आम आदमी के लिए बढ़ती महंगाई के बीच एक राहत भरी खबर है। एलपीजी रसोई गैस सिलिंडर की बढ़ती कीमत से अगर आप भी परेशान है तो ये खबर एक बार जरुर पढ़ लें। पेट्रोल-डीजल इस महीने लगातार तीसरे दिन महंगा हुआ है।
नई दिल्ली, मई 7। आम आदमी के लिए बढ़ती महंगाई के बीच एक राहत भरी खबर है। एलपीजी रसोई गैस सिलिंडर की बढ़ती कीमत से अगर आप भी परेशान है तो ये खबर एक बार जरुर पढ़ लें। पेट्रोल-डीजल इस महीने लगातार तीसरे दिन महंगा हुआ है। रसोई गैस भी 809 रुपये प्रति सिलेंडर है। आप पेट्रोल डीजल की कीमतों पर छूट तो नहीं पा सकते क्योंकि ये तेल कंपनियों के हवाले है, लेकिन आप एलपीजी यानी रसोई गैस सिलेंडर पर भारी छूट हासिल कर सकते हैं, वो भी पूरे 800 रुपये तक।

46 रुपए सस्ता हुआ LPG सिलेंडर, अब इस रेट पर मिलेगा नॉन सब्सिडी वाला Gas
800 रुपये तक बचाने का मौका
पेटीएम आपको गैस सिलेंडर बुक करने का मौका दे रहा है। पेटीएम का इस्तेमाल डिजिटल लेन-देन, मोबाइल रिचार्ज और बिजली के बिल भरने में आदि में होता है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि कैसे आप पेटीएम का इस्तेमाल करके गैस सिलेंडर की बुकिंग कर सकते हैं और उस पर 800 रुपये तक कैशबैक पाने का मौका है। आप इस ऑफर का फायदा 31 मई तक उठा सकते हैं। पेटीएम ने इस ऑफर का नाम फर्स्ट टाइम दिया है। इस ऑफर का फायदा सिर्फ वही ग्राहक ले सकते हैं जो पहली बार पेटीएम ऐप के जरिए गैस बुकिंग कर रहे हैं। जब आप गैस बुकिंग के लिए पेमेंट करेंगे तब आपको 800 रुपये वाला स्क्रैच कार्ड मिलेगा। इसमें आपको 10 रुपये से लेकर 800 रुपये तक का कैशबैक मिलेगा।
ऐसे बुक करें पेटीएम से गैस सिलेंडर
- अगर आपके फोन में पेटीएम ऐप नहीं है तो पहले डाउनलोड करें।
- उसके बाद पेटीएम में जाकर शो मोर पर क्लिक करना होगा।
- अब रिचार्ज एंड पे बिल्स पर जाएं।
- अब बुक ए सिलेंडर ऑप्शन खोलें।
- भारत गैस, एचपी गैस या इंडेन में से अपना गैस प्रोवाइडर चुनें।
- रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर या अपने एलपीजी आईडी दर्ज करें।
- इसके बाद आपको पेमेंट ऑप्शन दिखेगा।
- अब पेमेंट करने से पहले ऑफर पर 'FIRSTLPG' प्रोमो कोड डालें।
कैशबैक के लिए ये है शर्त
800 रुपये तक का यह कैशबैक पेटीएम ऐप के माध्यम से पहली बार एलपीजी गैस सिलेंडर बुक करवाने वाले ग्राहक ही पा सकते हैं। बता दें कि कैशबैक का यह ऑफर 31 मई 2021 को समाप्त हो रहा है। बुकिंग के 24 घंटे के भीतर आपको कैशबैक का स्क्रैच कार्ड मिल जाएगा। इस स्क्रैच कार्ड को 7 दिनों के भीतर इस्तेमाल करना होगा। बता दें कि पेटीएम पहली बार अपने ग्राहकों को ऐसा ऑफर नहीं दे रही है बल्कि इससे पहले भी पेटीएम एलपीजी गैसे बुकिंग पर ऑफर पेश करने का काम कर चुकी है। इससे पहले ग्राहकों को कंपनी बुकिंग पर 800 रुपये तक का कैशबैक दे रही थी। इस बार पेटीएम की ओर से ग्राहकों को 809 रुपये में मिलने वाले एलपीजी गैस सिलेंडर पर 800 रुपये का कैशबैक दिया जा रहा है।
इंडेन, एचपी और भारत गैस के ग्राहक ऐसे करें बुकिंग
इंडेन कस्टमर्स ऐसे करें वॉट्सऐप से सिलेंडर की बुकिंग
इंडेन के ग्राहक 7718955555 पर कॉल करके एलपीजी सिलेंडर बुक कर सकते हैं। आप व्हाट्सएप पर REFILL लिखकर 7588888824 पर भेजकर भी सिलेंडर बुक कर सकते हैं। ग्राहकों को केवल रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से ही संदेश भेजना होगा।
भारत गैस कस्टमर्स ऐसे करें वॉट्सऐप से सिलेंडर की बुकिंग
भारत गैस ग्राहकों को गैस सिलेंडर की बुकिंग के लिए अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर 1800224344 से BOOK या 1 टाइप कर भेजना होगा। इसके बाद, आपका बुकिंग रिक्वेस्ट गैस एजेंसी द्वारा स्वीकार किया जाएगा और आपको अपने व्हाट्सएप नंबर पर accepted का अलर्ट मिलेगा और आपका काम हो जाएगा।
एचपी कस्टमर्स ऐसे करें वॉट्सऐप से सिलेंडर की बुकिंग
ग्राहक 9222201122 पर व्हाट्सएप पर एक मैसेज भेजकर एचपी गैस सिलेंडर बुक कर सकते हैं। ग्राहक रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से मैसेज भेजें। इस नंबर पर आपको कई अन्य सेवाओं की जानकारी भी मिलती रहेगी। एचपी कस्टमर्स अपने एलपीजी कोटा, एलपीजी आईडी, एलपीजी सब्सिडी आदि के बारे में भी यहां मैसेज भेज कर पता लगा सकते हैं।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 27 मार्च को फिर से सोने की कीमतों में तेजी! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 29 मार्च रविवार को चांदी सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Price Today: 29 मार्च को सोना सस्ता हुआ या महंगा? खरीदने से पहले जानें आज का ताजा भाव

Silver Price Today: 28 मार्च को चांदी की कीमतों में उछाल, जानिए प्रति किलो कितना महंगा हुआ चांदी का भाव

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

Bank Holiday Today: आज बैंक बंद हैं या खुला? बैंक जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications