आज के समय में अधिकतर लोगों के पास एक से ज्यादा मोबाइल नंबर रखते हैं। ये बात भी सच है कि बार-बार नौकरी बदलने, एक शहर से दूसरे शहर में जाने और कई बार बिजनेस की जरूरतों के कारण 1 से ज्यादा मोबाइल नंबर लेना पड़ता हैं।
नई दिल्ली: आज के समय में अधिकतर लोगों के पास एक से ज्यादा मोबाइल नंबर रखते हैं। ये बात भी सच है कि बार-बार नौकरी बदलने, एक शहर से दूसरे शहर में जाने और कई बार बिजनेस की जरूरतों के कारण 1 से ज्यादा मोबाइल नंबर लेना पड़ता हैं। लेकिन इसे मेनटेन नहीं कर पाते हैं। इसका सबसे ज्यादा असर तब देखने को मिलता है जब हम बैंक अकाउंट में नंबर देते है और वो नंबर बंद होता है। इस कारण हमें अपने बैंक अकाउंट से जुड़ी पूरी जानकारी नहीं मिल पाती है। FD पर 8 % तक ब्याज ऑफर कर रहे हैं ये Bank, चेक करें रेट

बैंक अकाउंट के रेजिस्टर्ड मोबाइल नंबर को करें चेंज
बैंक अकाउंट में मोबाइल नंबर रेजिस्टर कराना बहुत ज़रूरी होता है, जिससे अकाउंट से जुड़ी छोटी-बड़ी चीज़ों का अपडेट मिलता रहता है। लेकिन अगर किसी कारण अपका रेजिस्टर्ड मोबाइल नंबर में कुछ दिक्कत आ गई है या किसी कारण बंद हो जाता है। ऐसे में आपको इसे तुरंत बदलवा लेना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि आजकल बहुत से बैंकिंग फ्रॉड फर्जी मोबाइल नंबर के ज़रिए किए जा रहे हैं। ऐसे में आपके अकाउंट के खाली होने का खतरा भी रहता है। तो चलिए आपको बताते है नया नंबर बैंक में कैसे तुरंत अपडेट करें
ऑनलाइन बदलें मोबाइल नंबर
- अगर आपके पास नेट बैंकिंग अकाउंट है तो आप घर बैठे अपने मोबाइल या कंप्यूटर के ज़रिए बैंक अकाउंट का मोबाइल नंबर बदल सकते हैं।
- समझने के लिए बता दें कि अगर एसबीआई की बात करें तो इसके लिए सबसे पहले आपको बैंक की नेट बैंकिंग वेबसाइट www.onlinesbi.com पर जाना होगा। इसके बाद जब आप अपना अकाउंट लॉगइन करते हैं तो यहां आपको प्रोफाइल पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद पर्सनल डिटेल पर क्लिक करें। यहां आपको अपना भारतीय स्टेट बैंक प्रोफाइल पासवर्ड डालना होगा।
- इसे सबमिट करने पर आपको अपनी ईमेल आईडी और पुराना नंबर दिखाई देगा जिसमें मोबाइल नंबर बदलने का ऑप्शन भी दिखाई देगा।
- इस निर्देश का पालन करते हुए आपको अपना मोबाइल नंबर बदलना होगा।
मोबाइल नंबर बैंक जाकर भी बदल सकते
अगर आप इंटरनेट बैंकिंग का इस्तेमाल नहीं करते हैं तो आप बैंक जाकर भी अपना मोबाइल नंबर चेंज करवा सकते हैं। इसके लिए आपको अपनी बैंक शाखा जाकर मोबाइल नंबर परिवर्तन फॉर्म भरना होगा। इसके अलावा आपको अपनी पासबुक और आधार कार्ड की फोटोकॉपी भी देनी होगी। इसके बाद बैंक आपका मोबाइल बदल देगा।
एटीएम मशीन के जरिए बदलें मोबाइल नंबर
1 जिस बैंक में आपका अकाउंट है उसी बैंक के एटीएम मशान का इस्तेमाल करें।
2 अब एटीएम कार्ड मशीन में डालें, आपको कई ऑप्शन नज़र आएंगे।
3 यहां आपको रजिस्ट्रेशन के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
4 अब आपको अपना एटीएम पिन नंबर डालना होगा।
5 यहां आपको मोबाइल नंबर रजिस्ट्रेशन का ऑप्शन चुनना होगा।
6 अब न्यू रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करें।
7 इसके बाद अपना मोबाइल नंबर डालें और Correct का ऑप्शन सिलेक्ट करें।
8 अब आपके मोबाइल पर Reference Number और ओटीपी आएगा जिसे आप एसबीआई के नंबर 567676 पर भेज दें।
9 आप ACTIVATE- Reference Number- ओटीपी डालकर 567676 पर भेज दें।
10 आपका मोबाइल नंबर आपके बैंक खाते में अपडेट हो जाएगा।
More From GoodReturns

भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें

Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?

DTH और Cable TV होने वाला है बंद? सरकार के नए नियमों का पूरा Fact Check!

ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका

US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति

GST e-Way Bill में बड़ा बदलाव: 1 अगस्त से Ship-to GSTIN अनिवार्य, कहीं आपका माल न रुक जाए!

कच्चे तेल में बड़ी गिरावट: आज इन 5 सेक्टर्स के शेयरों में दिखेगी हलचल, चेक करें लिस्ट

3 अगस्त को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही रहेगा? जानें 22K और 24K के ताजा रेट

आज 2 अगस्त को सोने के दाम स्थिर: क्या खरीदारी का सही मौका है? जानें 22K-24K के ताजा रेट

Russia ने 6 महीने में बेच दिया 44 टन सोना! रूस क्यों घटा रहा है अपना Gold Reserve?

SEBI के नए बायबैक नियम लागू: अब ओपन-मार्केट में निवेश से पहले जान लें ये 5 बड़े बदलाव



Click it and Unblock the Notifications