परमानेंट अकाउंट नंबर यानी पैन एक जरूरी दस्तावेज है। कई तरह के ट्रांजेक्शन में पैन कार्ड का इस्तेमाल होता है। वेतन से लेकर पैसे जमा करने तक के लिए यह जरूरी है। ऐसे में पैन कार्ड खो जाने पर आपको कई मुश्किल हो सकती है।
नई दिल्ली: परमानेंट अकाउंट नंबर यानी पैन एक जरूरी दस्तावेज है। कई तरह के ट्रांजेक्शन में पैन कार्ड का इस्तेमाल होता है। वेतन से लेकर पैसे जमा करने तक के लिए यह जरूरी है। ऐसे में पैन कार्ड खो जाने पर आपको कई मुश्किल हो सकती है। इसके बिना वर्तमान समय में आपके आधे से अधिक काम रुक जाएंगे। वित्तीय लेनदेन, टैक्स भरने, सैलरी प्राप्त करने आदि कामों में तो पैन कार्ड जरुरी ही होता है। इसके अलावा पैनकार्ड एक अहम पहचान पत्र के रुप में भी काम करता है। PAN Card: ओरिजनल है या फर्जी, ऐसे करें पता ये भी पढ़ें

ऐसे में अगर आपका पैन कार्ड खो गया है या फिर आप डुप्लीकेट पैन कार्ड प्राप्त करना चाहते हैं तो इस खबर के जरिए हम आपको सारी प्रक्रिया के बारे में पता चल जाएगा। बता दें कि पैन कार्ड के लिए दोबारा अप्लाई किया जा सकता है। इसका अनुरोध आप ऑनलाइन कर सकते हैं।
जान लें क्या है शर्त
पैन का रीप्रिंट लेना केवल तभी संभव है अगर कार्ड के ब्योरे में कोई बदलाव नहीं करना है। इस फेसिलिटी का लाभ उन पैन कार्डधारकों को मिलता है जिनका पैन एप्लीकेशन एनएसडीएल ई-गव के जरिये प्रोसेस किया गया हो या फिर जिन्होंने ई-फाइलिंग पोर्टल पर 'इंस्टेंट ई-पैन' फेसिलिटी से पैन प्राप्त किया हो।
कहां करें आवेदन?
आप इस लिंक https://www.onlineservices.nsdl.com/paam/ReprintEPan.html पर क्लिक करके ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए एक रिक्वेस्ट फॉर्म भरने की जरूरत होगी। इसमें पैन नंबर, आधार नंबर, जन्मतिथि इत्यादि जैसे विवरण देने होंगे। कार्ड के रीप्रिंट के लिए आवेदक को आधार की डिटेल्स का इस्तेमाल करने की भी सहमति देनी होगी। फॉर्म सब्मिट करने के लिए कैप्चा ऑथेंटिककेशन कोड भरना होगा।
रीप्रिंट के क्या हैं चार्ज
कार्ड के रीप्रिंट में आपके पते पर कार्ड को डिस्पैच करने का चार्ज शामिल होता है। बता दें कि भारत के भीतर डिस्पैच करने का चार्ज 50 रुपये जबकि भारत के बाहर डिस्पैच करने का चार्ज 959 रुपये है।
रीप्रिंट किए गए कार्ड को उस पते पर भेजा जाता है जो इनकम टैक्स विभाग के डेटाबेस में उपलब्ध होता है।
किन बातों का रखें ध्यान
अगर पैन का आवेदन यूटीआईआईटीएसएल की वेबसाइट पर किया गया है तो रीप्रिंट के लिए इस लिंक पर आवेदन करें : https://www.myutiitsl.com/PAN_ONLINE/homereprint
रिकॉर्ड में अपडेट किया गया मोबाइल नंबर और पैन रिकॉर्ड में दिया गया नंबर एक होना चाहिए। अगर ऐसा नहीं है तो जरूरी बदलावों के लिए अनुरोध करना होगा।
पैन कार्ड ऑनलाइन डाउनलोड कैसे करें
- अब सिर्फ पैन कार्ड खो जाने के बाद ही नहीं, नए पैन कार्ड के लिए भी ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। अगर आप पैन कार्ड डाउनलोड करना चाहते हैं तो उसकी प्रक्रिया यह है:
- आप सबसे पहले इस वेबसाइट पर जायें:
- https://www.onlineservices.nsdl.com
- इसके बाद आप नाम, फोन नंबर और ईमेल आईडी डालें।
- इसके बाद आवेदन फॉर्म को सबमिट कर दें।
- आपके ईमेल पर पीडीएफ फॉर्मेट में ई-पैन कार्ड भेज दिया जाएगा।
- आप अपने ईमेल से पीडीएफ फाइल डाउनलोड कर सकते हैं।
More From GoodReturns

GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित

ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान

चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग

आज खुले 3 बड़े IPO: Indo-MIM, Xtranet और Lohia Corp में निवेश का मौका, जानें क्या है सही रणनीति

Russia ने 6 महीने में बेच दिया 44 टन सोना! रूस क्यों घटा रहा है अपना Gold Reserve?

मुंबई बारिश अलर्ट: बैंकिंग ठप होने पर पैसे की किल्लत से कैसे बचें? जानें स्मार्ट तरीके

LIC AGM 2026: डिविडेंड और बोनस पर बड़ा फैसला, निवेशकों के लिए क्या है खास?

Donald Trump की रणनीति से क्यों डरा Share Market? पढ़िए Sharad Kohli का Analysis

Vi का नाइट अनलिमिटेड डेटा: क्या आपके रिचार्ज में फ्री डेटा मिल रहा है? रिचार्ज से पहले ये जरूर देखें

30 से 180 दिनों के लिए निवेश: लिक्विड फंड्स, आर्बिट्राज या FD—कहां मिलेगा सबसे ज्यादा रिटर्न?

Indo-MIM IPO: लिस्टिंग गेन का लालच या SIP की लंबी रेस? निवेश से पहले ये जरूर पढ़ें



Click it and Unblock the Notifications