आज के समय में लोग बड़ी संख्या में मोबाइल बैंकिंग का इस्तेमाल कर रहे है। लेकिन इसी कारण तेजी से ऑनलाइन बैंकिंग धोखाधड़ी बढ़ रही है।
नई दिल्ली, फरवरी 26। आज के समय में लोग बड़ी संख्या में मोबाइल बैंकिंग का इस्तेमाल कर रहे है। लेकिन इसी कारण तेजी से ऑनलाइन बैंकिंग धोखाधड़ी बढ़ रही है। इसी को देखते हुए आए दिन देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक ने खाताधारकों को मैसेज भेज कर अलर्ट करते रहता है। बैंकों की ओर से आजकल ईमेल के जरिए कम्युनिकेशन आम बात हो गई है। बैंक मैसेजेस या ईमेल के जरिए अपने ग्राहकों से जुड़े रहते हैं और उन्हें अपडेट्स की जानकारी देते रहते हैं।

लेकिन बैंक के नाम पर आपको आया हर मेल असली ही हो, यह जरूरी नहीं है। कई फेक ईमेल भी बैंक की आईडी से मिलती जुलती आईडी से भेजे जाते हैं। ये आईडी इतने ज्यादा समान होते हैं कि कभी-कभी एक नजर में पता ही नहीं चलता कि आईडी फर्जी है। ग्राहकों को यही लगता है कि ईमेल बैंक से आया है। भारतीय स्टेट बैंक ने इस बारे में अपने ग्राहकों को जागरुक किया है। बैंक ने एक ट्वीट में ग्राहकों को बताया कि जब भी उन्हें एसबीआई से संचालित होने का दावा करने वाला ईमेल प्राप्त हो तो वह ईमेल असली है या फर्जी, इसकी पहचान वे कैसे कर सकते हैं। बड़ी खबर : PNB ग्राहक जान लें अप्रैल से होने वाला ये बड़ा बदलाव
ऐसे पहचानें असली या नकली मेल
- ईमेल या ईमेल आईडी में गलत स्पेलिंग या ग्रामर की गलतियां दिख रही हों तो समझ जाएं कि मेल फर्जी है।
- ईमेल में दिए गए लिंक का यूआरएल भ्रामक लगना
- ईमेल की सब्जेक्ट लाइन का डर, लालच या अत्यावश्यकता की भावना उत्पन्न करने वाला होना।
- ईमेल में संदेहजनक फाइल या लिंक अटैच होना
- मेल में ग्राहक यानी आपके नाम की जगह सामान्य संबोधन होना
केवाईसी अपडेट वाले मैसेज/ईमेल पर रहें ज्यादा सतर्क
अगर आपको किसी एसएमएस या ईमेल में कोई लिंक भेजकर केवाईसी अपडेट करने के लिए कहा जा रहा है तो सावधान हो जाएं। यह मैसेज/मेल फ्रॉड हो सकता है। एसबीआई का कहना है कि वह अपने ग्राहकों को कभी भी किसी लिंक पर क्लिक करके केवाईसी अपडेट करने जैसे एसएमएस नहीं करता है। अगर ऐसे मैसेज/मेल आएं तो उन पर प्रतिक्रिया न दें और तुरंत report.phishing@sbi.co.in पर सूचित करें।
मोबाइल ऐप की मदद से आधार के साथ लिंक करें
- एसबीआई खाताधारक ऐप से खाते को आधार से लिंक कर सकते हैं।
- एसबीआई Anywhere Personal मोबाइल ऐप खोलें
- 'रिकवेस्ट' पर क्लिक करें, आधार विकल्प को चुनें, 'आधार लिंकिंग' विकल्प को चुनें। उसके बाद ड्रॉपडाउन मेन्यू से सीआईएफ नंबर को चुनें।
- अपना आधार नंबर डालें और पुष्टि करें, नियम और शर्तों को पढ़कर टिक लगाएं।
- सबमिट बटन और क्लिक करें, आपको मेसेज मिलेगा कि आपका आधार नंबर बैंक खाते से लिंक हो चुका है।
- प्रकिर्या को पूरा करने के लिए ओके पर क्लिक करें।
इंटरनेट बैंकिंग से करा सकते हैं लिंक
- एसबीआई की अधिकारिक वेबसाइट www.onlinesbi.com पर जाएं
- अपने इंटरनेट बैंकिंग अकाउंट में लॉग-इन करें, ई-सर्विसेस पर क्लिक करें।
- अब अपडेट आधार विथ ई-अकाउंट को चुनें, अब अपना पासवर्ड डालें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- अब ड्रॉपडाउन मेन्यू में जाकर सीआईएफ नंबर को चुनें। अब अपन आधार नंबर दो बार डालें और सबमिट बटन पर क्लिक करें। आपका आधार आपके एसबीआई अकाउंट से लिंक हो जाएगा
एटीएम से ऐसे करें लिंक
- एसबीआई के एटीएम पर जाएं। अपना कार्ड मशीन में डाल कर पिन डालें। सर्विस रजिस्ट्रेशन के विकल्प पर क्लिक करें। अब आधार रजिस्ट्रेशन के विकल्प पर क्लिक करें।
- अब अकाउंट के प्रकार करंट/सेविंग को चुनें, अपना आधार नंबर डालें।
- कन्फर्म के लिए अपना आधार नंबर फिर से डालें, आपका आवेदन बैंक द्वारा स्वीकार कर लिया जाएगा। आपका आधार बैंक अकाउंट से लिंक कर दिया जाएगा।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
