आधार कार्ड एक जरूरी दस्तावेज है। आधार कार्ड आज की तारीख में सबसे अहम डॉक्यूमेंट्स में गिना जाता है। ऐसे में आधार की हमेशा कहीं न कहीं जरूरत पड़ती रहती है। आधार कार्ड में मौजूद आपकी जानकारी बहुत महत्वपूर्ण होती है।
नई दिल्ली: आधार कार्ड एक जरूरी दस्तावेज है। आधार कार्ड आज की तारीख में सबसे अहम डॉक्यूमेंट्स में गिना जाता है। ऐसे में आधार की हमेशा कहीं न कहीं जरूरत पड़ती रहती है। आधार कार्ड में मौजूद आपकी जानकारी बहुत महत्वपूर्ण होती है। ऐसे में आधार कार्ड को बैंक अकाउंट से लिंक कराना जरुरी है। अगर आपका आधार बैंक अकाउंट से लिंक नहीं है तो आज हम आपको कुछ ऐसे तरीके बताएगें जिसके जरिए आप अपने आधार कार्ड को बैंक अकाउंट के साथ लिंक करा सकते हैं। PAN-Aadhaar लिंक : जुर्माने से बचने के लिए 31 मार्च से पहले करा लें लिंक

31 मार्च से पहले करा लें आधार को बैंक से लिंक
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि केंद्र सरकार ने इसके लिए 31 मार्च 2021 डेडलाइन तय की है। बैंक अकाउंट को ऑफलाइन व ऑनलाइन तरीकों से लिंक करा सकते हैं। अगर आपने खाते को लिंक नहीं कराया तो आपको कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसी स्थिति में आपका बैंक अकाउंट फ्रीज भी हो सकता है। इतना ही नहीं सरकार की कई योजनाओं का लाभ लेने के लिए आपके आधार कार्ड होना जरूरी है।
बैंक अकाउंट लिंक है या नहीं ऐसे करें चेक
- इस तरह चेक करें आपका आधार बैंक अकाउंट से लिंक है या नहीं-
- सबसे पहले यूआईडीएआई की आधिकारिक वेबसाइट uidai.gov.in पर जाएं।
- यहां आधार सेवाओं वाले सेक्शन पर क्लिक करें।
- आधार से बैंक अकाउंट लिंक होने के स्टेटस वाले ऑप्शन पर क्लिक करें। जैसे ही आप इस पर क्लिक करेंगे, एक नया पेज ओपन होगा।
- यहां आपसे 12 संख्या वाला आधार नंबर मांगा जाएगा, पहले आधार नंबर दी गई जगह पर भरें।
- उसके बाद स्क्रीन पर एक सिक्योरिटी कोड भी दिखाएगा, जिसे देखकर भरने के बाद वन टाइम पासवर्ड (ओटीपी) आपके आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आएगा।
- अब ओटीपी एंटर करें और फिर लॉगिन करें।
- जानकारी के लिए बता दें कि अगर आपका बैंक खाता आधार से लिंक हुआ होगा, तो आपको सामने यह बधाई संदेश मिलेगा।
ऑफलाइन लिंकिंग भी आसान
इसके साथ आपको ऑफलाइन तरीका भी बता दें, अगर आप नेट बैंकिंग नहीं इस्तेमाल करते हैं तो आप बैंक जाकर खाते को आधार से लिंक कर सकते हैं। यहां आपको अपने आधार की एक फोटो कॉपी देनी होगी। इसके साथ ही पासबुक भी लेकर जाएं। अब आपको एक फॉर्म को भरकर सब्मिट करना है। जब आपका खाता आधार से लिंक हो जाएगा तो आपको बैंक की ओर से एसएमएस भेजकर जानकारी दे दी जाएगी। बता दें अगर आपके आधार और बैंक दी गई मोबाइल नंबर अलग-अलग हैं तो लिंक नहीं होगा।
ऑनलाइन बैंक अकाउंट को ऐसे करें लिंक
- अपने अकाउंट को ऑनलाइन लिंक करने के लिए इंटरनेट बैंकिग को लॉगइन करना होगा।
- लॉग इन करने के बाद आपको आधार नंबर को लिंक करने का ऑप्शन मिलेगा।
- समझने के लिए बता दें कि अगर आप एसबीआई के ग्राहक हैं तो www.onlinesbi.com पर लॉग इन करने के बाद स्क्रीन के बायीं तरफ, "My Accounts" के अंदर "Link your Aadhaar number" का ऑप्शन दिया होगा।
- यहां जाकर अपना आधार नंबर डालकर सब्मिट कर दें। आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर के आखिरी दो संख्या को डिस्प्ले किया जाएगा।
- लिंक होने का स्टेटस इसी मोबाइल नंबर पर भेजा जाएगा।
ऐसे करें मोबाइल नंबर से चेक
आपको अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से *99*99*1# डायल करना होगा। इसके बाद आपको अपना 12 अंकों का आधार कार्ड नंबर एंटर करना होगा। सबमिट के बटन पर क्लिक करते ही आधार की बैंक से लिंक होने की जानकारी सामने आ जाएगी।
एटीएम से करें आधार और बैंक अकाउंट लिंक
इन सब में सबसे आसान तरीका एक ये भी है कि ग्राहक अपने बैंक एटीएम पर जाकर भी बैंक अकाउंट को आधार कार्ड से लिंक कर सकते हैं। लेकिन ध्यान रखें कि अपने आधार कार्ड को बैंक अकाउंट से लिंक करने की सुविधा केवल डेबिट कार्ड्स पर ही उपलब्ध होती है, जो कि आपके बैंक खाते के लिए जारी किया जाता है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications