कोरोना के कारण अर्थव्यवस्था को होने वाले नुकसान से बचाने के लिए आज रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) ने बड़ा ऐलान किया है। रिजर्व बैंक ने ब्याज दरों में 0.75 फीसदी की बड़ी कटौती कर दी है।
नई दिल्ली: कोरोना के कारण अर्थव्यवस्था को होने वाले नुकसान से बचाने के लिए आज रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) ने बड़ा ऐलान किया है। रिजर्व बैंक ने ब्याज दरों में 0.75 फीसदी की बड़ी कटौती कर दी है। इस कटौती के बाद अब रेपो रेट घटकर 4.4 फीसदी रह गया है। या यूं कहें कि आर्थिक संकट को देखते हुए रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने मिडिल क्लास और छोटे कारोबारियों को बड़ा तोहफा दिया है। पीएम मोदी ने RBI के एलानों की तारीफ की, सबको मिलेगी मदद ये भी पढ़ें
होम और ऑटो लोन की ईएमआई में भी बड़ी कमी
रिजर्व बैंक ने वित्त वर्ष 2019-20 के आखिरी में मौद्रिक समीक्षा का शुक्रवार को एलान किया है। आरबीआई ने रेपो रेट में ऐतिहासिक 75 बेसिस प्वॉइंट की कटौती कर दी है। अब रेपो रेट घटकर 4.4 फीसदी रह गया है। इसके पहले 2 बार दरों में कोई बदलाव नहीं हुआ था। जबकि उसके पहले लगातार 5 बार रेपो रेट में कटौती की गई थी। वहीं, रिवर्स रेपो रेट भी 4 फीसदी रह गया है। फिलहाल रिजर्व बैंक की ओर से ब्याज दरों में कटौती न किए जाने से आपके होम लोन और ऑटो लोन की ईएमआई में भी बड़ी कमी आएगी।
रेपो रेट वह दर है, जिस पर आरबीआई बैंकों को लोन देता है। इस घटी हुई दर का फायदा बैंक कस्टमर्स को होम और ऑटो लोन के सस्ते होने के तौर पर कस्टमर्स को होगा। बता दें कि इस साल लगातार तीसरी समीक्षा बैठक में ब्याज दरें घटाने का फैसला लिया गया है। फरवरी 2019 से अक्टूबर 2019 के बीच रेपो रेट में 135 बेसिस प्वॉइंट की कटौती की थी। कुल मिलाकर पिछले साल फरवरी से अब तक इसकी दरें 2.1 फीसदी घट चुकी हैं।
जानिए ईएमआई का कैलकुलेशन
अगर आपने 20 साल के लिए 30 लाख रुपये का होम लोन लिया है। होमलोन पर एसबीआई की कर्ज दरों को लें तो अभी एसबीआई में होम लोन पर 7.85 फीसदी इंटरेस्ट रेट है। लेकिन अब अगर इसमें बैंक भी 75 बेसिस प्वॉइंट की कटौती करें तो यह 7.10 फीसदी रह जाएगा।
होम लोन पर मौजूदा ईएमआई
लोन इंटरेस्ट टेन्योर ईएमआई टोटल इंटरेस्ट
30 लाख 7.85% 20 साल 24814 2,955,328
दरें घटने के बाद ईएमआई
लोन इंटरेस्ट टेन्योर ईएमआई टोटल इंटरेस्ट
30 लाख 7.10% 20 साल 23439 2,625,452
इस तरह यानी आपको 20 साल के लिए 30 लाख के होम लोन पर हर महीने ईएमआई में 1375 रुपये की बचत होगी। आपका कुल इंटरेस्ट भी करीब 3.25 लाख रुपये कम हो जाएगा।
ऑटो लोन
बता दें कि यदि आपने 5 साल के लिए 10 लाख रुपये का ऑटो लोन लिया है। ऑटो लोन पर एसबीआई की मौजूदा कर्ज दरों को लें तो अभी यह 9.30 फीसदी सालाना है। लेकिन अबर इसमें भी 75 बेसिस प्वॉइंट की कटौती हो तो यह घटकर 8.55 फीसदी रह जाएगा।
मौजूदा ईएमआई
लोन इंटरेस्ट टेनर ईएमआई कुल इंटरेस्ट
10 लाख 9.30% 60 माह 20,904 2,54,255
रेट कट के बाद ईएमआई
लोन इंटरेस्ट टेनर ईएमआई कुल इंटरेस्ट
10 लाख 8.55% 60 माह 20,541 2,32,438
मॉनेटरी पॉलिसी की खास बातें
- रिजर्व बैंक ने पहले से चल रहे लोन के ईएमआई के भुगतान को भी 3 महीने के लिए टालने का फैसला किया है।
- रेपो रेट में 75 बीपीएस की कटौती, अब यह घटकर 4.4 फीरसदी रह गया।
- रिवर्स रीपो रेट में 90 बीपीएस की कटौती, अब यह घटकर 4 फीसदी रह गया।
- कैश रिजर्व रेश्यो (सीआरआर) में 100 बीपीएस की कटौती, यह घटकर 3 फीसदी रह गया।
- सीआरआर में 100 बीपीएस की कटौती, इससे बाजार में 1.37 लाख करोड़ रुपये आएंगे।
देश में 21 दिन का लॉकडाउन
सरकार ने भी गुरुवार को 1.70 लाख करोड़ रुपए के राहत पैकेज का ऐलान किया था। इसमें गरीब, किसान, मजदूर, महिला, बुजुर्ग, विधवा और दिव्यांगों को राहत के ऐलान किए गए थे। कोरोनावायरस की वजह से देश में 21 दिन का लॉकडाउन चल रहा है। इससे अर्थव्यवस्था और जनजीवन प्रभावित हो रहा है।
More From GoodReturns

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?



Click it and Unblock the Notifications