आधार कार्ड आजकल हमारी जरूरत बन गयी है। इस समय भारतीय नागरिकों के लिए आधार कार्ड काफी महत्वपूर्ण दस्तावेज बन चुका है।
नई दिल्ली: आधार कार्ड आजकल हमारी जरूरत बन गयी है। इस समय भारतीय नागरिकों के लिए आधार कार्ड काफी महत्वपूर्ण दस्तावेज बन चुका है। इस समय सिम खरीदने से लेकर सरकारी या निजी क्षेत्र में नौकरी का आवेदन करने तक के लिए आधार कार्ड मांगा जाता है। आपको चाहे अपने घर का काम करना हो या फिर बैंकिग का कामकाज सभी जगह आधार कार्ड की जरूरत होती है। वहीं, सभी सरकारी योजनाओं का फायदा लेने के लिए आधार कार्ड पेश करना जरूरी है। ऐसे में अगर हमारा आधार कार्ड खो जाता है तो परेशानियों का सामना करना पड़ता है। Post Office सेविंग्स अकाउंट को Aadhar से कराएं लिंक, मिलेगा बड़ा फायदा ये भी पढ़ें

लेकिन उसके बाद हम नया आधार जल्द से जल्द से बनवाने के लिए अनधिकृत ऑपरेटर्स के पास जाते हैं। मार्केट में कई ऑपरेटर्स ऐसे हैं जो निजी परिसर में बैठकर अनधिकृत तरीकों से लोगों को नकली कार्ड जारी कर रहे हैं। ये किसी भी शख्स के आधार को कम्प्यूटर में एडिट करते हैं साथ में उस पर फोटो भी बदल देते हैं। इसके बाद उसे आधार कार्ड जारी कर देते हैं। यानि कि ये ऑपरेटर्स कुछ पैसों के लिए किसी को भी फर्जी आधार कार्ड पकड़ा देते हैं। ऐसे में आपका आधार कार्ड असली है या नकली, अब एक क्लिक पर पता कर सकेंगे।
ऐसे चेक करें आधार कार्ड असली है या नकली
- आधार की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। इस यूआरएल पर क्लिक करें https://resident.uidai.gov.in/aadhaarverification
- इस पर क्लिक करते ही आपके सामने एक पेज ओपन होगा। एक बार जब आप आधार वेरिफिकेशन पेज ओपेन होगा तो आपको एक टैक्स्ट बॉक्स दिखाई देगा जहां आपको अपना आधार नंबर एंटर करना होगा।
- अपना 12 डिजिट का आधार नंबर एंटर करें। डिस्प्ले में दिखाई दे रहे कैप्चा (सिक्योरिटी कोड) को इंटर करें। इसके बाद वैरिफाई बटन पर क्लिक कर दें।
- अगर आपका आधार नंबर सही है तो एक नया पेज ओपन होगा जिसमें आपको एक मैसेज मिलेगा कि आपका आधार नंबर यह है, जैसे कि 9908XXXXXXXX है। इसके साथ ही इसके नीचे आपकी उम्र, आपका जेंडर और राज्य का नाम भी दिख जाएगा। इस तरह के आप पता कर सकते हैं कि आपका आधार कार्ड असली है या नकली।
आधार कार्ड कब और कहां इस्तेमाल किया गया है, जानें यहां
आधार प्रमाणीकरण हिस्ट्री पेज पर जाइए:
https://resident.uidai.gov.in/notification-aadhaar
अपना आधार नंबर डालिए और उसके नीचे डिब्बे में दिया सुरक्षा कोड भी डालकर खुद को प्रमाणित करें। जेनरेट ओटीपी पर क्लिक करें।
इसके बाद आपके पास मोबाइल पर एक ओटीपी आएगा। हालांकि, इसके लिए जरूरी है कि आपने अपने आधार के साथ उसी नंबर का पंजीकरण करवाया हो, जो आप इस्तेमाल करते हैं। इसके बाद अपना ओटीपी भरें और 'सबमिट' पर क्लिक करें। इसके साथ ही आपको जानकारी की अवधि और ट्रांजेक्शन की संख्या भी भरनी होगी। इसे बाद आप चुनी हुई तारीख, समय और आधार के सभी प्रमाणीकरण की पूरी जानकारी हासिल कर सकते हैं। हालांकि, आप यह नहीं जान सकते कि किसने आपकी जानकारी की मांग की है।
आधार से जुड़ी शिकायत अब करें ऐसे, मिनटों में मिलेगा जवाब
आधार की यह सेवा कस्टमर केयर, फोन नंबर और मेल आईडी से अलग है। वहीं प्राधिकरण का कस्टमर केयर नंबर 1947 है। इसके अलावा [email protected] पर ई-मेल भेज कर भी जानकारी मांगी जा सकती है। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण ने लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए अपनी सभी सेवाएं ऑनलाइन शुरू कर दी हैं। आधार कार्ड में नाम से लेकर फोन नंबर बदलने तक और पता समेत दूसरी जानकारियों में बदलाव ऑनलाइन किया जा सकता है। मालूम हो कि आजकल ज्यादातर सरकारी विभाग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल कर लोगों की समस्याओं का तेजी से निस्तारण कर रहे हैं। ट्विटर जैसे सोशल मीडिया प्लेटफार्म ने कंपनियों और सरकारी अधिकारियों का उपभोक्तओं से सीधा संवाद आसान बना दिया है। यूआईडीएआई अकेला नहीं है जो लोगों की शिकायतें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिये निपटा रहा है। कई सरकारी और गैर सरकारी विभाग अपने उपभोक्ताओं के सवालों के जवाब ट्विटर के जरिये दे रहे हैं।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 29 मार्च रविवार को चांदी सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Price Today: 29 मार्च को सोना सस्ता हुआ या महंगा? खरीदने से पहले जानें आज का ताजा भाव

Silver Price Today: 28 मार्च को चांदी की कीमतों में उछाल, जानिए प्रति किलो कितना महंगा हुआ चांदी का भाव

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट



Click it and Unblock the Notifications