आधार कार्ड भारत में रहने वाले लोगों के लिए आधार एक सबसे जरूरी डॉक्यूमेंट है। इस समय भारतीय नागरिकों के लिए आधार कार्ड काफी महत्वपूर्ण दस्तावेज बन चुका है।
नई दिल्ली: आधार कार्ड भारत में रहने वाले लोगों के लिए आधार एक सबसे जरूरी डॉक्यूमेंट है। इस समय भारतीय नागरिकों के लिए आधार कार्ड काफी महत्वपूर्ण दस्तावेज बन चुका है। इस समय सिम खरीदने से लेकर सरकारी या निजी क्षेत्र में नौकरी का आवेदन करने तक के लिए आधार कार्ड मांगा जाता है। आपको चाहे अपने घर का काम करना हो या फिर बैंकिग का कामकाज सभी जगह आधार कार्ड की जरूरत होती है। वहीं, सभी सरकारी योजनाओं का फायदा लेने के लिए आधार कार्ड पेश करना जरूरी है।

तो ऐसे में अगर आपको आधार से जुड़ी कोई भी समस्या है या फिर आपको अपडेट से जुड़ी कोई भी परेशानी है तो अब अपनी समस्याओं को ई-मेल और कॉल के माध्यम से यूआईडीएआई तक आसानी से पहुंचा सकते हैं। आइए आपको बताते हैं कि आप अपनी शिकायत कहां और कैसे दर्ज करा सकते हैं।
फोन या मेल के जरिए करें शिकायत
फोन करके शिकायत दर्ज करना अगर आप आधार से संबंधित कोई शिकायत फोन करके दर्ज करना चाहते हैं तो आपको इसके लिए टोल फ्री नंबर 1947 पर फोन करना होगा। अगर आप मेल के जरिए शिकायत करना चाहते हैं तो आपको [email protected] पर लिखकर अपनी परेशानी मेल करनी होगी। यूआईडीएआई के अधिकारी इस मेल को समय-समय पर चेक करते हैं और लोगों की समस्याओं का समाधान करते हैं। शिकायत सेल ई-मेल पर जवाब देकर आपकी परेशानियों को दूर करता है।
यहां करें शिकायत, तुरंत मिलेगा जवाब
- यूजर्स यूआईडीएआई की वेबसाइट पर भी आधार की शिकायत दर्ज कर सकते हैं।
- सबसे पहले आप यूआईडीएआई की आधिकारिक वेबसाइट पर (https://resident.uidai.gov.in/) जाएं।
- अब आपको संपर्क और समर्थन (Contact and support) पर जाना होगा। अब आपको यहां 14 अंक का एनरोलमेंट नंबर डालना पड़ेगा।
- इसके बाद दिन, महीने और साल के साथ समय भी डालना पड़ेगा। इसके बाद में आपको अपना नाम, ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर लिखना पड़ेगा।
- लोकेशन टैब में आपको अपने इलाके का पिन नंबर और ड्रॉप डाउन लिस्ट से गांव/शहर आदि का नाम चुनना होगा।
- इसके बाद आपको शिकायत का प्रकार, उसकी कैटेगरी और अपनी परेशानी बतानी होगी। इसके बाद अंतिम चरण में आपको वेबसाइट पर मौजूद सिक्योरिटी कोड डालना पड़ेगा।
- एक बार यह सब जानकारी सबमिट कर देने के बाद आपकी शिकायत दर्ज हो जाएगी।
पोस्ट के जरिए करें शिकायत
इसके अलावा यूजर्स पोस्ट के जरिए भी शिकायत कर सकते हैं। आपको शिकायत की हार्ड कॉपी यूआईडीएआई के हेडक्वॉर्टर में भेजनी होती है। यहां पर शिकायत अधिकारी इन शिकायतों को चेक करते हैं। इसके बाद में मुख्यालय से इसका जवाब यूजर्स को भेजा जाता है।
शिकायत का स्टेटस ऐसे चेक करें
- अगर आपको शिकायत का स्टेटस चेक करना है, तो सबसे पहले www.uidai.gov.in पर जाएं। इसके बाद ‘कॉन्टैक्ट एंड सपोर्ट' टैब में जाएं।
- इसके बाद ‘ग्रीवांस रिड्रेसल मैकेनिज्म' में ‘चेक कम्प्लेंट स्टेटस' पर क्लिक करें। शिकायत दर्ज करते समय मिली कंप्लेंट आईडी और कैप्चा कोड भरना होगा।
- इसके बाद ‘चेक स्टेटस' पर क्लिक करें। इस तरह आपको वेबसाइट पर अपनी शिकायत का स्टेटस पता चल जाएगा।
More From GoodReturns

भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें

Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?

ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका

US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति

GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित

ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान

चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग

Russia ने 6 महीने में बेच दिया 44 टन सोना! रूस क्यों घटा रहा है अपना Gold Reserve?

Indo-MIM Listing Today: आज बाजार में होगी धमाकेदार एंट्री! लिस्टिंग के बाद शेयर बेचने का सही तरीका

Gold Outlook: Buy on Dip या Sell on Rise? गोल्ड, सिल्वर और क्रूड पर Expert Strategy!

LIC AGM 2026: डिविडेंड और बोनस पर बड़ा फैसला, निवेशकों के लिए क्या है खास?



Click it and Unblock the Notifications