भारत कोरोनावायरस संक्रमण से प्रभावित दुनिया का सातवां सबसे बड़ा देश बन गया है। कोरोना वायरस महामारी के चलते एक साथ देश और दुनिया में लॉकडाउन लगाया गया।
नई दिल्ली: भारत कोरोनावायरस संक्रमण से प्रभावित दुनिया का सातवां सबसे बड़ा देश बन गया है। कोरोना वायरस महामारी के चलते एक साथ देश और दुनिया में लॉकडाउन लगाया गया। कोरोना के कारण लोगों का कामकाज बिलकुल बंद पड़ गया। इसी बीच एलआईसी ने पॉलिसीधारकों को बड़ी राहत दी है। कोरोनावायरस महामारी और लॉकडाउन को देखते हुए भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) ने कहा है कि मैच्योरिटी क्लेम पाने के लिए अब ग्राहकों को एलआईसी की ब्रांच आने की जरूरत नहीं होगी। अब वो घर बैठे ही इसके लिए आवेदन कर सकेंगे। मोदी सरकार दे रही एक लाख रुपये जीतने का मौका, बस बनाना होगा 3 मिनट का वीडियो ये भी पढ़ें

30 जून तक घर बैठे करें मैच्योरिटी क्लेम
जी हां एलआईसी के अनुसार इसके लिए पॉलिसीधारक को पॉलिसी, केवाईसी दस्तावेज, डिस्चार्ज फॉर्म और अन्य दस्तावेजों को स्कैन करके ईमेल के जरिए सबंधित ब्रांच को भेजना होगा। यह सुविधा 30 जून तक के लिए दी गई है। एलआईसी वेबसाइट के अनुसार पॉलिसीधारक को ईमेल के जरिए मैच्योरिटी या अन्य क्लेम के लिए रिक्वेस्ट भेजनी होगी। ये मेल [email protected] पर भेजाना होगा। ब्रांच कोड की जगह आपको अपनी ब्रांच का कोड भरना होगा। उदाहरण के लिए यदि आपकी ब्रांच का कोड 883 है, तो ये मेल [email protected] पर भेजना होगा।
इन बातों का रखें ध्यान
स्कैन किए गए दस्तावेजों का साइज 5 एमबी से अधिक नहीं होनी चाहिए। स्कैन किए गए दस्तावेज जेपीईजी या पीडीएफ फॉर्मेट में होने चाहिए। इस ईमेल आईडी का उपयोग केवल क्लेम रिक्वेस्ट भेजने के लिए ही किया जाना है। एलआईसी के अनुसार ईमेल का विषय पॉलिसी नंबर होगा। बता दें कि इस सुविधा का लाभ वही लोग ले सकते हैं जिनकी पॉलिसी मैच्योर हो गई हो और सभी प्रीमियमों का भुगतान सही से किया गया हो। इसके साथ ही अधिक जानकारी के लिए आप एलआईसी के हेल्प लाइन नंबर 02268276827 पर कॉल या एलआईसी की ऑफिसियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स



Click it and Unblock the Notifications
