अगर एसबीआई में आपका खाता है तो आपके लिए बड़े काम की खबर है। एसबीआई के ग्राहकों को एटीएम कार्ड को ऑनलाइन एक्टिवेट करने की सुविधा देता है।
नई दिल्ली: अगर एसबीआई में आपका खाता है तो आपके लिए बड़े काम की खबर है। एसबीआई के ग्राहकों को एटीएम कार्ड को ऑनलाइन एक्टिवेट करने की सुविधा देता है। इसके लिए ग्राहक के पास एसबीआई नेट बैंकिंग की सुविधा होनी चाहिए। इस बात का ध्यान देना होगा कि इसके लिए ग्राहकों के स्मार्टफोन में एसबीआई कार्ड का मोबाइल ऐप होना जरूरी है जिसे एंड्रायड यूजर्स गूगल प्ले स्टोर या आईओएस यूजर्स ऐप स्टोर के जरिए इंस्टॉल कर सकते हैं। तो अगर आप भी जानना चाहते है कि घर बैठे कैसे कार्ड को एक्टिवेट करना है तो यह रहा पूरा प्रोसेस

ऐसे एक्टिवेट करें ऑनलाइन ट्रांजैक्शन
- एसबीआई कार्ड के मोबाइल ऐप के जरिए लॉग इन करिए।
- मेन्यू में जाकर मैनेज कार्ड यूजेज पर क्लिक करिए।
- इसके बाद डोमेस्टिक ट्रांजैक्शन सेलेक्ट करिए।
- ऑनलाइन ट्रांजैक्शन को एक्टिवेट करने के लिए ऑनलाइन ट्रांजैक्शन को दाहिनी तरफ स्लाइड करिए।
- इसके बाद रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी जाएगा, उसे भरकर वेरिफाई करें।
- अंत में अब आपका एसबीआई कार्ड ऑनलाइन ट्रांजैक्शन के लिए एक्टिवेट हो चुका है।
वेबसाइट के जरिए भी कर सकते हैं एक्टिवेट
- एसबीआई कार्ड ग्राहक वेबसाइट के जरिए भी कार्ड को एक्टिवेट कर सकते हैं। इसके लिए एसबीआई कार्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर लॉग इन करना होगा।
- मेनू में जाकर सर्विसेज पर क्लिक करिए, मैनेज कार्ड यूजेज पर क्लिक करें।
- ट्रांजैक्शन टाइप चुनें (डोमेस्टिक/इंटरनेशनल)
ऑनलाइन ट्रांजैक्शंस को एक्टिवेट करने के लिए ऑनलाइन ट्रांजैक्शन को दाहिनी तरफ स्लाइड करिए।
- रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी जाएगा। उसे भरकर वेरिफाई करें। अब आपका एसबीआई कार्ड ऑनलाइन ट्रांजैक्शंस के लिए एक्टिवेट हो चुका है।
एसएमएस से भी कर सकतें हैं एक्टिवेट
अगर आप एसएमएस के जरिए एक्टिवेट करना चाहते है तो सभी प्रकार के डोमेस्टिक ट्रांजैक्शंस (पीओएस, एटीएम, ऑनलाइन और कांटैक्टलेस) एक्टिवेट करने के लिए DOM <कार्ड नंबर के अंतिम चार अंक> लिखकर 5676791 पर मैसेज करें। अगर सिर्फ ऑनलाइन ट्रांजैक्शंस को एक्टिवेट करना है तो ECOMD <कार्ड नंबर का अंतिम चार अंक> लिखकर 5676791पर एसएमएस भेजें।
इंटरनेट बैंकिंग के जरिए चेक करें स्टेटमेंट
- सबसे पहले बैंक के बेवसाइट पर https://www.onlinesbi.com/पर जाकर इंटरनेट बैंकिंग में लॉग इन करें।
- उसके बाद माई अकाउंट्स एंड प्रोफाइल पर जाएं।
- अब अकाउंट स्टेटमेंट पर जाएं। यह विकल्प आपको बायीं ओर दिए गए क्विक लिंक्स में डायरेक्ट भी उपलब्ध है।
- अकाउंट नंबर सिलेक्ट करें। अगर एक ही अकाउंट है तो वही शो होगा।
- स्टेटमेंट पीरियड के लिए विकल्प का चुनाव करें।
- स्टेटमेंट देखने या डाउनलोड करने के लिए उचित विकल्प चुनें और गो पर क्लिक करें।
- इसके बाद आप स्टेटमेट डाउनलोड हो जाएगा।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
