नई दिल्ली। मोदी कैबिनेट ने बीते बुधवार को लेबर कोड ऑन इंडस्ट्रियल रिलेशन 2019 को मंजूरी दी है। इसके बाद कंपनियां किसी भी खास अवधि के लिए फिक्सड टर्म (निश्चित समय के लिए) पर कर्मचारियों को नौकरी पर रख सकेंगी। अगर किसी कंपनी में 100 या इससे ज्यादा कर्मचारी हैं, तो छंटनी से पहले सरकार की इजाजत लेना जरूरी होगा। नए कोड में 100 कर्मचारियों की सीमा बरकरार रखी है। लेकिन साथ में एक नया प्रोविजन जोड़ दिया गया है। इसके तहत कोई कंपनी नोटिफिकेशन के जरिए 100 कर्मचारियों की सीमा को घटा या बढ़ा भी सकती है।

जानिए फिक्स्ड टर्म एंप्लॉयमेंट का मतलब
फिक्स्ड टर्म एंप्लॉयमेंट का मतलब ऐसे कर्मचारियों से है, जिन्हें किसी भी अवधि के लिए काम पर रखा जा सकता है। यह कंपनी की जरूरत पर निर्भर करेगा। जैसे अगर सीजन या अन्य समय पर अचानक कंपनियों कोऑर्डर मिल जाए और उत्पादन बढ़ाने के लिए कर्मचारियों की जरूरत हो तो वह तीन महीने या छह महीने के लिए कर्मचारियों को भर्ती कर सकती है।
शीतकालीन सत्र में पास हो सकता है बिल
संसद के शीत सत्र में यह बिल पेश किया जा सकता है। कैबिनेट मीटिंग के बाद निर्मला सीतारमण ने बताया, "इसका मतलब यह है कि कर्मचारियों को सिर्फ 6 महीने के लिए भी नौकरी के लिए रखा जा सकता है। हालांकि इस दौरान सभी कर्मचारियों को एक समान अधिकार रहेंगे।" इस दौरान श्रम मंत्री संतोष गंगवार ने कहा कि उन्होंने ट्रेड यूनियन के साथ बातचीत में काफी वक्त बिताया है। कोड मे दो सदस्यीय ट्राइब्यूनल बनाने का प्रावधान भी किया गया है। पहले इसमें एक सदस्यीय ट्राइब्यूनल था। सरकार ने पिछले साल ही सभी सेक्टर के लिए फिक्स्ड टर्म एंप्लॉयमेंट की अनुमति दे दी थी। अभी इसे कोडीफाई किया गया है। इसका मतलब है कि संसद से इसे मंजूरी मिलने के बाद यह कानून बन जाएगा।
यह भी पढ़ें : पेंशन फंड में खुद ऐसे करें नॉमांकन, नहीं तो होगी दिक्कत
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications