How to Merge Two EPF Accounts: नौकरी करने वालों को अक्सर इस समस्या का सामना करना पड़ता है। दरअसल जब लोग अपनी नौकरी बदलते हैं तो उनकी नई कंपनी में नया इपीएफ अकाउंट खोल दिया जाता है। ऐसे में आपका यूएन यानी यूनिवर्सल अकाउंट नंबर तो एक ही होता है, लेकिन उसके अंतर्गत कई ईपीएफ अकाउंट खुल जाते हैं। ऐसे में आपके सारे पैसे अलग-अलग जगह रहते हैं तो आपको इन्हें मैनेज करने में काफी दिक्कत आती है। आप चाहें तो कुछ स्टेप्स फॉलो करके अपने सभी ईपीएफ अकाउंट को मर्ज कर सकते हैं।
अपने सभी ईपीएफ अकाउंट को मर्ज करने से आपके सारे पैसे एक ही जगह पर आसानी से मिल जाएंगे। आज के आर्टिकल में हम आपको इसी प्रक्रिया के बारे में बताने जा रहे हैं। ताकि आप आसानी से अपने सभी अकाउंट को मर्ज कर सकें और एक जगह पर अपना बैलेंस जान सके।

अगर आप भी मल्टीप्ल ईपीएफ अकाउंट की समस्या से परेशान है तो यह आर्टिकल देखें, ताकि आप आसानी से अपने सभी एम्पलाई प्रोविडेंट फंड अकाउंट को एक साथ मर्ज कर सके, ताकि अपना बजट और बैलेंस चेक करने में आपको आसानी रहे। इपीएफ अकाउंट मर्ज करने कि इस प्रक्रिया को आप अपने घर पर भी बड़ी आसानी से पूरा कर सकते हैं, आइए इसके बारे में जानते हैं।
यूनिवर्सल अकाउंट नंबर एक्टिव होना भी बहुत जरूरी
आपको एक बात का और भी ध्यान रखना है कि अगर आपको अपने एम्प्लॉइ प्रोविडेंट फंड अकाउंट को मर्ज करना है, तो आपका यूनिवर्सल अकाउंट नंबर एक्टिव होना बहुत जरूरी है। अगर आपका यूनिवर्सल अकाउंट नंबर ही एक्टिवेट नहीं है तो आप इस प्रक्रिया को पूरा नहीं कर पाएंगे।
जाने क्या है इपीएफ अकाउंट को मर्ज करने की प्रक्रिया
अगर आप ईपीएफ अकाउंट को मर्ज करना चाहते हैं, तो सबसे पहले आपको ईपीएफओ की वेबसाइट (https://www.epfindia.gov.in/) पर जाना होगा।
इसके बाद आपको सर्विसेज क्षेत्र पर जाना होगा और फॉर एम्प्लॉइज के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
फॉर एम्प्लॉइज पर क्लिक करने के बाद एक नया पेज खुलेगा, यहां पर आपको (वन एम्प्लॉई-वन इपीएफ) अकाउंट वाले विकल्प को चुनना है।
इस ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद एक पेज खुलेगा जिस पर आपको अपना यूनिवर्सल अकाउंट नंबर, पासवर्ड और कैप्चा कोड डालकर लॉगइन करना होगा।
इसके बाद आपके सामने एक पेज खुलेगा जिसमें आपके पुराने एम्प्लॉई प्रोविडेंट फंड अकाउंट की डिटेल्स मिलेंगी।
आपको अपना इपीएफ अकाउंट नंबर भर के सबमिट पर क्लिक करना होगा। एक बार अपने सबमिट बटन पर क्लिक कर दिया इसके बाद आपके अकाउंट को मार्च करने की प्रक्रिया का एप्लीकेशन पूरा हो जाएगा।
इसके बाद आप जिस कंपनी में नौकरी कर रहे हैं उसके द्वारा अप्रूवल दिया जाएगा। एक बार आपका एंपलॉयर अकाउंट मार्च करने के लिए अनुमति दे देता है, तो आपके नए अकाउंट में सभी पुराने एकाउंट को मर्ज कर दिया जाएगा और आप बड़ी आसानी से ईपीएफ अकाउंट में आए पैसे चेक कर पाएंगे।
यह पूरी प्रक्रिया बड़ी आसान है और इसे आप अपने घर में बैठकर भी पूरा कर सकते हैं। इसे आप अपने मोबाइल और लैपटॉप से पूरा कर सकते हैं।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications