यूआईडीएआई द्वारा जारी होने वाला आधार कार्ड एक बेहद ही महत्वपूर्ण दस्तावेज है। इसमें एक नागरिक की डेमोग्राफिक और बॉयोमेट्रिक जानकारियां दर्ज होती हैं।
नई दिल्ली: यूआईडीएआई द्वारा जारी होने वाला आधार कार्ड एक बेहद ही महत्वपूर्ण दस्तावेज है। इसमें एक नागरिक की डेमोग्राफिक और बॉयोमेट्रिक जानकारियां दर्ज होती हैं। इस समय सिम खरीदने से लेकर सरकारी या निजी क्षेत्र में नौकरी का आवेदन करने तक के लिए आधार कार्ड मांगा जाता है। लेकिन इस बीच ये भी देखा गया है कि आधार कार्ड का इस्तेमाल कर लोगों के साथ ठगी के मामले सामने आते रहते हैं। Aadhaar से जुड़ी कैसी भी शिकायत को यहां कराएं दर्ज, मिलेगा तुरंत जवाब

डुप्लीकेट कॉपी से बचने के लिए करें ये काम
कई मामलों में तो आधार की डुप्लीकेट कॉपी के जरिए ही ठगी को अंजाम दिया गया है। आधार के जरिए इस तरह की ठगी से बचने के लिए आप पीवीसी आधार कार्ड बनवा सकते हैं। हाल ही में यूआईडीएआई ने आधार के इस नए फॉर्मेट की शुरुआत की है। दरअसल इसमें सिक्योरिटी के लिहाज से कई फीचर्स को जोड़ा गया है। यह साइज में भी छोटा है। पीवीसी आधार कार्ड में होलोग्राम फीचर जोड़ा गया है जिसकी वजह से एक आधार कार्ड की डुप्लीकेट कॉपी नहीं निकाली जा सकती। होलोग्राम एक तरह का कोड होता है जिसकी कॉपी नहीं की जा सकती है।
आधार की पीवीसी कॉपी के लिए दें ऑनलाइन ऑर्डर
अगर आपके पास आधार की पीवीसी कॉपी नहीं है तो आप इसके लिए ऑनलाइन ऑर्डर दे सकते हैं। ऐसा करने के बाद आपके आधार कार्ड की डुप्लीकेट कॉपी कोई नहीं निकाल सकेगा। इतना नहीं होलोग्राम के अलावा पीवीसी कार्ड में गिलोच पैटर्न, घोस्ट इमेज के साथ माइक्रोटेक्स्ट लगाए गए हैं। अक्सर देखने को मिलता रहा है कि जालसाज आधार कार्ड की कॉपी पर फर्जी फोटो लगा लेते हैं। ऐसे में पीवीसी कार्ड में क्यूआर कोड भी दिया गया है जिसके जरिए आसानी से इसका ऑफलाइन वेरिफिकेशन भी संभव है।
आधार को मोबाइल नंबर से ऑनलाइन लिंक कराने का तरीका
1) सबसे पहले आपको अपने नजदीकी रिटेलर के पास जाना है।
2) इसके बाद आपको उसे अपना आधार कार्ड की कॉपी और आपका मोबाइल नंबर देना होगा।
3) फिर वह आपके मोबाइल नंबर से एसएमएस करके ओटीपी वेरीफाई करेगा।
4) और फिर आपके अंगूठे की बायोमेट्रिक सेंसर मशीन से वेरिफिकेशन होगी।
5) अब अपनी फिंगर प्रिंट दें।
6) इसके 24 घंटे बाद आपको कन्फर्मेशन एसएमएस आएगा जो की आखिरी वेरिफिकेशन होती है जिसमें आपको Y लिखकर भेजना होता है।
7)इसके बाद आपका आधार कार्ड मोबाइल नंबर से सफलतापूर्वक लिंक हो जाएगा।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
