Money deposited in Kisan Vikas Patra becomes double: पोस्ट ऑफिस के पाए एक से बढ़कर जमा योजनाएं हैं। इनमें न सिर्फ ब्याज ज्यादा मिल रहा है, वहीं भारत सरकार जमा पैसों की गारंटी भी देती है। ऐसी गारंटी देश का कोई बैंक भी नहीं देता है।
इसी पोस्ट ऑफिस की एक जमा योजना है किसान विकास पत्र (केवीपी)। देश की यह अकेली सरकारी जमा योजना है, जहां पर जमा पैसा डबल होकर वापस मिलता है। इसके अलावा इस स्कीम में कितना भी पैसा जमा किया जा सकता है।

इस वक्त पोस्ट ऑफिस की किसान विकास पत्र (केवीपी) योजना में जमा पैसा 115 महीने में डबल होकर वापस मिल रहा है। 115 महीने का मतलब हुआ कि 9 साल और 7 माह।
जहां तक किसान विकास पत्र (केवीपी) योजना में ब्याज की बात है तो इस वक्त 7.50 प्रतिशत ब्याज दिया जा रहा है। ब्याज की गणना वार्षिक चक्रवृद्धि आधार पर होती है।
किसान विकास पत्र (केवीपी) में न्यूनतम 1000 रुपये जमा किया जा सकता है। वहीं अधिकतम की सीमा नहीं है। इसलिए पैसा डबल करने वालों के लिए यह स्कीम काफी अच्छी मानी जाती है।
किसान विकास पत्र (केवीपी) अकेले या संयुक्त नाम लिया जा सकता है। जानकारों की राय है कि अगर ज्यादा पैसों का निवेश करना हो तो भी कम कम पैसे के किसान विकास पत्र (केवीपी) खरीदने चाहिए। इसका फायदा यह होता है कि अगर बीच में पैसों की जरूरत पड़ी एक या दो किसान विकास पत्र (केवीपी) कैश कराकर ही काम चल जाएगा। अगर बड़ी रकम का एक ही किसान विकास पत्र (केवीपी) खरीदेंगे तो एक यह बार में ही टूट जाएगा।
वहीं किसान विकास पत्र (केवीपी) को बैंक के पास गिरवी रखकर अगर जरूरत पड़े तो लोन भी लिया जा सकता है। ऐसे में पैसे डबल करने वाली यह स्कीम काफी आकर्षक हो जाती है। इस स्कीम में पैसा बच्चों के नाम पर भी जमा किया जा सकता है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
