लाइफ इंश्योरेंस कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (एलआईसी) देश की सबसे भरोसेमंद इंश्योरेंस कंपनी है। इस कंपनी की अलग-अलग पॉलिसी में करोड़ों लोगों ने निवेश किया हुआ है।
नई दिल्ली: लाइफ इंश्योरेंस कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (एलआईसी) देश की सबसे भरोसेमंद इंश्योरेंस कंपनी है। इस कंपनी की अलग-अलग पॉलिसी में करोड़ों लोगों ने निवेश किया हुआ है। अगर आपके पास एलआईसी की पॉलिसी है और किसी वजह से उसमें आपको अपना कॉन्टैक्ट डीटेल बदलना है अब यह बेहद आसान है। इसे आप घर बैठे ऑनलाइन भी अपडेट कर सकते हैं। एलआईसी इसके लिए ऑनलाइन सुविधा देता है। LIC : बेटी की शादी पर मिलेंगे 27 लाख रु, 3600 रु महीने करने होंगे जमा ये भी पढ़ें

मोबाइल पर मिलेगी पॉलिसी प्रीमियम से जुड़ी जानकारी
एलआईसी अपने ग्राहकों को प्रीमियम और इससे जुड़ी सूचनाएं भेजता है। ये सूचनाएं ग्राहक के मोबाइल पर नोटिफिकेशन अलर्ट के रूप में भेजी जाती है। एलआईसी से ये सूचनाएं प्राप्त करने के लिए ग्राहक की कॉन्टैक्ट डिटेल एलआईसी के साथ रजिस्टर होना जरूरी है। बहुत बार ऐसा होता है कि ग्राहक समय पर प्रीमियम भरने से चूक जाते हैं। ऐसे में अगर उन्हें अपने मोबाइल पर सूचनाएं मिलती रहेंगी, तो वे समय पर अपने प्रीमियमों का भुगतान कर सकते हैं। बता दें कि एलआईसी ने एक ट्वीट कर अपने ग्राहकों को उनकी कॉन्टैक्ट डिटेल एलआईसी के साथ रजिस्टर करने की प्रोसेस बताई है। एलआईसी ने एक वीडियो के माध्यम से यह जानकारी दी है। ग्राहक कुछ आसान स्टेप्स को फॉलो कर ऑनलाइन ही अपनी कॉन्टैक्ट डिटेल रजिस्टर करवा सकते हैं और अपने मोबाइल पर नोटिफिकेशन अलर्ट पा सकते हैं। तो चलिए आपको खबर के जरिए बताते है कि ऑनलाइन कॉन्टैक्ट डीटेल्स अपडेट कैसे करें।
ऐसे अपडेट करें अपना कॉन्टैक्ट डीटेल्स
- सबसे पहले आपको एलआईसी की वेबसाइट www.licindia.in पर जाना होगा।
- अब आपको होम पेज में ऊपर की ओर एक 'कस्टमर सर्विसेज' नाम का बटन दिखाई देगा, उस पर जाकर स्क्रॉल डाउन करें।
- अब लिस्ट में से 'अपडेट योर कॉन्टैक्ट डिटेल्स-ऑनलाइन' पर क्लिक करें। एक नए पेज पर पहुंच जाएंगे। यहां 'अपडेट योर कॉन्टैक्ट डिटेल्स' लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपको स्क्रीन पर खुले एक नए पेज में अपनी जानकारी दर्ज करनी होगी। अब अपनी कॉन्टैक्ट डिटेल्स को चेक करें और डेक्लेरेशन बॉक्स और सबमिट पर क्लिक करें। अब अपना पॉलिसी नंबर/नंबर्स दर्ज करें।
- अब 'वेलिडेट पॉलिसी डिटेल्स' पर क्लिक करें और पॉलिसी नंबर/नंबर्स को वेलिडेट करें। इस तरह आपकी कॉन्टैक्ट डिटेल्स सफलतापूर्वक अपडेट हो जाएगी। अब आप कुछ क्लिक्स के साथ ऑनलाइन ही अपने पॉलिसी प्रीमियमों का भुगतान कर सकते हैं।
एलआईसी पॉलिसी का ऑनलाइन चेक करें स्टेटस
- अपनी पॉलिसी की स्थिति जानने के लिए एलआईसी की आधिकारिक वेबसाइट https://www.licindia.in/ पर विजिट करें।
- यहां आपको सबसे पहले अपना रजिस्ट्रेशन करना होता है।
- रजिस्ट्रेशन करने के लिए वेबसाइट लिंक https://ebiz.licindia.in/D2CPM/#Register पर जाएं।
- यहां आप अपना नाम, पॉलिसी नंबर और जन्मतिथि डालें।
- एक बार रजिस्ट्रेशन हो जाने पर आप कभी भी अपना एलआईसी अकाउंट खोलकर स्टेटस जांच सकते हैं।
फोन ले ऐसे स्टेटस की जानकारी
- अधिक जानकारी के लिए आप सीधे फोन पर भी विशेष जानकारी ले सकते हैं। इसके लिए आप 022-68276827 पर फोन कर सकते हैं। आप इस नंबर पर LICHELP <पॉलिसी नंबर> लिखकर 9222492224 पर भी भेज सकते हैं। इसके लिए कोई लागत नहीं आती है।
- वहीं एलआईसी पॉलिसी का स्टेटस मोबाइल फोन से एसएमएस कर भी पा सकते हैं। इसके लिए आपको अपने मोबाइल फोन से 56677 पर एसएमएस करना होता है। अगर आपको पॉलिसी का प्रीमियम जानना है तो आप ASKLIC PREMIUM टाइप कर 56677 नंबर पर एसएमएस भेज सकते हैं। अगर पॉलिसी लैप्स हो गई है तो इसके लिए ASKLIC REVIVAL टाइप कर एसएमएस करें।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 25 मार्च को कई दिनों बाद सोने की कीमतों में जबरदस्त उछाल! जानिए 24, 22k, 18k गोल्ड रेट

Gold Rate Today: 28 मार्च को फिर से सोने की कीमतों में आया उछाल! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 25 मार्च को चांदी की कीमतों में जबरदस्त तेजी, ₹20,000 उछाल! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 26 मार्च को लगातार दूसरे दिन सोने की कीमतों में उछाल! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 27 मार्च को फिर से सोने की कीमतों में तेजी! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Happy Ram Navami 2026: आज है राम नवमी! इन खास मैसेज से करें अपनों का दिन खास

Silver Price Today: 29 मार्च रविवार को चांदी सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का भाव

Silver Price Today: 28 मार्च को चांदी की कीमतों में उछाल, जानिए प्रति किलो कितना महंगा हुआ चांदी का भाव

Gold Price Today: 29 मार्च को सोना सस्ता हुआ या महंगा? खरीदने से पहले जानें आज का ताजा भाव

Silver Price Today: 26 मार्च को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! प्रति किलो चांदी सस्ता हुआ या महंगा?

Gold Silver Price: सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, लेकिन क्यों हर रोज टूट रहा भाव, कितनी रह गई कीमत?



Click it and Unblock the Notifications