नौकरीपेशा लोगों के लिए ईपीएफओ के कई बड़े फायदे हैं। ईपीएफओ का पैस मुसीबत के वक्त में लोगों के लिए काफी मददगार साबित होता है।
नई दिल्ली, मार्च 25। नौकरीपेशा लोगों के लिए ईपीएफओ के कई बड़े फायदे हैं। ईपीएफओ का पैस मुसीबत के वक्त में लोगों के लिए काफी मददगार साबित होता है। पीएफ खाते में जमा राशि पर मिलने वाला ब्याज किसी भी बैंक द्वारा दिए जाने वाले ब्याज के मुकाबले काफी ज्यादा होता है। पीएफ खाता धारकों को रिटायरमेंट के बाद पेंशन भी मिलती है। हालांकि, पीएफ खाते से जुड़े तमाम फायदों का लाभ उठाने के लिए कुछ जरूरी डिटेल्स हैं, जिन्हें अप-टू-डेट रखना बहुत जरूरी है।
अपडेट करें सारी जानकारी
पीएफ खाते में खाताधारक की कई जरूरी जानकारियां जैसे- नाम, आधार नंबर, बैंक का नाम, बैंक अकाउंट नंबर, आईएफएससी कोड, पैन नंबर आदि अपडेट रखना बहुत जरूरी है। बता दें कि इन जानकारियों में कुछ जानकारी ऐसी होती हैं जो आमतौर पर नहीं बदलती हैं जैसे- नाम, आधार नंबर और पैन नंबर लेकिन बैंक से जुड़ी डिटेल्स बदल सकती हैं।

LIC : पत्नी के लिए आज ही खरीदें ये पॉलिसी, मिलेगा लाखों का रिटर्न
बदल जाता है आईएफएससी कोड
ऐसे समझे अगर आप दिल्ली में रहते हैं और नोएडा में नौकरी करते हैं। जब आपने नौकरी शुरू की थी तो कंपनी ने नोएडा की स्टेट बैंक शाखा में आपका सेलरी अकाउंट खुलवाया था। जिसके बाद आपने अपने पीएफ खाते में स्टेट बैंक के ही सेलरी अकाउंट की डिटेल्स डाली थीं। अब कुछ समय के बाद आपने नोएडा में स्थित स्टेट बैंक में चल रहे बैंक खाते को अपने घर के नजदीकी स्टेट बैंक शाखा में ट्रांसफर करवा लिया, जो दिल्ली में है। ऐसी स्थिति में आपका आईएफएससी कोड बदल जाएगा। बता दें कि बैंक शाखाओं के आईएफएससी कोड, उसकी ब्रांच के लोकेशन के हिसाब से निर्धारित किए जाते हैं। दिल्ली और नोएडा के अलग-अलग ब्रांच का आईएफएससी कोड भी अलग-अलग होता है। अब जैसा कि आप जानते हैं कि पीएफ खाते में दर्ज की जाने वाली बैंक डिटेल्स में बैंक खाते का आईएफएससी कोड भी दर्ज करना अनिवार्य होता है। ऐसे में अब आपको अपने पीएफ खाते में दर्ज बैंक की डिटेल्स में भी बदलाव करना होगा।
आसानी से अपडेट होता आईएफएससी कोड
तो अगर आपने अभी हाल-फिलहाल में अपने बैंक खाते को किसी दूसरी ब्रांच में ट्रांसफर कराया है या आपका बैंक किसी अन्य बैंक के साथ मर्ज हुआ है तो आपके बैंक खाते का आईएफएससी कोड बदल जाएगा। ऐसी स्थिति में आपको अपने पीएफ खाते में भी नया आईएफएससी कोड दर्ज करना होगा। दरअसल, पीएफ खाते में आईएफएससी कोड अपडेट करना बहुत आसान है। आप घर बैठे ही चुटकियों में अपने पीएफ खाते में आईएफएससी कोड अपडेट कर सकते हैं।
पीएफ खाते में आईएफएससी कोड को ऐसे करें अपडेट
1. पीएफ खाते में आईएफएससी कोड अपडेट करने के लिए आपको सबसे पहले ईपीएफओ की वेबसाइट पर जाना होगा।
2. अब आपको सर्विस में जाकर फॉर एंप्लाई को चुनना है।
3. फॉर Employees चुनने के बाद आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
4. नए पेज पर आपको एक बार फिर सर्विस सेक्शन में जाना है और सदस्य यूएएन/ऑनलाइन सेवा (ओसीएस/ओटीसीपी पर क्लिक करना है।
5. सदस्य यूएएन/ऑनलाइन सेवा (ओसीएस/ओटीसीपी पर क्लिक करने के बाद आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा. अब यहां अपना यूएएन नंबर, पासवर्ड और कैप्चा कोड डालकर लॉग-इन कर लें।
6. लॉग-इन करने के बाद एक नया पेज खुलेगा। यहां आपको मेनेंज में जाकर केवाईसी पर क्लिक करना है।
7. केवाईसी पर क्लिक करने के बाद एक नया पेज खुल जाएगा। नए पेज पर आपको ऊपर ही तीन विकल्प दिखाई देंगे- बैंक , पैन, पासपोर्ट। अब आपको अपने बैंक का आईएफएससी कोड अपडेट करना है तो बैंक पर क्लिक करें।
8. बैंक पर क्लिक करने के बाद आपको अपना अकाउंट नंबर और नया आईएफएससी कोड डालना होगा, जिसके बाद सिस्टम अपने आप ही आपके बैंक का नाम और शाखा की जानकारी प्राप्त कर लेगा।
9. ये सब करने के बाद आपको सेव पर क्लिक करना है, जिसके बाद आपके पीएफ खाते में आईएफएससी कोड अपडेट करने की एप्लिकेशन फाइल हो जाएगी।
10. अब आपके एप्लिकेशन को वेरिफाई किया जाएगा। एप्लिकेशन को सफलतापूर्वक वेरिफाई किए जाने के बाद कुछ ही दिनों में आपके पीएफ खाते में आईएफएससी कोड अपडेट हो जाएगा।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स



Click it and Unblock the Notifications
