How to apply online for ATM installation at home: अगर आपके घर पर एटीएम लगवाने के लिए जगह है, तो आप ऑनलाइन आवेदन कर ऐसा कर सकते हैं। घर पर अगर एटीएम लग जाता है, तो आपकी अतिरिक्त आमदनी शुरू हो जाएगी। यह काम काफी आसान है, इसलिए किसी एजेंट के चक्कर में नहीं पड़ना चाहिए।
अगर आप घर पर एटीएम लगवाना चाहते हैं तो यहां पर ऑनलाइन आवेदन की जानकारी दी जा रही है। टाटा सहित देश में कुछ कंपनियां हैं, जो बैंकों की तरफ से एटीएम लगाने का काम करती हैं। यहां पर ऐसी सभी कंपनियों की जानकारी दी जा रही है। आप ऑनलाइन आवेदन कर घर पर एटीएम लगवा सकते हैं।

एटीएम घर पर लगाकर कितनी हो जाती है कमाई
एटीएम से कमाई रोजाना के ट्रांजैक्शन पर निर्भर होती है। अगर एटीएम से रोज 50 ट्रांजैक्शन होते हैं तो हर माह करीब 20,000 रुपये की कमाई हो सकती है। वहीं अगर रोजाना 300 ट्रांजैक्शन होने लगें तो सवा लाख रुपये महीने की कमाई हो सकती है।
एटीएम घर पर लगवाने के लिए कैसे करें ऑनलाइन आवेदन
देश में कई कंपनियां बैंकों के लिए एटीएम लगाने का काम करती हैं। अगर घर पर एटीएम लगवाना है तो इन कंपनियों से सम्पर्क करना होता है। इन कंपनियों को ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। इन कंपनियों के नाम हैं टाटा इंडीकैश (TATA Indicash), मुथूट एटीएम (Muthoot ATM), India1 ATM, हिताची एटीएम (Hitachi ATM)।
मुथूट एटीएम से संपर्क करने के लिए आपको कंपनी की वेबसाइट www.muthootatm पर जाकर आवेदन करना होगा। वेबसाइट पर आपको इन्क्वारी का ऑप्शन दिखेगा, जिस पर क्लिक करने के बाद बिजनेस का विकल्प मिल जाएगा। बिजनेस विकल्प पर क्लिक करेंगे, तो आपको एक एप्लिकेशन फॉर्म दिखेगा। इसके भरकर आप एटीएम मशीन लगवाने के लिए आवेदन कर सकते हैं।
India 1 ATM से एटीएम लगवाने के लिए आपको कंपनी की वेबसाइट https://india1payments.in/index.html पर जाना होगा। वेबसाइट पर जाकर एटीएम मशीन लगवाने के लिए आवेदन कर सकते है।
टाटा इंडीकैश पर एटीएम लगवाने के लिए आापको Tata Indicash - TATA indicash एक निजी कंपनी है जिनसे संपर्क कर आप एटीएम मशीन लगवा सकते हैं। इसके लिए आप TATA Indicash की वेबसाइट https://indicash.co.in/ पर जाकर आवेदन करना होगा।
हिताची एटीएम से एटीएम लगवाने के लिए आपको ऑनलाइन आवेदन करना होगा। इसके लिए आप कंपनी की वेबसाइट https://www.hitachi-payments.com/ पर जाकर आवेदन करना होगा। यहां पर आपको contact us का ऑप्शन मिलेगा। इस पर क्लिक करने से आपको enquiry का ऑप्शन मिलेगा। enquiry के ऑप्शन पर जाने के बाद आपको ATM franchise का ऑप्शन दिखेगा। यहां पर आपको एक मेल आईडी मिलेगी, जिस पर आपको अपने पूरे विवरण के साथ आवेदन करना होगा।
एटीएम लगवाने के लिए चाहिए कितनी जगह
अगर घर पर एटीएम लगवाना चाहते हैं तो आपके पास न्यूनतम 50 वर्ग फीट से लेकर 100 वर्ग फीट की जगह होनी चाहिए। अगर आपके पास यह जगह नहीं है, तो आपके पास इतनी जगह लीज पर होनी चाहिए। एटीएम लगवाने के लिए ग्राउंड फ्लोर काफी अच्छा माना जाता है। इसके अलावा यह जगह ऐसी होनी चाहिए जहां पर लोगों का आनाजाना काफी ज्यादा हो।
एटीएम के आवेदन के समय मांगी जाने वाली जानकारी
अगर आप घर पर एटीएम लगवाना चाहते हैं, तो आपको कुछ जानकारी देनी होंगी।
- शहर का नाम और पूरा पता पिन-कोड सहित
- स्थान कितने वर्ग फुट और कारपेट एरिया कितना है
- रोज लोगों की आवाजाही कितनी है
- वाणिज्यिक उपयोग के लिए जगह पर अनुमति की स्थिति
- प्रति वर्ग फुट अनुमानित किराया
- संपर्क के लिए मोबाइल नंबर और ई-मेल आईडी
- जिस जगह एटीएम लग सकता है उसकी फोटो
एटीएम जहां लगना है उसके लिए जरूरी बातें
- एटीएम मशीन को चलाने के लिए कम से कम 1 किलोवाट का बिजली कनेक्शन होना चाहिए
- एटीएम मशीन के बाहर लोगों के खड़े रहने के लिए भी पर्याप्त जगह होनी चाहिए
- एक ही बैंक का दूसरा एटीएम आपकी जगह से कम से कम 100 मीटर दूर होना चाहिए
- 24 घंटे बिजली की सुविधा होनी चाहिए
- एटीएम मशीन लगवाने के लिए छत कंक्रीट की ही होनी चाहिए
- एटीम वाली जगह साफ सुथरी होनी चाहिए
- एटीएम लगवाने के लिए ग्राउंड फ्लोर सबसे सही रहता है
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 25 मार्च को कई दिनों बाद सोने की कीमतों में जबरदस्त उछाल! जानिए 24, 22k, 18k गोल्ड रेट

Gold Rate Today: 28 मार्च को फिर से सोने की कीमतों में आया उछाल! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 25 मार्च को चांदी की कीमतों में जबरदस्त तेजी, ₹20,000 उछाल! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 26 मार्च को लगातार दूसरे दिन सोने की कीमतों में उछाल! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 27 मार्च को फिर से सोने की कीमतों में तेजी! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Happy Ram Navami 2026: आज है राम नवमी! इन खास मैसेज से करें अपनों का दिन खास

Silver Price Today: 29 मार्च रविवार को चांदी सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का भाव

Silver Price Today: 28 मार्च को चांदी की कीमतों में उछाल, जानिए प्रति किलो कितना महंगा हुआ चांदी का भाव

Gold Price Today: 29 मार्च को सोना सस्ता हुआ या महंगा? खरीदने से पहले जानें आज का ताजा भाव

Silver Price Today: 26 मार्च को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! प्रति किलो चांदी सस्ता हुआ या महंगा?

Gold Silver Price: सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, लेकिन क्यों हर रोज टूट रहा भाव, कितनी रह गई कीमत?



Click it and Unblock the Notifications