Amazon is changing 2000 rupee notes at home: आरबीआई ने 2000 रुपये के नोट को चलन से बाहर करने का फैसला किया है। ऐसे में लोगों को 2000 रुपये के नोट बदलवाना पड़ रहे हैं। यह काम बैंक में जाकर हो सकता है। लेकिन अगर आप बैंक नहीं जाना चाहते हैं, तो यह काम अमेजन से आप घर बैठे भी कर सकते हैं।
रिजर्व बैंक ने 2,000 रुपये के नोट 30 सितंबर 2023 तक वापस करने को कहा है। अगर 30 सितंबर तक 2000 रुपये के नोट नहीं बदले तो यह बेकार हो जाएंगे। ऐसे में अमेजन की नई सर्विस काफी काम की हो सकती है।

अमेजन ने अमेजन पे कैश लोड की सुविधा शुरू की है। इस सुविधा में अमेजन यूजर्स अमेजन पे बैलेंस में हर माह 50,000 रुपये तक जमा कर सकते हैं। अगर कैश डिपॉजिट का ऑप्शन चुना जाता है तो अमेजन का स्टॉफ आपके घर आकर कैश एकत्र कर लेता है। जैसे ही यह पैसा जमा किया जाता है यह आपके अमेजन पे बैलेंस में दिखने लगता है। अब इस सुविधा के तहत 2,000 रुपये के नोट को भी जमा किया जा रहा है।
अमेजन पे बैलेंस में आए पैसों का इस्तेमाल कहीं भी किया जा सकता है। अमेजन ऐप से शॉपिंग करने के लिए, दुकानों में स्कैन करके पैसों का भुगतान किया जा सकता है। यही नहीं आप इस पैसे को किसी को ट्रांसफर भी कर सकते हैं। इसके अलावा यह पैसा आप अपने बैंक खाते में भी ट्रांसफर कर सकते हैं।
जानिए कैसे घर पर अमेजन बदलेगा 2,000 रुपये का नोट
- आप अमेजन पर कैश ऑन डिलिवरी का ऑप्शन सिलेक्ट करें। किसी ऐसे सामान का ऑर्डर करें, जिसमें ऑर्डर कैश लोड के लिए सुविधा हो। यही फीचर अमेजन पे बैलेंस में कैश डिपॉजिट करने की सुविधा देता है।
- जब सामान आए तो डिलिवरी पर्सन से अमेजन पे बैलेंस में कैश डिपॉजिट करने को कहें। अमेजन के कर्मचारी को कैश दे। यह केश 2,000 का नोट या कोई भी नोट में भी दिया जा सकता है।
- अब आपने जो कैश कर्मचारी को दिया है, उसमें से सामान की कीमत कटकर बाकी का पैसा आपके अमेजन पे बैलेंस में जमा दिखने लगेगा। आप अमेजन ऐप पर जाकर अपना अमेजन पे बैलेंस तुरंत चेक कर सकते हैं।
- अमेजन की इस सुविधा का लाभ केवल उन्हीं ग्राहकों को मिलेगा, जिनकी केवाई की प्रक्रिया पूरी है। वैसे अमेजन पर केवाईसी की प्रक्रिया ऑनलाइन भी पूरी की जा सकती है।
यह भी पढ़ें: Post Office: 1 लाख रु जमा करें और 2 लाख रु पाएं, जानिए स्कीम
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
