इस समय भारतीय नागरिकों के लिए आधार कार्ड काफी महत्वपूर्ण दस्तावेज बन चुका है। इस समय सिम खरीदने से लेकर सरकारी या निजी क्षेत्र में नौकरी का आवेदन करने तक के लिए आधार कार्ड मांगा जाता है।
नई दिल्ली: इस समय भारतीय नागरिकों के लिए आधार कार्ड काफी महत्वपूर्ण दस्तावेज बन चुका है। इस समय सिम खरीदने से लेकर सरकारी या निजी क्षेत्र में नौकरी का आवेदन करने तक के लिए आधार कार्ड मांगा जाता है। आपको चाहे अपने घर का काम करना हो या फिर बैंकिग का कामकाज सभी जगह आधार कार्ड की जरूरत होती है। इन आसान टिप्स के जरिए DL को करें AADHAAR से लिंक ये भी पढ़ें

वहीं, सभी सरकारी योजनाओं का फायदा लेने के लिए आधार कार्ड पेश करना जरूरी है। ऐसे में अगर आपके कार्ड में कुछ अपडेट होना है फिर किसी भी तरह की समस्या है तो अब आपको उसको सॉल्युशन तुरंत मिलेगी। दरअसल यूआईडीएआई अब ट्विटर पर भी आपकी परेशानियों को दूर करेगा।
ट्विटर पर भी दूर होगी आधार संबंधी समस्या
भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) ने बताया है कि आधार कार्डधारकों की समस्याओं और सुविधा का ध्यान रखते हुए ट्विटर पर सवालों के जवाब देना शुरू कर दिया है। अगर आपको भी आधार से जुड़ी कोई समस्या है तो यूआईडीएआई के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर सवाल पूछने पर तुरंत समाधान मिलेगा। आधार कार्ड धारक को समाधान के लिए प्राधिकरण के ट्विटर अकाउंट @UIDAI और @Aadhaar_Care पर ट्वीट करना होगा। इसके अलावा आधार केंद्र के क्षेत्रीय कार्यालयों का भी अलग आधिकारिक ट्विटर हैंडल दिया गया है। इन पर भी अपनी समस्या, शिकायत या सवाल पूछ सकते हैं। आधार की यह सेवा कस्टमर केयर, फोन नंबर और मेल आईडी से अलग है।
यूआईडीएआई की सुविधाएं ऑनलाइन उपलब्ध
आधार की यह सेवा कस्टमर केयर, फोन नंबर और मेल आईडी से अलग है। वहीं प्राधिकरण का कस्टमर केयर नंबर 1947 है। इसके अलावा [email protected] पर ई-मेल भेज कर भी जानकारी मांगी जा सकती है। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण ने लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए अपनी सभी सेवाएं ऑनलाइन शुरू कर दी हैं। आधार कार्ड में नाम से लेकर फोन नंबर बदलने तक और पता समेत दूसरी जानकारियों में बदलाव ऑनलाइन किया जा सकता है। मालूम हो कि आजकल ज्यादातर सरकारी विभाग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल कर लोगों की समस्याओं का तेजी से निस्तारण कर रहे हैं। ट्विटर जैसे सोशल मीडिया प्लेटफार्म ने कंपनियों और सरकारी अधिकारियों का उपभोक्तओं से सीधा संवाद आसान बना दिया है। यूआईडीएआई अकेला नहीं है जो लोगों की शिकायतें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिये निपटा रहा है। कई सरकारी और गैर सरकारी विभाग अपने उपभोक्ताओं के सवालों के जवाब ट्विटर के जरिये दे रहे हैं।
हाल ही में शुरू की हुई आधार चैटबोट की सुविधा
इससे पहले इसी साल जनवरी महीने में यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (यूआईडीएआई) ने आस्क आधार चैटबोट लॉन्च किया था। इस आस्क आधार चैटबोट पर लोगों के सवालों के जवाब दिए जाते हैं। इस पर यूजर को आधार से जुड़ी किसी भी क्वेरी का तुरंत जवाब मिलता है। चैटबोट एक सॉफ्टवेयर एप्लीकेशन है, जो चैट इंटरफेस की तरह काम करता है। यह आर्टिफीशियल इंटेलिजेंस की मदद से सवालों के जवाब देता है। देश में 125 करोड़ लोगों के पास आधार दिसंबर 2019 में यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (यूएडीएआई) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार देश में रहने वाले 125 करोड़ नागरिकों के आधार कार्ड बनाए गए हैं। देश में आधार प्रोजेक्ट को 2010 में लागू किया गया था।
पैन कार्ड से जुड़ी हर परेशानी का हो सकता है हल
पैन कार्ड से जुड़ी सभी समस्याओं का अब NSDLeGovernance द्वारा ट्विट के जरिए भी निराकरण किया जा रहा है। इनमें पैन कार्ड के लिए आवेदन देने के बाद भी अब तक डिलीवरी न होने, पैन कार्ड में नाम या एड्रेस चेंज कराने या फिर पैन कार्ड में किसी भी तरह का करेक्शन करने जैसे कोई भी काम अब ट्विटर के जरिये हो रहे हैं। हालांकि, कुछ मामलो में समस्या से जुड़ी डिटेल्स को कस्टमर सर्विस ईमेल आईडी पर भेजने के लिए भी कहा जा सकता है। लेकिन आपकी शिकायत पर बहुत तेजी से रिवर्ट दिया जाता है। NSDLeGovernance इन दिनों सोशल मीडिया का बेहतर प्रबंधन और सेवाएं देने के लिए अधिकतम उपयोग कर रहा है। गौरतलब है कि NSDL e-Governance Infrastructure द्वारा पैन कार्ड सेवाएं, यूआईडी या आधार कार्ड एनरॉलमेंट सर्विस, एनपीएस जैसी सेवाएं रिटेल कस्टमर तक पहुंचाता है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 25 मार्च को कई दिनों बाद सोने की कीमतों में जबरदस्त उछाल! जानिए 24, 22k, 18k गोल्ड रेट

Gold Rate Today: 28 मार्च को फिर से सोने की कीमतों में आया उछाल! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 25 मार्च को चांदी की कीमतों में जबरदस्त तेजी, ₹20,000 उछाल! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 26 मार्च को लगातार दूसरे दिन सोने की कीमतों में उछाल! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 27 मार्च को फिर से सोने की कीमतों में तेजी! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Happy Ram Navami 2026: आज है राम नवमी! इन खास मैसेज से करें अपनों का दिन खास

Silver Price Today: 29 मार्च रविवार को चांदी सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का भाव

Silver Price Today: 28 मार्च को चांदी की कीमतों में उछाल, जानिए प्रति किलो कितना महंगा हुआ चांदी का भाव

Gold Price Today: 29 मार्च को सोना सस्ता हुआ या महंगा? खरीदने से पहले जानें आज का ताजा भाव

Silver Price Today: 26 मार्च को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! प्रति किलो चांदी सस्ता हुआ या महंगा?

Gold Silver Price: सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, लेकिन क्यों हर रोज टूट रहा भाव, कितनी रह गई कीमत?



Click it and Unblock the Notifications