अगर आप भी एसबीआई नेट बैंकिंग का इस्तेमाल करते है तो ये खबर आपके लिए बड़े काम की है। देश में ऑनलाइन फ्रॉड के मामले काफी तेजी बढ़ रहे है।
नई दिल्ली: अगर आप भी एसबीआई नेट बैंकिंग का इस्तेमाल करते है तो ये खबर आपके लिए बड़े काम की है। देश में ऑनलाइन फ्रॉड के मामले काफी तेजी बढ़ रहे है। अपने ग्राहकों को ऑनलाइन फ्रॉड का शिकार होने से बचाने के लिए देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) का अक्सर जागरुक करता रहता है। SBI Card: ऐसे एक्टिवेट करें कार्ड, ट्रांजैक्शंस करने में होगी सहुलियत

इसी कड़ी में एसबीआई ने नेट बैंकिंग के जरिए होने वाले फ्रॉड को रोकने के लिए ग्राहकों को नेट बैंकिंग को लॉक और अनलॉक करने की सुविधा दी है। इसका मतलय यह है कि यानी अब आपनी मर्जी से नेट बैंकिंग का इस्तेमाल कर सकते हैं। जब जरूरत तो नेट बैंकिंग को अनलॉक करें और इस्तेमाल के बाद इसे लॉक कर दें।
इन बातों का रखें ध्यान
नेट बैंकिंग लॉक व अनलॉक करते समय आपको कुछ बातों पर ध्यान देना होगा। इंटरनेट बैंकिंग को लॉक करने से पहले आप अपना प्रोफाइल पासवर्ड किसी सुरक्षित जगह पर लिख लें। प्रोफाइल पासवर्ड हमेशा लॉग इन पासवर्ड से अलग होता है। अगर आप अपना प्रोफाइल पासवर्ड भूल गए हैं, तो इंटरनेट बैंकिंग को लॉक करने से पहले अपना प्रोफाइल पासवर्ड सेट कर लें।
इंटरनेट बैंकिंग को कैसे लॉक करें
- बैंक की वेबसाइट पर जाएं
- www.onlinesbi.com पर जाएं। 'लॉक और अनलॉक यूजर्स' खोजें।
- 'लॉक एंड अनलॉक यूजर' पर क्लिक करें।
- एक नया विंडो खुलेगा। ड्रॉप डाउन मेनू से, 'लॉक यूजर एक्सेस' ऑप्शन का चुनाव करें।
- अब, अपने डिटेल मसलन, इनरनेट बैंकिंग यूजरनेम, खाता संख्या और कैप्चा कोड दर्ज करें।
- अब न्यू पॉप-अप विंडो खुलेगी।
- जब आप डिटेल सबमिट करेंगे उसके बाद एक नया पॉप-अप खुल जाएगा। इसमें तीन पॉइंट दिखाए जाएंगे।
- पहला- अगर आपको ऐसा लगता है कि आपके खाते में कोई अनधिकृत पहुंच/लेन-देन हो रहा है, तो आप अपनी इंटरनेट एक्सेस को लॉक कर सकते हैं।
- दूसरा- यूजर की ओर से निर्धारित कोई भी लेन-देन और स्थायी निर्देश सक्रिय रहेंगे और इन प्रक्रियाओं में कोई बदलाव नहीं होगा।
- तीसरा ये कि OK पर क्लिक करने से आपका इंटरनेट एक्सेस लॉक हो जाएगा और आप कोई भी इंटरनेट बैंकिंग लेनदेन नहीं कर पाएंगे।
- इन सबके बाद 'OK' पर क्लिक करना होगा। अब रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और ईमेल-आईडी पर एक ओटीपी (वन-टाइम पासवर्ड) जाएगा। अगर संयुक्त खाता है तो प्राइमरी खाता धारक के मोबाइल नंबर पर ओटीपी भेजा जाएगा।
- आप जैसी ही ओटीपी डालेंगे आपकी इंटरनेट बैंकिंग लॉक हो जाएगी।
इंटरनेट बैंकिंग को अनलॉक करने का प्रोसेस
- सबसे पहले आपको बैंक की वेबसाइट www.onlinesbi.com पर जाना होगा।
- यहां पहुंचने के बाद 'लॉक और अनलॉक यूजर्स' के विकल्प को खोजें।
- 'लॉक एंड अनलॉक यूजर' ऑप्शन का चुनाव करें। एक नया विंडो खुलेगा।
- ड्रॉप डाउन मेनू से 'अनलॉक यूजर एक्सेस' का चयन करें। उसके बाद, अपना डिटेल डालें जैसे कि इंटरनेट बैंकिंग यूजर्स का नाम, खाता संख्या और कैप्चा कोड।
- आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी पर एक ओटीपी जाएगा।
- अब आपसे वेबसाइट पूछेगी कि क्या आप 'बैंकिंग पासवर्ड के जरिए' या 'होम ब्रांच के जरिए' इंटरनेट बैंकिंग एक्सेस अनलॉक करना चाहते हैं।
- चुने हुए 'प्रोफाइल पासवर्ड विकल्प के माध्यम से' प्रोफाइल पासवर्ड डालें और सबमिट पर क्लिक करें।
- यदि आप बैंक के ब्रांच के जरिये अपने इंटरनेट बैंकिंग को अनलॉक करना चाहते हैं, तो आपको अपने होम ब्रांच पर जाना होगा।
- प्रोफाइल पासवर्ड डालने के बाद आपकी इंटरनेट बैंकिंग एक्सेस अनलॉक हो जाएगी।
More From GoodReturns

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications