एलआईसी ने कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है। तो अगर एलआईसी कर्मचारी है तो आपके लिए काफी बढ़िया खबर है।
नई दिल्ली, अप्रैल 16। एलआईसी ने कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है। तो अगर एलआईसी कर्मचारी है तो आपके लिए काफी बढ़िया खबर है। देश की सबसे बड़ी इंश्योरेंस कंपनी भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी ) के लाखों कर्मचारियों की सैलरी में बढ़ोतरी होगी। बता दें कि माना जा रहा है कि सरकार ने एलआईसी के कर्मचारियों की सैलरी में 15-16 फीसदी की बढ़ोतरी और सप्ताह में पांच दिन काम पॉलिसी को मंजूरी दे दी है।

सप्ताह में केवल 5 दिन काम
एलआईसी मैनेजमेंट ने पिछली बार 16 फीसदी वेतन बढ़ोतरी प्रस्ताव दिया था। इस प्रस्ताव को बनाते समय, प्रबंधन ने कर्मचारियों के विभिन्न कैडर द्वारा लिए गए होम लोन पर ब्याज दर में 100 बेसिस प्वाइंट्स की कटौती की भी घोषणा की थी। इसके अलावा एलआईसी के कर्मचारियों को अब सप्ताह में 5 दिन ही काम करना होगा। यानी प्रत्येक शनिवार और रविवार को छुट्टी रहेगी। सप्ताह में 5 दिन काम का फैसला तुरंत प्रभाव से लागू हो गया है। जानकारी दें कि एलआईसी के कर्मचारी संगठन लंबे समय से सप्ताह में 5 दिन काम की मांग कर रहे थे।
सबसे बड़ा आईपीओ लाने की भी तैयारी
जानकारी के मुताबिक, इसके पहले एलआईसी मैनेजमेंट द्वारा भेजे गए इस प्रस्ताव पर वित्त मंत्रालय ने सैद्धांतिक रूप से मंजूरी दे दी थी। बता दें कि एलआईसी इस साल देश का अब तक का सबसे बड़ा आईपीओ लाने की भी तैयारी कर रही है। एलआईसी कर्मचारियों का 1 अगस्त, 2017 से वेज रिविजन बकाया है और यह आमतौर पर पांच साल तक चलता है। यूनियन के एक लीडर ने कहा, एलआईसी के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है कि एक वेज रिविजन में देरी हुई है।
आईपीओ में 10% हिस्सा पॉलिसीधारकों के लिए होगा आरक्षित
बता दें कि केंद्र सरकार एलआईसी के आईपीओ से करीब 1 लाख करोड़ रुपए जुटाना चाहती है और कंपनी में अपनी 10 फीसदी हिस्सेदारी बेच सकती है। वित्त राज्यमंत्री ने पिछले महीने कहा था कि एलआईसी के आईपीओ में कम से कम 10 फीसदी हिस्सा पॉलिसीधारकों के लिए आरक्षित रहेगा। सरकार कंपनी की मैजोरिटी शेयरहोल्डर बनी रहेगी। इसके साथ ही उसका मैनेजमेंट पर भी नियंत्रण रहेगा, जिससे पॉलिसीधारकों का हित सुरक्षित रहेगा। सरकार ने एलआईसी की ऑथोराइज्ड कैपिटल को बढ़ाकर 25,000 रुपए करने का प्रस्ताव किया है, जिससे कंपनी की लिस्टिंग में मदद मिलेगी। फिलहाल 29 करोड़ पॉलिसियों के साथ जीवन बीमा कंपनी का पेड-अप कैपिटल 100 करोड़ रुपए है। एलआईसी की शुरुआत 1956 में 5 करोड़ रुपए की शुरुआती पूंजी के साथ हुई थी। एलआईसी का संपत्ति आधार 31,96,214.81 करोड़ रुपए है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications