लॉकडाउन के बीच रिलायंस जियो के ब्रॉडबैंड यूजर्स के लिए खुशखबरी है। टेलिकॉम और ब्रॉडबैंड सर्विस प्रोवाइडर कंपनी रिलायंस जियो ने अपने ब्रॉडबैंड यूजर्स को डबल डाटा बेनिफिट्स देने का ऐलान किया है।
नई दिल्ली: लॉकडाउन के बीच रिलायंस जियो के ब्रॉडबैंड यूजर्स के लिए खुशखबरी है। टेलिकॉम और ब्रॉडबैंड सर्विस प्रोवाइडर कंपनी रिलायंस जियो ने अपने ब्रॉडबैंड यूजर्स को डबल डाटा बेनिफिट्स देने का ऐलान किया है। कंपनी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल के जरिए इस बात की घोषणा की है। जानकारी दें कि रिलायंस जियो ने इससे पहले अपने सभी प्रीपेड मोबाइल यूजर्स के लिए चुनिंदा प्लान्स के साथ डबल डाटा बेनिफिट्स देने की घोषणा की थी। रिलायंस जियो फायबर के यूजर्स को हर प्लान के साथ ये ऑफर दिया जा रहा है।
जियो ने किया लॉक डाउन में भी इंटरनेट कनेक्शन देने का वादा
बता दें कि रिलायंस जियो ने अपने ट्वीट में लिखा है, आपको कनेक्टेड रखने में किसी भी तरह की परेशानी नहीं आए, इसलिए हम आपको डबल डाटा बेनिफिट्स ऑफर कर रहे हैं। इस समय कोरोनावायरस की वजह से पूरे देश में लॉक डाउन है और सभी लोग वर्क फ्रॉम होम कर रहे हैं। जिसे देखते हुए कंपनी ने ये ऐलान किया है। रिलायंस जियो ने अपने यूजर्स के लिए इस बात की घोषणा की है कि कंपनी बिना किसी सर्विस चार्ज के बेसिक जियो फाइबर ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी देगी। जियो का यह अहम कदम खासतौर से उन लोगों के लिए फायदेमंद होगा जो इस वक्त घर से काम कर रहे हैं। #CoronaHaaregaIndiaJeetega रिलायंस जियो ने अपनी इस पहल को यह नाम दिया है। मालूम हो कि भारत में नए कोरोनावायरस कोविड-19 के मामले बढ़कर 1071 के पार जा चुके हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के अनुसार, देश में कोरोना वायरस के एक्टिव मामले 942 हैं। अभी तक कोविड19 ने 29 लोगों की जान ले ली है। वहीं, 99 मरीज स्वस्थ्य भी हो चुके हैं।
यूजर्स को इन प्लान में डबल डाटा बेनिफिट्स ऑफर
याद दिला दें कि जियो फाइबर को पिछले साल 5 सितंबर को व्यवसायिक तौर पर लॉन्च किया गया था। इसे देश के 1,100 शहरों में एक साथ लॉन्च किया गया था। जियो फायबर के प्लान 699 रुपये से शुरू होकर 8,499 रुपये प्रति महीने की दर से उपलब्ध है। इसमें यूजर्स को 100 Mbps से लेकर 1 Gbps तक की इंटरनेट स्पीड ऑफर की जा रही है। यूजर्स को हर जियो फाइबर के प्लान मंथली और लॉन्ग टर्म्स दोनों में उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इन सभी प्लान के साथ यूजर्स को डबल डाटा बेनिफिट्स ऑफर किया जा रहा है।
जियो फायबर के इस प्लान में हाई स्पीड डाटा ऑफर
- जियो फायबर के बेसिक मंथली प्रीपेड प्लान बोनांजा प्लान में यूजर्स को 100 Mbps की स्पीड से 200GB डाटा ऑफर किया जा रहा है।
- इनेग्युरल ऑफर के तहत यूजर्स को इस प्लान में 50GB अतिरिक्त डाटा ऑफर किया जाता है। इस प्लान में यूजर्स को अब 400GB हाई स्पीड डाटा ऑफर किया जाएगा।
- वहीं, 8,499 रुपये वाले टाइटेनियम प्लान में यूजर्स को 1 Gbps की स्पीड से 10,000GB डाटा ऑफर किया जाता है।
- नए ऑफर के तहत यूजर्स को अब 20,000GB डाटा उपलब्ध कराया जाएगा। इसी तरह कंपनी के क्वाटर्ली, सेमी एनुअल और एनुअल प्लान में भी यूजर्स को इसका लाभ मिलेगा।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
