नई दिल्ली। जी हां एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड होम लोन के साथ बड़ा ऑफर लेकर आया है। एलआईसी हाउसिंग ने अपने होम लोन में लोगों को 6 किस्ते यानी ईएमआई फ्री करने करने का ऑफर दिया है। यानी आपको 6 माह तक की किस्तें नहीं चुकानी होंगी। एलआईसी हाउसिंग ने इसके लिए समयसीमा जरूर निर्धारित की है। लोगों को यह लोन 29 फरवरी 2020 तक लेना होगा। वहीं यह भी शर्त है कि इसकी पहली किस्त 15 मार्च 2020 तक जारी हो जाना चाहिए।
आइये जानते हैं कि यह स्कीम क्या है और कितने ब्याज पर कितना लोन मिल सकता है।
पहले जानें ब्याज दरें और लोन लिमिट
एलआईसी हाउसिंग फायनेंस लिमिटेड '2020 होम लोन' ऑफर लेकर आया है। इस ऑफर के तहत एलआईसी हाउसिंग 8.10 फीसदी ब्याज दर पर आवास लोन दे रहा है। इस ऑफर के तहत होम लोन लेने की कोई सीमा नहीं है। यानी ग्राहक जितना भी चाहे होम लोन ले सकता है।
कितने समय का मिलेगा होम लोन
एलआईसी हाउसिंग होम लोन अधिकतम 30 साल तक के लिए दे सकती है। इस मिलने वाले लोन पर एलआईसी हाउसिंग प्रोसेसिंग फीस काफी कम ले रही है। यह प्रोसेसिंग फीस 1 करोड़ रुपये तक के लिए आवास लोन का 0.25 फीसदी। लेकिन यह 10,000 रुपये से ज्यादा नहीं होगा। वहीं 1 करोड़ रुपये से लेकर 5 करोड़ रुपये तक केआवास लोन के लिए प्रोसेसिंग फीस 0.25 फीसदी ही रहेगी, लेकिन 25,000 रुपये तक हो सकती है। इस प्रोसेसिंग फीस पर जीएसटी अलग से देना होगा।
क्या है 6 ईएमआई फ्री का ऑफर
एलआईसी हाउसिंग का 6 ईएमआई फ्री ऑफर शुरू हो गया है। इस ऑफर का फायदा 29 फरवरी 2020 तक उठाया जा सकता है। इस ऑफर का फायदा उठाने के लिए लोगों को ऐसा घर या फ्लैट खरीदना होगा, जो रेडी टू मूव हो। यानी इसको खरीदने के बाद तुरंत उसमें शिफ्ट हो सकें। ऐसे घर या फ्लैट को खरीदने वालों को 6 ईएमआई फ्री ऑफर का फायदा मिलेगा। इस ऑफर के तहत 5वें, 10वें और 15वें साल में हर साल 2 ईएमआई नहीं देनी होंगी। हालांकि इसमें 3 शर्तें भी हैं।
6 ईएमआई फ्री ऑफर की शर्तें
एलआईसी हाउसिंग फायनेंस लिमिटेड 6 ईएमआई फ्री ऑफर के तहत 3 शर्तें भी लगा रहा है।
-पहली शर्त है कि होम लोन लेने वाले ने एक भी किस्त का डिफॉल्ट न किया हो। यानी होम लोन की सभी किस्ते समय से दी हों।
-दूसरी शर्त है कि होम लोन शुरू के बाद 5 साल तक कोई भी प्रिंसिपल अमाउंट का प्री पेमेंट न किया हो।
-और तीसरी शर्त है कि इस ईएमआई का फायदा आउटस्टैंडिंग लोन में कमी के रूप में दिया जाएगा।
एलआईसी हाउसिंग फायनेंस लिमिटेड के इस ऑफर का और डिटेल जानने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें
https://www.lichousing.com/6emi_waiver.php
यह भी पढ़ें : होम लोन लेने में इन गलतियों से बचें, तुरंत मिलेगा
More From GoodReturns

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
