बेटी पैदा होते ही माता-पिता उसकी शादी के लिए पैसा जोड़ना शुरू कर देते हैं। अगर आपके घर में भी बेटी है और आपको उसकी शादी की चिंता सता रही है तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है।
नई दिल्ली, अप्रैल 16। बेटी पैदा होते ही माता-पिता उसकी शादी के लिए पैसा जोड़ना शुरू कर देते हैं। अगर आपके घर में भी बेटी है और आपको उसकी शादी की चिंता सता रही है तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) कन्यादान के लिए मोटे फंड का इंतजाम करेगा। एलआईसी बेटियों के लिए खास पॉलिसी लेकर आया है। इसमें आपको अपनी बेटी के कन्यादान पर 27 लाख रुपये मिलेंगे। एलआईसी की कन्यादान पॉलिसी में रोज मामूली रकम जमा कराने होंगे। सैलरी बढ़ोतरी : लाखों कर्मचारियों को मिला तोहफा, साथ ही सप्ताह में केवल 5 दिन काम

25 साल के बाद 27 लाख रुपये
एलआईसी ने बेटियों की शादी के लिए एक बेहद महत्वपूर्ण स्कीम शुरू की है। बता दें कि इस स्कीम को कन्यादान पॉलिसी का नाम दिया गया है। पॉलिसी के 25 साल पूरे होने के बाद 27 लाख रुपये मिलेंगे। कन्यादान पॉलिसी 25 साल के लिए होगी और अपनी बेटी के लिए जो यह पॉलिसी लेगा उसकी उम्र 30 साल होनी चाहिए। पॉलिसी के मुताबिक बेटी की कम से कम उम्र 1 साल होनी चाहिए। बेटी की आयु के हिसाब से इस पॉलिसी की समय सीमा घटा दी जाएगी। अगर कोई व्यक्ति कम या ज्यादा पेमेंट करना चाहता है तो वह इस पॉलिसी प्लान में शामिल हो सकता है।
कितना करें जमा
ऐसे समझे अगर कोई 30 वर्ष के पिता अपनी बेटी के लिए यह पॉलिसी लेते हैं तो उन्हें हर महीने 2468 रुपये जमा करते हुए बेटी के 21 वर्ष होते-होते 11 लाख रुपये मिलेंगे। अगर जमा राशि को और बढ़ा दें तो 27 लाख रुपये तक मिल सकते हैं क्योंकि मैक्सिमम सम एस्योर्ड की कोई लिमिट निर्धारित नहीं है। पॉलिसी की खास बात यह है कि प्लान के दौरान कोई अनहोनी हो जाए और पिता की मृत्यु हो जाए तो पॉलिसी के सभी प्रीमियम माफ हो जाते हैं, यानी कि किस्त एलआईसी भरती है और जब बच्ची की उम्र 21 साल होती है तो उसे 11 लाख रुपये का भुगतान किया जाता है।
पॉलिसी का मैच्योरिटी पीरियड 65 साल
इस पॉलिसी को वैसे लोग ले सकते हैं जिनकी उम्र 18 साल से लेकर 50 साल तक है। पॉलिसी का मैच्योरिटी पीरियड 65 साल है और इस पॉलिसी को मिनिमम टर्म 13 साल है। अधिक से अधिक पॉलिसी को 25 साल तक चलाना होगा। इसमें प्रीमियम पेमेंट टर्म 3 साल है यानी कि पॉलिसी अगर 25 साल की है तो आरको 22 साल तक ही प्रीमियम चुकाना होगा। यह पॉलिसी कम से कम 1 लाख रुपये की ले सकते हैं और अधिक की कोई सीमा नहीं है।
ऐसे मिलेगा पाएं 27 लाख
अगर कोई व्यक्ति 5 लाख सम एस्योर्ड की पॉलिसी लेते हैं और इसकी अवधि 25 साल की है तो उन्हें 22 साल तक प्रीमियम चुकाना होगा और इसके लिए हर महीने 1951 रुपये देने होंगे। मैच्योरिटी पर 13.37 लाख रुपये मिलेंगे। इसी तरह अगर 10 लाख की पॉलिसी 25 साल के लिए ली जाती है तो हर महीने 3901 रुपये चुकाकर 26.75 लाख रुपये प्राप्त किए जा सकते हैं।
जानिए कौन ले सकता है पॉलिसी
- एलआईसी कन्यादान पॉलिसी स्कीम के तहत पॉलिसी लेने के लिए पिता की उम्र 18 से 50 साल के बीच होनी चाहिए।
- इसके साथ ही, बेटी की न्यूनतम आयु 1 साल होनी चाहिए। यह प्लान 25 साल के लिए मिलेगा।
- यह एलआईसी कन्यादान पॉलिसी स्कीम आपकी और आपकी बेटी की अलग-अलग आयु के हिसाब से भी मिल सकती है।
- बेटी की आयु के हिसाब से इस पॉलिसी की समय सीमा घटा दी जाएगी। अगर कोई व्यक्ति कम या ज्यादा प्रीमियम का भुगतान करना चाहता है, तो वह इस पॉलिसी प्लान में शामिल हो सकता है और इस योजना का लाभ उठा सकता है।
- बता दें कि पॉलिसी लेने के लिए आपको आधार कार्ड, आय प्रमाण पत्र, पहचान पत्र, पते का सबूत, पासपोर्ट साइज फोटो योजना के प्रस्ताव का विधिवत भरा हुआ और हस्ताक्षर किया हुआ फॉर्म, पहला प्रीमियम भरने के लिए चेक या केश, जन्म प्रमाण पत्र जैसे महत्वपूर्ण दस्तावेजों की जरुरत पड़ेगी।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications