कोरोना वायरस के कारण पूरे देश में 21 दिनों के लिए लॉकडाउन घोषित किया है। ऐसे में लोग वर्क फ्रॉर्म होम कर रहे हैं।
नई दिल्ली: कोरोना वायरस के कारण पूरे देश में 21 दिनों के लिए लॉकडाउन घोषित किया है। ऐसे में लोग वर्क फ्रॉर्म होम कर रहे हैं। इसके लिए जियो, बीएसएनएल के अलावा अन्य टेलीकॉम कंपनियों लोगों को बेहतर इंटरनेट सुविधा मुहैया कराने के लिए नए-नए प्लान लॉन्च कर रही हैं। जिससे कि घर से काम करते वक्त लोगों इंटरनेट की स्पीड या डाटा खत्म होने जैसे समस्याओं का सामना ना करना पड़ें। ऐसे में जियो के नाम से लोगों के पास एक मैसेज आ रहा है जिसमें कंपनी द्वारा 498 रुपये का फ्री रिचार्ज देने की बात कही गई है। जी हां आजकल व्हाट्सएप पर एक मेसेज काफी वायरल हो रहा है। मेसेज में रिलायंस जियो का 498 रुपये का रिचार्ज फ्री में ऑफर किए जाने की बात कही जा रही है। Reliance Jio Fiber : अब यूजर्स को हर प्लान में मिलेगा डबल डाटा बेनिफिट ये भी पढ़ें
हैक हो जाएगा पर्सनल डाटा
तो अगर आप भी उन यूजर्स में से हैं जिन्हें यह मेसेज मिला है, तो अब आपको सावधान हो जाने की जरूरत है। इस फर्जी मेसेज के जरिए जालसाज आपके फोन में वायरस पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं ताकि पर्सनल डेटा की चोरी की जा सके। यूजर्स को जाल में फंसाने के लिए ये हैकर्स बड़ी चालाकी से जियो के नाम के इस्तेमाल कर रहे हैं। बता दें कि मेसेज में लिखा है कि इस कठिन परिस्थिति में जियो अपने सभी भारतीय यूजर्स को 498 रुपए का फ्री रिचार्ज ऑफर कर रहा है। इसके साथ ही इस फेक मेसेज में ऑफर को क्लेम करने के लिए एक लिंक भी दिया गया है। इतना ही नहीं ऑफर खत्म होने की तारीख कल तक यानि 31 मार्च बताई जा रही है।
बिलकुल भी न करें लिंक पर क्लिक
हैकर्स बड़ी चालाकी से इस मेसेज में कोरोना वायरस से जूझ रहे देशवासियों से जियो के नाम पर फर्जीवाड़ा करने की कोशिश में हैं। अगर आपके वॉट्सऐप पर भी यह मेसेज आया है तो इसे तुरंत डिलीट करें। इस बात से भी अवगत करा दें कि मेसेज में दिए गए लिंक पर गलती से भी क्लिक न करें। यह लिंक मैलवेयर (वायरस) इंफेक्टेड हो सकता है। यह एक तरह का फिशिंग अटैक है जिसके जरिए साइबर क्रिमिनल्स अपने शिकार के फोन को ऐक्सेस कर उसमें मौजूद डेटा को चोरी करके उसे डार्क वेब पर बेच देते हैं।
जियो ने फर्जी मेसेज को लेकर दी अलर्ट रहने की सलाह
बता दें कि मेसेज इतनी तेजी से वायरल हुआ कि जियो को भी बयान जारी करना पड़ गया। एक ट्विटर यूजर के सवाल का जवाब देते हुए कंपनी ने कहा, 'जियो ऐसे कॉल और मेसेज नहीं करता। जियो ऑफर से जुड़ी सभी जानकारियां Jio.com और My Jio ऐप प उपलब्ध होती है। कृपया फर्जी मेसेज और जालसाजों से सावधान रहें।
दूसरी तरफ आपको यह भी बता दें कि जब भी कोई बड़ी कंपनी किसी तरह का ऑफर लाती है, तो उसे अच्छी तरह विज्ञापनों के जरिए प्रमोट किया जाता है। इसके साथ ही ऑफर की जानकारी कंपनी की वेबसाइट या ऐप पर भी मौजूद रहते हैं। वहीं, वायरल हो रहे इस फर्जी मेसेज के बारे में कहीं कोई ऑफिशल जानकारी मौजूद नहीं थी।
जानिए कैसे करें फेक मेसेज की पहचान
आप अपने ईमेल या फोन पर आया मेसेज सही है कि फर्जी इसकी पहचान करना चाहते तो बता दें कि फर्जी मेसेज को आप इस तरह से चेक कर सकते है।
- पक्का करें की मेसेज और जानकारी का सोर्स सही है या फर्जी।
- ऑफर फर्जी है कि असली इसे चेक करने के लिए कंपनी की वेबसाइट पर जाएं।
- मेसेज या ईमेल में दिए गए किसी भी लिंक पर क्लिक न करें।
- आपको ध्यान रखने की जरूरत है कि https:// से शुरू होने वाला url हमेशा सही (एनक्रिप्टेड) नहीं होते।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
