निवेश विकल्पों में एफडी काफी पॉपुलर रहा है। एफडी पर कई तरह की सुविधाएं मिलती हैं। एफडी में निवेश करना सुरक्षित भी रहता है।
नई दिल्ली: निवेश विकल्पों में एफडी काफी पॉपुलर रहा है। एफडी पर कई तरह की सुविधाएं मिलती हैं। एफडी में निवेश करना सुरक्षित भी रहता है। इसमें गारंटी के साथ रिटर्न मिलता है। सेविंग अकाउंट के मुकाबले एफडी में निवेशकों को बेहतर ब्याज दर मिलती है। स्टेट बैंक, आईसीआईआई बैंक,एक्सिस बैंक, एचडीएफसी समेत कई बैंक सात दिन से 10 साल तक की जमा अवधि में फिक्स डिपॉजिट पर 7 से 7.5% तक ब्याज दे रहे हैं।

जबकि कुछ स्माल फाइनेंस बैंक हैं, जो इन बड़े बैंकों से भी ज्यादा ब्याज दे रहे हैं। वहीं ये बैंक वरिष्ठ नागरिकों को 8 फीसद तक ब्याज ऑफर कर रहे हैं। इन बैंकों ने भी कोरोना वायरस महामारी में ब्याज दर को कम कर दिया। पहले ये बैंक 9% ब्याज दर तक की पेशकश कर रहे थे। तो चलिए आपको बताते हैं कि कौन सा बैंक आपको किस रेट पर ब्याज दे रहा है।
जन स्माल फाइनेंस बैंक
जन लघु वित्त बैंक 7 दिन से 10 वर्ष तक की एफडी पर 2.5% से 7.25% ब्याज देता है। वरिष्ठ नागरिकों को इन जमाओं पर अतिरिक्त 50 आधार अंक मिलते हैं। सबसे ज्यादा ब्याज दर 3 वर्ष से 5 वर्ष के बीच में मिलेगा। जबकि सामान्य ग्राहकों और वरिष्ठ नागरिकों को क्रमशः 7.25% और 7.75% ब्याज मिलता है। जन लघु वित्त बैंक की नवीनतम एफडी ब्याज दरें 22 दिसंबर 2020 से प्रभावी हैं।
7-14 दिन 2.50%
15-60 दिन 3%
61-90 दिन 3.75%
91-180 दिन 4.5%
181-364 दिन 6%
1 साल 6.75%
1 - 2 साल 7.00%
2 -3 साल 7.00%
3 साल से अधिक- 5 साल से कम 7.25%
5 साल 7.00%
5 - 10 साल 6.50%
नार्थ-ईस्ट स्माल फाइनेंस बैंक
नॉर्थ ईस्ट स्मॉल फाइनेंस बैंक 7 दिनों से 10 साल तक की अवधि में परिपक्व होने वाली एफडी पर 3.5% से 8 तक ब्याज दर देता है। बैंक 730 दिनों से लेकर 1095 दिनों तक की अवधि पर सबसे ज्यादा ब्याज दर देता है। जबकि सामान्य ग्राहकों और वरिष्ठ नागरिकों को क्रमशः 7.5% और 8% ब्याज मिलता है। इन जमाओं पर 8 की ब्याज दर मिलेगी।
7-14 दिन 3%
15-29 दिन 3%
30-45 दिन 3.25%
46-90 दिन 4%
91-180 दिन 4.25%
181-364 दिन 5.25%
365 दिन से 729 दिन 7%
730 दिन- 1095 दिन से कम 7.50%
1096 दिन-1825 दिन से कम 6.50%
1826 दिन- 3650 दिन से कम 6.25%
उत्कर्ष स्माल फाइनेंस बैंक का लेटेस्ट रेट
उत्कर्ष लघु वित्त बैंक, सामान्य लोगों को 7 दिनों से 10 वर्षों में परिपक्व होने वाले एफडी पर 3% से 7% ब्याज दे रहा है। वरिष्ठ नागरिकों को 3.50% से 7.50% तक ब्याज दर दे रहा है। बैंक 700 दिनों की परिपक्वता अवधि के साथ जमा पर ब्याज की उच्चतम दर देता है। इन जमाओं पर वरिष्ठ नागरिकों को 7.5% ब्याज मिलेगा। यह रेट 19 अक्टूबर 2020 से प्रभावी हैं।
7 से 45 दिन 3%
46 दिन से 90 दिन 3.25%
91 दिन से 180 दिन 4%
181 दिन से 364 दिन 6%
365 दिन से 699 दिन 6.75%
700 दिन 7%
701 दिन से 3652 दिन 6.75%
सूर्योदय स्माल फाइनेंन बैंक का लेटेस्ट रेट
बात करें अगर सूर्योदय स्माल फाइनेंन बैंक का लेटेस्ट रेट की तो वरिष्ठ नागरिकों को सूर्योदय बैंक की एफडी दर 4.5% से 8% तक होती है। बैंक 5 साल में मैच्योर होने वाले डिपॉजिट पर सबसे ज्यादा ब्याज देता है। इन जमाओं पर 8% की ब्याज दर मिलेगी।
7 दिन से 14 दिन 4.00%
15 दिन से 45 दिन 4.00%
46 दिन से 90 दिन 5.00%
91 दिन से 6 माह 5.50%
6 माह से ऊपर से 9 माह तक 6.25%
9 माह से ऊपर और एक साल से कम 6.50%
1 से 2 साल 6.75%
2 साल से ऊपर और 3 साल के बीच 7.15%
3 साल से ऊपर और 5साल से कम 7.25%
5 साल 7.50%
5 साल से ऊपर 10 साल तक 7%
More From GoodReturns

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?

Augmont Enterprises IPO: आज से खुला मौका! ₹788 के शेयर पर दांव लगाएं या रहें दूर?

इनकम टैक्स रिफंड 'On Hold' है? घबराएं नहीं, इन 5 आसान स्टेप्स से तुरंत पाएं पैसा

Milky Mist Dairy Share Price: IPO के बाद लगातार दूसरे दिन शेयर में तूफानी तेजी, लगा अपर सर्किट

Axis Bank का ट्रैवल ऑफर आज रात खत्म: MakeMyTrip और Goibibo पर ऐसे बचाएं हजारों

शेयर बाजार में 3:30 बजे का खेल: सेबी ने पकड़ी क्लोजिंग ऑक्शन में गड़बड़ी, निवेशकों के लिए क्या है खतरा?

Petrol, Diesel Price Today: आज 21 अगस्त को आपके शहर में क्या है नया रेट? चेक करें लेटेस्ट अपडेट

IPO Alert: आज बंद हो रहे हैं दो बड़े IPO, पैसा लगाने से पहले चेक करें ये जरूरी डिटेल्स

Sunshine Pictures IPO: आज है दांव लगाने का आखिरी मौका! शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम



Click it and Unblock the Notifications