नयी दिल्ली। पोस्ट ऑफिस के बचत खाते में ढेर सारी सुविधाएं मिलती हैं। ये बिल्कुल बैंक खाते की ही तरह है। अगर आपके पास भी पोस्ट ऑफिस में बचत खाता है तो अब आपको एक और अहम सुविधा का लाभ मिल सकता है। अब आप अपने आधार को पोस्ट ऑफिस के बचत खाते से लिंक करा एक बड़ा लाभ हासिल कर सकते हैं। अगर आप अपने पोस्ट ऑफिस बचत खाते को आधार से लिंक करा लें तो सरकारी सब्सिडी के डायरेक्ट बेनेफिट ट्रांसफर (डीबीटी) का फायदा मिल सकता है। यानी आप जिन सरकारी योजनाओं की सब्सिडी के पात्र होंगे वो आपके पोस्ट ऑफिस बचत खाते में ट्रांसफर कर दी जाएगी। डाक विभाग ने पिछले महीने ही इस संबंध में एक सर्कुलर जारी किया था।
फॉर्म में किया गया है बदलाव
पोस्ट ऑफिस की तरफ से जारी किए गए सर्कुलर में कहा गया है कि पोस्ट ऑफिस सेविंग्स अकाउंट खाताधारकों को डीबीटी सुविधा का फायदा पहुंचाने के लिए उस फॉर्म (Application for Opening of Account /Purchase of Certificate) में आधार लिंकिंग का कॉलम शामिल किया गया है, जो खाता खुलवाने के लिए भरा जाना जरूरी है। अप्रैल 2020 में सरकार द्वारा पब्लिक प्रॉविडेंट फंड, नेशनल सेविंग स्कीम और अन्य छोटी बचत योजनाओं में निवेश के लिए कॉमन एप्लीकेशन फॉर्म जारी किए जाने के बाद पोस्ट ऑफिस ने यह सर्कुलर जारी किया।
क्या है आधार पर सुप्रीम कोर्ट का ऑर्डर
आधार की संवैधानिक वैधता पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के अनुसार आपको अपने बैंक खाते को आधार नंबर से लिंक कराना जरूरी नहीं है। हालांकि सरकारी सब्सिडी जैसे पेंशन, एलपीजी सब्सिडी आदि का लाभ उठाने के लिए अपने बैंक खाते में अपना आधार नंबर देना जरूरी है। मौजूदा डाकघर बचत खाताधारकों के लिए एक ऐप्लिकेशन फॉर्म - 'लिंकिंग / सीडिंग और पीओएसबी खाते में डीबीटी लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदन' जारी किया गया है। मौजूदा खाताधारक आधार नंबर को अकाउंट नंबर के साथ लिंक / सीडिंग के लिए अपनी आधार डिटेल संबंधित डाकघर की शाखा में जमा कर सकते हैं।
कैसे जानें पोस्ट ऑफिस खाते का बैलेंस
अगर आप अपने पोस्ट ऑफिस सेविंग्स अकाउंट का बैलेंस जानना चाहें तो आप घर बैठे अपने मोबाइल से जान सकते हैं। आपको अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से सिर्फ एक मिस कॉल करनी होगी। आपको अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 8424054994 पर मिस्ड कॉल करना होगा, जिससे आपको बैलेंस का मैसेज मिलेगा। आप घर के अलावा भी कहीं से भी मोबाइल से मिल कॉल के जरिए अपना बैलेंस जान सकते हैं।
पोस्ट ऑफिस में खाते के फायदे
पोस्ट स्कीम में निवेश के और भी बहुत से फायदे हैं। इनमें बैंक की तरह पैसा जमा करने और कैश निकालने की सुविधा, नकदी निकालने की सीमा पर कोई लिमिट नहीं, जमा राशि पर ब्याज, बैंकों के मुकाबले ज्यादा ब्याज, चेक और एटीएम फैसिलिटी और 5 वर्षीय योजना में 7.2 फीसदी ब्याज जैसे लाभ शामिल हैं। अगर आप मासिक आय चाहते हैं तो पोस्ट ऑफिस की मासिक बचत योजना आपके लिए बेस्ट रहेगी। यहां आप 1000 रुपये की गुणा में 4.5 लाख रुपये तक निवेश कर सकते हैं।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications