दार्जिलिंग और गंगटोक घूमने का मन बना रहे है तो यह खबर जरुर पढ़ लें। आईआरसीटीसी काफी सस्ते में आपको दार्जिलिंग और गंगटोक घूमने का मौका दे रहा है।
नई दिल्ली: दार्जिलिंग और गंगटोक घूमने का मन बना रहे है तो यह खबर जरुर पढ़ लें। आईआरसीटीसी काफी सस्ते में आपको दार्जिलिंग और गंगटोक घूमने का मौका दे रहा है। जानकारी दें कि आईआरसीटीसी छुट्टियों के दिनों में नॉर्थ ईस्ट के दार्जिलिंग और गंगटोक घूमने का मौका दे रहा रहा है। आईआरसीटीसी भारत दर्शन स्पेशल टूरिस्ट ट्रेन के जरिये यह टूर पैकेज लेकर आया है। बता दें कि भारत दर्शन स्पेशल टूरिस्ट ट्रेन देश के सभी महत्वपूर्ण पर्यटन स्थलों को कवर करते हुए सबसे सस्ती, सभी टूर पैकेज में से एक है। इस बात से भी अवगत करा दें कि आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर भारत दर्शन स्पेशल टूरिस्ट ट्रेनों की बुकिंग ऑनलाइन उपलब्ध है। इसके अलावा टिकट की बुकिंग आईआरसीटीसी पर्यटक सुविधा केंद्र, रीजनल ऑफिस से भी की जा सकती है। अगर आप भी नॉर्थ ईस्ट में घूमने का प्लान कर रहे हैं तो हम इस पैकेज से जुड़ी जरूरी जानकारी दे रहे हैं। रेल टिकट बुकिंग : मात्र 49 पैसे में मिलेगा 10 लाख रुपये का इंश्योरेंस, जानिए कैसे? ये भी पढ़ें

जानिए पैकेज का नाम
आपको बता दें कि इस पैकेज का नाम वैकेशन स्पेशल दार्जिलिंग और गंगटोक SZBD381A है। यात्रा के दौरान कौन सी जगह शामिल की गई है इस प्लान में उसके बारे में भी आपको बता दें। इस यात्रा में पूरी-गंगटोक- Tsongo लेक- दार्जिलिंग - टाइगर हिल- कोलकाता है।
जानिए कब और कितने बजे है ट्रेन
आपको बता दें कि इस यात्रा में भारत दर्शन ट्रेन के जरिये यात्रा कराई जाएगी। मालूम हो कि Tirunelveli स्टेशन से 00:05 hrs बजे ट्रेन खुलेगी। वहीं यात्रा की तारीख 18.04.20 से 29.04.2020 है। बात करें अगर पैकेज कॉस्ट की तो, कुल 20,145 किराया है।
जान लें प्लान के बोर्डिंग और डिबोर्डिंग पॉइंट
बोर्डिंग पॉइंट:
तिरुनेलवेली, कोविलपट्टी, विरुदुनगर जंक्शन, मदुरै, डिंडीगुल, करूर, इरोड, सेलम, जोलारपेट्टई, काटपाडी, पेरम्बूर, नेल्लोर, विजयवाड़ा
डिबोर्डिंग पॉइंट:
विजयवाड़ा, नेल्लोर, पेरंबूर, काटपाडी, जोर्पेटाई, सलेम, इरोड, करूर, डिंडीगुल, मदुरै, विरुदुनगर जंक्शन, कोविलपट्टी, तिरुनेलवेली।
जानिए पैकेज में क्या है शामिल
- आईआरसीटीसी के मुताबिक, ट्रेन से स्लीपर क्लास में यात्रा।
- मल्टी शेयरिंग के आधार पर धर्मशालाओं/हॉल/डॉरमिटरी में रात्रि ठहराव।
- सुबह की चाय/कॉफी, नाश्ता, दोपहर का भोजन, रात का खाना और 1 लीटर प्रति दिन पीने का पानी।
- ट्रेन में टूर एस्कॉर्ट और सिक्योरिटी।
- इसके साथ ही बता दें कि पैकेज में क्या मौजूद नहीं है।
- व्यक्तिगत खर्च, कपड़े धोना, दवाएं।
- स्मारक देखने के लिए प्रवेश शुल्क।
- टूर गाइड की सेवा।
More From GoodReturns

भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें

Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?

ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका

US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति

GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित

ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान

चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग

Russia ने 6 महीने में बेच दिया 44 टन सोना! रूस क्यों घटा रहा है अपना Gold Reserve?

Indo-MIM Listing Today: आज बाजार में होगी धमाकेदार एंट्री! लिस्टिंग के बाद शेयर बेचने का सही तरीका

Gold Outlook: Buy on Dip या Sell on Rise? गोल्ड, सिल्वर और क्रूड पर Expert Strategy!

LIC AGM 2026: डिविडेंड और बोनस पर बड़ा फैसला, निवेशकों के लिए क्या है खास?



Click it and Unblock the Notifications