नई दिल्ली। घर आजकल इतने महंगे हो गए हैं कि बिना लोन के लेना आसान नहीं है। लेकिन लोन मिलेगा या नहीं और मिलेगा तो कितना यह अंदाजा लगाना भी कठिन ही रहता है। आमतौर पर लोग कुछ छोटी-मोटी ऐसी चूक कर देते हैं, जिससे उनको होम लोन मिलने में कठिनाई आती है। ऐसे में जरूरी कि उन पर ध्यान दिया जाए, जिससे आवास लोन लेने में दिक्कत न हो। आमतौर पर माना जाता है कि आसानी से होम लोन चाहिए तो अच्छा क्रेडिट स्कोर होने के साथ ही ज्यादा इनकम और कम वित्तीय देनदारी हो। फिर भी जानकारों का कहना है कि कुछ छोटी-छोटी बातों पर ध्यान दिया जाए तो होम लोन आवेदन को अस्वीकृत होने से बचाया जा सकता है।

इन बातों का रखें ध्यान
आपने अगर पहले किसी बैंक से होम लोन लिया है और किसी दूसरे बैंक से होम लोन ट्रांसफर कराना चाहते हैं तो पहले वाले बैंक से आप नो आब्जेक्शन प्रमाणपत्र (एनओसी) लें। अगर यह तरह का आवास लोन बंद भी हो चुका है तो भी आप एनओसी लें। क्योंकि अगर आपके सिबिल में एनओसी नहीं लिखा है तो आपका होमलोन का आवेदन रिजेक्ट हो सकता है।
-आपके हस्ताक्षर एक जैसे ही होने चाहिए। होम लोन का प्रोसेस लंबा होता है और अलग-अलग जगह पर हस्ताक्षर करने होते हैं। ऐसे में कोशिश करें कि हर जगह साइन एक से ही हों। नहीं तो आपका होमलोन आवेदन रिजेक्ट हो सकता है।
-इस बात की जानकारी बहुत कम लोगों को होगी कि बकाया बिल भी आपके होम लोन एप्लिकेशन को कैंसल करवा सकता है। अगर आपका क्रेडिट कार्ड का बिल या फोन का बिल बकाया है तो मान लीजिए आपको होम लोन नहीं मिलेगा।
-आपके फ्लैट की लोकेशन भी महत्वपूर्ण होती है। अगर आपका फ्लैट ऐसे इलाके में है, जो नेगेटिव जोन में आता है, तो आपके लोन मिलने की उम्मीद कम हो जाएगी। ऐसे में फ्लैट लेने से पहले निगेटिव लोन की लिस्ट जरूर जान लें।
यह भी पढ़ें : क्रेडिट कार्ड : ये 10 बातें डाल देती हैं संकट में, जानें बचने के तरीके
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
