YouTube Earning Criteria: यूट्यूब एक ऐसा शानदार वीडियो प्लेटफॉर्म बन चुका है, जहां पर लोग दूसरे के कंटेंट देखकर सीख सकते हैं और अपने वीडियो कंटेंट डालकर पैसे भी कमा सकते हैं। हालांकि यूट्यूब पर पैसे कमाना इतना आसान नहीं है पर आप जितना सोचते हैं उतना ज्यादा मुश्किल भी नहीं है। अगर आप भी यूट्यूब वीडियो के जरिए करोड़ों रुपए कमाना चाहते हैं और यूट्यूब पर लगातार वीडियो डाल रहे हैं फिर भी पैसे नहीं मिल रहे हैं, तो परेशान होने की कोई बात नहीं है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि यूट्यूब कंटेंट क्रिएटर को पैसे किस हिसाब से देता है।
कई बार हम यूट्यूब पर वीडियो बनाकर डालते रहते हैं पर हमेंं कुछ खास फायदा नहीं होता है, ऐसे हम में हम यूट्यूब के मॉडल को समझ नहीं पाते हैं और वीडियो डालना बंद कर देते हैं। लेकिन आपको ऐसा नहीं करना चाहिए क्योंकि यूट्यूब पर वीडियो कंटेंट डालने के बाद, जरूरी नहीं है कि आपको तुरंत व्यूज मिल जाएं, इसके लिए आपको धैर्य बनाना पड़ता है और अपने कंटेंट लगातार डालने पड़ते हैं। इससे धीरे-धीरे आपकी ऑडियंस बढ़ती है और जैसे ही 1000 व्यूज होते हैं, आपके पास कुछ पैसे आने लगते हैं। लेकिन इसके लिए यूट्यूब की कुछ शर्तें हैं।

आपको बताते चलें कि यूट्यूब के भी अपने कुछ नियम है, जिनके हिसाब से वह पैसे देता है। इसमें आपकी वीडियो पर आने वाले व्यू और आपके चैनल पर फॉलोवर्स कितने हैं ,इसका काफी असर पड़ता है। इसके लिए आपको यूट्यूब की अवैध कैटेगरी में आने वाले वीडियो को नहीं बनना होगा, क्योंकि ऐसे वीडियो को यूट्यूब ना तो मोनेटाइज करता है नहीं प्रमोट करता है।
कई यूट्यूबर्स वीडियो डालकर अब करोड़ों के मालिक हैं और आज आलीशान जिंदगी जी रहे हैं। यूट्यूब पर आपको सिर्फ व्यूवर्स और फॉलोअर्स ही नहीं बल्कि ऐड से भी पैसे मिलते हैं।
अगर आप सोच रहे हैं कि आपको यूट्यूब पर पैसे वीडियो डालने से या वीडियो पर व्यू आने से होता है तो ऐसा नहीं है।यूट्यूब पर कमाई करने के लिए आपके चैनल पर एडवर्टाइजमेंट का आना जरूरी है। अगर आपके वीडियो के शुरुआत में या बीच में ऐड आ रहा है, तो यूट्यूब इस एड के लिए कंपनी को चार्ज करता है।
इसके लिए आपको सबसे पहले अपने गूगल अकाउंट को ऐडसेंस के साथ जोड़ना होगा। अगर आपका अकाउंट ऐडसेंस पर रजिस्टर है तो गूगल आपका वीडियो पर अच्छे भी आने के बाद एड लगता है। ऐसे में जितनी बार आपका वीडियो चलाया जायेगा उतनी बार एडवर्टाइजमेंट भी प्ले होगा, यूट्यूब में एडवर्टाइजमेंट के पैसे चार्ज करता है और जब आपके अकाउंट पर ज्यादा व्यूज आने लगते हैं तो आपको भी यूट्यूब के द्वारा व्यूज के हिसाब से पैसे दिए जाते हैं।
एड स्कीप करने पर नहीं मिलेगा पैसा
यूट्यूब के एक नियम के मुताबिक अगर लोग आपके अकाउंट पर आने वाला पूरा ऐड देखते हैं, तो आपको पैसे मिलते हैं। लेकिन अगर उनके द्वारा ऐड बीच में ही स्किप कर दिया जाता है तो आपको उसके पैसे नहीं मिलते हैं। ऐसी कंडीशन में अगर आपके यूट्यूब अकाउंट पर डाले गए वीडियो में 10,000 व्यूज है और लोग एड स्किप कर दे रहे हैं तो आपको पैसा नहीं मिलेगा। हालांकि अगर इन्हीं 10000 लोगों ने पूरा ऐड देखा लिया तो आपके अच्छे खासे पैसे बन जाएंगे।
अगर आपके 1000 व्यूज आते हैं तो आपको यूट्यूब के द्वारा 42 रुपए दिया जाता है। वहीं 2000 व्यूज पर 85 रुपए मिलते हैं। इसके अलावा 10000 व्यूज पर 390 रुपए दिए जाते हैं। लेकिन जब आपका व्यू 1 लाख के करीब पहुंचता है, तो आपको 4382 रुपए मिलता है। अगर आपकी कोई वीडियो वायरल हो जाती है और उसे पर 10 मिलियन व्यूज आ जाते हैं तो आपको 4 लाख 21 हजार रुपए मिलेंगे। आपके 10 करोड़ रुपए आ गए तो 42 लाख रुपए से ज्यादा मिलते हैं।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
