी में अगर आप पैसा लगते हैं, तो वो एकदम सुरक्षित होगा। इसके साथ ही इसमें कम कीमत यानी की आपको सिर्फ इसमें 5,000 रुपए खर्च कर शुरुआत करनी होगी। Post Office Schemes : मिनटों में जाने किस योजना में कितना मिलता है ब्याज

सबसे अच्छी बात यह है कि इसके लिए आपको सिर्फ 5000 रुपये खर्च करने होंगे और इसके बाद आराम से सालाना लाखों की कमाई कर सकते हैं। बता दें पोस्ट ऑफिस की तरफ से फ्रेंचाइजी कैये दी जा रही है। इस समय देश में लगभग 1.55 लाख पोस्ट ऑफिस हैं। इसके बाद भी सभी जगह पर पोस्ट ऑफिस की पहुंच नहीं बनी है। इसी को ध्यान में रखते हुए फ्रेंचाइजी दी जा रही है। चलिए अपनी खबर के जरिए आपको बातते हैं आप कैसे फ्रेंचाइजी ले सकते हैं।
ये होती है कमाई
पोस्ट ऑफिस की फ्रेंचाइजी से कमाई कमीशन पर होती है। इसके लिए पोस्ट ऑफिस की तरफ से मिलने वाले प्रोडक्ट और सर्विस दी जाती है। इन सभी सर्विस पर कमीशन दिया जाता है। एमओयू में कमीशन पहले ही तय कर दिया जाता है।
फ्रेंचाइजी लेने के लिए ये अनिवार्य
- फ्रेंचाइजी लेने वाले व्यक्ति की आयु 18 साल से ज्यादा होनी चाहिए।
- कोई भी भारतीय नागरिक पोस्ट ऑफिस की फ्रेंचाइजी ले सकता है।
- फ्रेंचाइजी लेने वाले व्यक्ति के पास किसी मान्यता प्राप्त स्कूल से 8वीं पास का सर्टिफिकेट होना जरूरी है।
- फ्रेंचाइजी का आवेदन करने के लिए सबसे पहले फॉर्म भरकर सब्मिट करना होगा।
- सेलेक्शन होने पर इंडिया पोस्ट के साथ एक एमओयू साइन करना होगा।
जानकारी दें कि इस फ्रेंचाइजी को लेने के लिए आपको सिर्फ 5000 रुपये खर्च करने होंगे। फ्रेंचाइजी मिलने के बाद आप कमीशन के जरिए कमाई कर सकते हैं। यह आपके काम पर निर्भर करता है कि आप कितनी कमाई कर सकते हैं।
पोस्ट ऑफिस की फ्रेंचाइजी के लिए ऐसे करें आवेदन
- फ्रेंचाइजी लेने के लिए आप पोस्ट ऑफिस का ऑफिशियल नोटिफिकेशन पढ़ लें और ऑफिशियल साइट से ही आवेदन करें।
- आपको सबसे पहले इस लिंक पोस्ट ऑफिस की फ्रेंचाइजी के लिए आपको आवेदन करना होगा। इसके लिए आप https://www.indiapost.gov.in/VAS/DOP_PDFFiles/Franchise.pdf इसके ऑफिशियल लिंक पर क्लिक कर सकते हैं।
- यहां क्लिक करने बाद आपको फार्म डाउनलोड करना होगा।
- फार्म भरकर आप आवेदन कर सकते हैं।
- आपको बता दें जिन भी लोगों को चुना जाएगा उनको पोस्ट डिपार्टमेंट के साथ एक एमओयू साइन करना होता है। इसके बाद ही वह ग्राहकों को सुविधाएं दे सकेंगे।
फ्रेंचाइजी से कमाई
- रजिस्टर्ड आर्टिकल्स की बुकिंग पर 3 रुपये
- स्पीड पोस्ट आर्टिकल्स की बुकिंग पर 5 रुपये
- 100 से 200 रुपये के मनी ऑर्डर की बुकिंग पर 3.50 रुपये
- 200 रुपये से ज्यादा के मनी ऑर्डर पर 5 रुपये
- हर माह रजिस्ट्री और स्पीड पोस्ट के 1000 से ज्यादा बुकिंग पर 20 फीसदी अतिरिक्त कमीशन
- पोस्टेज स्टांप, पोस्टल स्टेशनरी और मनी ऑर्डर फॉर्म की बिक्री पर सेल अमाउंट का 5 फीसदी
- रेवेन्यू स्टांप, सेंट्रल रिक्रूटमेंट फी स्टांप्स आदि की बिक्री समेत रिटेल सर्विसेज पर पोस्टल डिपार्टमेंट को हुई कमाई का 40 फीसदी
फ्रैंचाइजी लेने के बाद क्या-क्या करना होगा काम
फ्रैंचाइजी लेने के बाद आपको डाकघर में मिलने वाले तमाम छोटी-बड़ी सुविधाएं मुहैया करवानी होंगी। इसमें स्टांप, स्टेशनरी, स्पीड पोस्ट, मनी ऑर्डर जैसी सेवाएं शामिल हैं। इसके लिए आप फ्रैंचाइजी आउटलेट भी खोल सकते हैं या फिर पोस्टल एजेंट बनकर घर-घर जाकर भी यह काम कर सकते हैं।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications