मोदी सरकार आपको एक लाख रुपये जीतने का मौका दे रही है। दरअसल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को अपने मन की बात कार्यक्रम के दौरान माई लाइफ माई योगा वीडियो ब्लॉगिंग प्रतियोगिता की घोषणा की थी।
नई दिल्ली: मोदी सरकार आपको एक लाख रुपये जीतने का मौका दे रही है। दरअसल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को अपने मन की बात कार्यक्रम के दौरान माई लाइफ माई योगा वीडियो ब्लॉगिंग प्रतियोगिता की घोषणा की थी। इसमें उन्होंने कहा था कि 3 मिनट का योग करते हुए वीडियो बनाना होगा। इसके साथ ही कोई मैसेज भी देना होगा। जानकारी दें कि यह प्रतियोगिता 31 मई से शुरू कर दिया गया है। बता दें कि इस प्रतियोगिता का आयोजन आयुष मंत्रालय एवं भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद (आईसीसीआर) के संयुक्त प्रयास से किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता फेसबुक, ट्वीटर और इंस्टाग्राम के सोशल मीडिया प्लेटफार्मों के माध्यम से होगी।
कॉम्पटिशन में कैसे लें भाग
- इस कॉम्पटिशन में भाग लेने के लिए आपको अपने परिवार के साथ योग करते हुए 3 मिनट का एक वीडियो बनाना होगा।
- इसके साथ ही वीडियो में आपको कुछ योग के बारे में मैसेज भी देना है। इसके बाद इस वीडियो को आयुष मंत्रालय की वेबसाइट में अपलोड कर देना है।
- बता दें कि अपलोड किए गए सभी वीडियो 21 जून इंटरनेशनल योग डे के दिन लॉन्च किए जाएंगे।
- यह कॉम्पटिशन दो फेज (चरणों) में आयोजित किया जाएगा। पहले फेज में इंटरनेशनल प्रतियोगी होंगे, जबकि दूसरे चरण देश में देश के लोग शामिल होंगे।
- वीडियो को प्रतियोगिता हैशटैग #MyLifeMyYogaINDIA के साथ फेसबुक, ट्वीटर और इंस्टाग्राम पर अपलोड किया जा सकता है।
- अधिक जानकारी के लिए इस लिंक पर (https://yoga.ayush.gov.in/yoga/) क्लिक करें।
तीन कैटेगरी में आयोजित किए जाएंगे कॉम्पटिशन
- पहली कैटगरी में महिला और पुरुष होंगे।
- दूसरी कैटेगरी में 18 साल तक युवा शामिल होंगे।
- वहीं जबकि तीसरी कैटेगरी में वयस्क और योगफेशनल्स होंगे।
इतनी है प्राइज मनी
- इसमें जिन्हें पहला स्थान मिलेगा, उन विजेताओं को 1 लाख रुपये का इनाम दिया जाएगा।
- दूसरे स्थान पर आने वाले विजेताओं को 50 हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा।
- जबकि तीसरे नंबर में रहने वालों को 25 हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा।
- यह इनाम राशि भारत के लोगों के लिए है। जबकि इंटरनेशनल लेवल पर इनाम की राशि की घोषणा बहुत जल्द की जाएगी।
जानकारी दें कि पीएम मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में कहा था कि कोरोना संकट के दौर में दुनिया के कई नेताओं से बातचीत हुई है। उस बातचीत में कई लोगों ने योग और आयुर्वेद में काफी दिलचस्पी दिखाई है। कोरोना संकट में योग और आयुर्वेद के बारे में लोग जानना चाह रहे हैं, उसकी मदद लेना चाह रहे हैं। हॉलीवुड से लेकर हरिद्वार तक कोरोना संकट में योग के फायदों के बारे में गंभीरता से विचार किया जा रहा है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications
