इन दिनों एटीएम से ट्रांजेक्शन करना बहुत आम बात है। कई बार हमें कैश की जरूरत होती है तो हम एटीएम से पैसा निकालने के लिए जाते हैं।
नई दिल्ली, मार्च 26। इन दिनों एटीएम से ट्रांजेक्शन करना बहुत आम बात है। कई बार हमें कैश की जरूरत होती है तो हम एटीएम से पैसा निकालने के लिए जाते हैं। कई बार ऐसा होता है के कैश निकालते समय नोट फटे हुए निकलते हैं और उन्हें बदलने का विकल्प नहीं होता। ये नोट कई बार मार्केट या दुकानों पर भी नहीं चल पाते। लेकिन इन सब बातों को सोचकर आपको परेशान होने की जरुरत नहीं है क्योंकि अब आप ये नोट बदल सकते हैं। जी हां आप एटीएम से निकले फटे नोट को आसानी से बदलवा भी सकते हैं। चलिए जानते हैं इसका प्रोसेस।

PF अकाउंट के बैंक डिटेल्स को अपडेट करने के लिए फॉलो करें यह प्रोसेस
ऐसे बदल सकते हैं फटे हुए नोट
अगर एटीएम से कटे-फटे नोट निकले हैं तो उन्हें बदलने के लिए आपको उस बैंक में शिकायत करनी होगी, जिसके एटीएम से आपने कैश निकाला है। इस शिकायत में पैसा निकालने की तारीख, समय और एटीएम की लोकेशन लिखनी होगी। इसके साथ ही आपको पैसा निकालने का स्लिप अटैच करना होगा। अगर आपके पास स्लिप नहीं है तो आपको अपने मोबाइल पर आए मैसेज की डिटेल देना होगा। दरअसल, आरबीआई गाइडलाइन के अनुसार कोई भी सरकारी बैंक नोट बदलने से माना नहीं कर सकते। ऐसे में अब आप आसानी से कटे-फटे नोट बदलवा सकते हैं और इस प्रक्रिया में ज्यादा वक्त भी नहीं लगता है।
एसबीआई ने दी जानकारी
इसकी जानकारी देश का सबसे बड़ा सरकारी बैंक एसबीआई दे चुका है। एक ग्राहक की शिकायत पर एसबीआई ने जानकारी देते हुए बताया कि इस स्थिति में ग्राहक को क्या कदम उठाना चाहिए। एसबीआई ने कहा कि 'कृपया ध्यान दें कि हमारे एटीएम में लोड होने से पहले नोटों को अत्याधुनिक नोट सॉर्टिंग मशीनों के माध्यम से जांचा जाता है। इसलिए गंदे / कटे-फटे नोट का वितरण असंभव है। हालांकि, आप हमारी किसी भी शाखा से नोट बदलवा सकते हैं।
शिकायत दर्ज करने का तरीका जानें यहां
बैंक ने बताया है कि https://crcf.sbi.co.in/ccf/ under General Banking// Cash Related category में आप इसकी शिकायत भी कर सकते हैं। यह लिंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम के लिए है। कई रिपोर्ट्स के अनुसार, कोई भी बैंक एटीएम से निकले कटे-फटे नोट को बदलने से इंकार नहीं कर सकता। इसके साथ ही इसके बावजूद अगर बैंक नियमों का उल्लंघन करते हैं तो बैंक कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जा सकती हैं। वहीं कस्टमर की शिकायत के आधार पर बैंक को 10 हजार तक का हर्जाना भी भरना पड़ सकता है।
जानिए, कटे-फटे नोटों को बदलने की प्रक्रिया
- कटे-फटे नोटों को बदलने के लिए आपको उस बैंक में आवेदन करना होगा जिसके एटीएम से नकदी निकाली गई है।
- आपको उस एटीएम की तारीख, समय और स्थान का उल्लेख करना होगा जहां से आपने पैसे निकाले थे और साथ ही निकासी पर्ची भी संलग्न की थी।
- अगर आपके पास पर्ची नहीं है तो आपको अपने मोबाइल पर आए मैसेज की डिटेल देनी होगी।
More From GoodReturns

भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें

Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?

ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका

US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति

GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित

ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान

चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग

Russia ने 6 महीने में बेच दिया 44 टन सोना! रूस क्यों घटा रहा है अपना Gold Reserve?

Indo-MIM Listing Today: आज बाजार में होगी धमाकेदार एंट्री! लिस्टिंग के बाद शेयर बेचने का सही तरीका

मुंबई बारिश अलर्ट: बैंकिंग ठप होने पर पैसे की किल्लत से कैसे बचें? जानें स्मार्ट तरीके

Gold Outlook: Buy on Dip या Sell on Rise? गोल्ड, सिल्वर और क्रूड पर Expert Strategy!



Click it and Unblock the Notifications