How to Buy Land on Moon: चांद पर जमीन खरीदने की बात तो सभी करते हैं और अब यह सच भी हो चुका है। अक्सर टीवी पर अखबार में या फिर इंटरनेट पर ऐसी खबरें देखने को मिलती है जहां पर किसी आम आदमी ने या फिर सेलिब्रिटी ने चांद पर जमीन खरीदी है, तो आपको आश्चर्य होता होगा। हालांकि अब चांद पर जमीन खरीदना कोई बड़ी बात नहीं है और आप भी बड़ी आसानी से चांद पर अपना प्लॉट बुक कर सकते हैं। गौरतलब है कि कई ऐसी कंपनियां है जो इस समय चांद पर जमीन बेचने का दावा करती हैं। आइए आज आपको बताते हैं कि आप चांद पर जमीन कैसे खरीद सकते हैं।
मीडिया द्वारा दी रही जानकारी के मुताबिक इंटरनेशनल लूनर लैंड्स रजिस्ट्री और लूनर सोसायटी इंटरनल दो ऐसी कंपनियां हैं, जिन्हें चांद पर जमीन बेचने के लिए जाना जाता है।

आपको बताते चलें कि भारत में साल 2006 में चांद पर जमीन खरीदी गई थी। हैदराबाद में रहने वाले राजीव बागड़ी ने चांद पर जमीन खरीदी है। वहीं साल 2006 में बेंगलुरु में रहने वाले ललित मेहता ने भी चांद पर जमीन खरीदी थी।
अब आपके दिमाग में यह सवाल चल रहा होगा कि चांद पर जमीन की कीमत क्या है? अगर आज आप चांद पर जमीन खरीद लेते हैं और कल वहां पर लोग बसने लगते हैं, तो आप काफी अमीर हो सकते हैं। चांद पर जमीन खरीदने की कीमत इतनी कम है कि आपको विश्वास नहीं होगा। आप एक सिंपल मोबाइल फोन की कीमत में चांद पर जमीन खरीद सकते हैं। चांद पर एक एकड़ जमीन की कीमत 37.5 डॉलर की है। यह कीमत रुपए में 3000 रुपए से ज्यादा है। यानी अगर आज आपने चांद पर जमीन खरीद ली है, तो आप आसनी से चांद पर बड़े जमीनदार बन सकते हैं। आपको बताते चलें कि जब भी चांद पर जमीन खरीदने की बात आती है, लोग ज्यादा नहीं सोचते हैं।
अगर आपको चांद पर जमीन खरीदनी है और आपको यह नहीं पता है कि चांद पर जमीन कैसे खरीदनी है, तो हम आपको इसके बारे में विस्तार से बता रहे हैं। चांद पर जमीन बेचने का दावा करने वाली कंपनी द लूनर लैंड रजिस्ट्री की वेबसाइट पर इसकी पूरी प्रक्रिया दी गई है। यह पूरी प्रोसेस काफी ज्यादा आसान है और आपको इसमें कुछ ज्यादा करने की जरूरत नहीं है।
जमीन खरीदने केइस वेबसाइट पर आपको चंद्रमा की अलग अलग जगहों का नाम दिया गया है। आपको इन नामों में से किसी एक नाम का चुनाव करना होगा। एक बार आपने लोकेशन सेलेक्ट कर ली उसके बाद आपको पैसे देने होंगे। यह चार्ज बेसिक शिपिंग और हैंडलिंग का होता है।
किन किन नामों से चांद पर हो रही है प्लॉटिंग
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अलग आपने चांद में जमीन खरीदने के लिए अप्लाई किया है, तो आपको कई नाम मिलते हैं, जिनमें से आप अपनी पसंद की जगह खरीद सकते हैं। चंद्रमा के अलग अलग हिस्सों में लेक ऑफ ड्रीम्स शामिल है। इसके अलावा इस कंपनी के द्वारा एक जगह का नाम बे ऑफ रेनबोज रखा गया है। एक जगह सी ऑफ ट्रांक्विलिटी भी है। इसके अलावा एक हिस्से का नाम सी ऑफ रेंस रखा गया है। गौरतलब है कि अब आम आदमी से लेकर स्टार्स तक सभी चांद पर जमीन खरीदने लगे हैं।
More From GoodReturns

Godrej Consumer Q1 Results: आज नतीजों के साथ डिविडेंड का धमाका? निवेशकों की नजरें इन 3 ट्रिगर्स पर

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

ITR रिफंड का पैसा आना शुरू: क्या आपके खाते में आया? तुरंत चेक करें ये 3 जरूरी चीजें

सरकारी बॉन्ड नीलामी: FD से बेहतर रिटर्न या जोखिम? जानें निवेश का सही तरीका

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

TRAI का नया फरमान: अब रिचार्ज प्लान्स में नहीं छिपेगी कोई जानकारी, Jio-Airtel को देना होगा पूरा ब्यौरा

EPFO ब्याज क्रेडिट: पासबुक में पैसा नहीं दिख रहा? घबराएं नहीं, तुरंत चेक करें ये जरूरी अपडेट

बाजार में उथल-पुथल: 0-90 दिन से 3 साल तक निवेश का सही गणित क्या है?

Airtel Unlimited 5G का सच: 300GB की लिमिट और हॉटस्पॉट का क्या है पंगा? रिचार्ज से पहले ये जरूर देखें

NSE का नया CAS सिस्टम: आज से बदल गया क्लोजिंग का तरीका, ट्रेडर्स के लिए जरूरी गाइड

बैंक निफ्टी एक्सपायरी: आज 13 अगस्त को इन लेवल्स पर रखें नजर, OI और IV का खेल समझें



Click it and Unblock the Notifications