कोरोना और लॉकडाउन के कारण भारत समेत दुनियाभर के शेयर बाजारों में गिरावट देखने को मिली। उसके बाद भी निवेशकों का रुझान मार्केट से कम नहीं हुआ है। बात भारत की करें तो रिलायंस मौजूदा समय में सबसे हॉट शेयर
नई दिल्ली: कोरोना और लॉकडाउन के कारण भारत समेत दुनियाभर के शेयर बाजारों में गिरावट देखने को मिली। उसके बाद भी निवेशकों का रुझान मार्केट से कम नहीं हुआ है। बात भारत की करें तो रिलायंस मौजूदा समय में सबसे हॉट शेयर है। इन 3 बैंकों के जरिये Whatsapp बैंकिंग हुआ काफी आसान, मिलेगी ये सुविधायें ये भी पढ़ें

वहीं अगर लेकिन ग्लोबल मार्केट की बात करें तो विश्लेषकों के बीच अलीबाबा के बाद दूसरे नंबर जिसने जगह बनाई है वह भारत का दूसरा सबसे बड़ा प्राइवेट बैंक है। जी हां भारत का दूसरा सबसे बड़ा प्राइवेट बैंक आईसीआईसीआई दुनिया भर के विश्लेषका का दूसरा सबसे पसंदीदा शेयर है। वहीं ऐनालिस्ट अलीबाबा के बाद इस बैंक के स्टॉक की खरीदारी करने की सलाह दे रहे हैं।
पसंदीदा शेयर बना आईसीआईसीआई
बता दें कि जानकारी के अनुसार मौजूदा समय आईसीआईसीआई बैंक का स्टॉक दुनिया का दूसरा सबसे लोकप्रिय स्टॉक बन गया है। पहले नंबर पर चीन की ई-कॉमर्स दिग्गज कंपनी अलीबाबा है। दुनिया के 59 ऐनालिस्ट की ओर से आईसीआईसीआई बैंक को ट्रैक कर खरीदने का सुझाव दिया। वहीं बात अलीबाबा की करें तो उसे 64 ऐनालिस्ट ने ट्रैक किया और 63 ने इसे खरीदने और एक ने होल्ड पर रखने को कहा है। मालूम हो कि आईसीआईसीआई बैंक ने बीते सालों में बाजार में बेहतरीन प्रदर्शन किया है। जुलाई 2010 से जुलाई 2020 तक बैंक की ओर से इंवेस्टर्स को 8.7 फीसदी का सालाना रिटर्न दिया है। जबकि सेंसेक्स का रिटर्न 7.8 फीसदी है। जून तिमाही में बैंक को 2,599 करोड़ रुपए फायदा हुआ है।
इन बैंकों पर भी नजर
- 57 ऐनालिस्ट ने एक्सिस बैंक और इंडसइंड बैंक को ट्रैक किया है।
- 44 ने एक्सिस बैंक और 35 इंडसइंस बैंक के स्टॉक को खरीदने की सलाह दी।
- एचडीएफसी बैंक को ट्रैक करने वाले 56 ऐनालिस्ट ने 51 ने इसे खरीदने का सुझाव दिया।
- एक ऐनालिस्ट ने बेचने और 4 ने होल्ड पर रखने को कहा है।
जानिए 10 सालों में किसने कितना दिया रिटर्न
- कोटक महिंद्रा बैंक ने सबसे अधिक 21.61 फीसदी का रिटर्न दिया है।
- एचडीएफसी बैंक ने 18.48 फीसदी रिटर्न दिया है।
- सिटी यूनियन बैंक ने 16.40 फीसदी का रिटर्न दिया है।
- इंडसइंड बैंक ने 9.63 फीसदी का रिटर्न दिया है।
- भारतीय स्टेट बैंक में 2.25 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है।
- एक्सिस बैंक 4.88 फीसदी की तेजी देखने को मिली है।
- द फेडरल बैंक में 5.30 फीसदी की तेजी आई है।
म्यूचुअल फंड के बदले तुरंत मिलेगा 1 करोड़ का लोन,
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
