
SBI is giving ATM franchise: भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) एटीएम की फ्रेंचाइजी दे रहा है। इसके माध्यम से हर माह 50,000 रुपये से ज्यादा की कमाई की जा सकती है। अगर आप एसबीआई के साथ कारोबार करने के इच्छुक हों तो यहां पर पूरी जानकारी ले सकते हैं।
देश का सबसे बड़ा बैंक एसबीआई है। इसके ढेर सारे एटीएम हैं, लेकिन इनकी संख्या बैंक के साइज के हिसाब से अभी भी काफी कम है। यही कारण है कि एसबीआई एटीएम लगाने के लिए लोगों को सीधे जोड़ रहा है। लोग एसबीआई एटीएम की फ्रेंचाइजी लेकर काम शुरू कर सकते हैं।
अगर आप एसबीआई का एटीएम लगवाना चाहते हैं, तो आपको यहां बताई जा रही है 3 कंपनियों से संपर्क करना होगा। यह कंपनियां Tata Indicash, Muthoot ATM और India One ATM हैं। बैंक की तरफ से यही कंपनियां एटीएम स्थापित करती हैं।
अगर आप एटीएम लगवाने के इच्छुक हैं, तो आपके पास 50 से लेकर 80 वर्गमीटर की जगह होनी चाहिए। साथ यह आपकी जगह के आसपास 100 मीटर की दूरी तक कोई और एटीएम नहीं होना चाहिए। आपकी जगह ऐसी हो कि वहां पर लोग आते जाते हों। इसके अलावा 1 किलोवॉट का बिजली का कनेक्शन भी होना चाहिए। अगर आप के पास यह सब हैं तो आप ऊपर बताई गई तीनों कंपनियों के पास आवेदन कर सकते हैं। यह आवेदन ऑनलाइन भी किया जा सकता है।
जहां पर एटीएम लगाया जाता है वहां कनेक्टिविटी के लिए वी-सैट भी लगाया जाता है। ऐसे में आपकी प्रॉपर्टी की छत मजबूत होनी चाहिए और जरूरी संस्था से आपको इसके लिए नो आब्जेक्शन सार्टिफिकेट लेना होगा।
Tata Indicash की फ्रेंचाइजी के लिए बेवसाइट है
https://indicash.co.in/atm-franchise/
Muthoot ATM की फ्रेंचाइजी के लिए बेवसाइट है
https://www.muthootgroupatm.com/new-registration.php
India One ATM की फ्रेंचाइजी के लिए बेवसाइट है
https://india1payments.in/index.html

अगर आप एसबीआई एटीएम की फ्रेंचाइजी लेना चाहते हैं, तो आपको टाटा इंडीकेश से संपर्क करना चाहिए। यह एसबीआई की सबसे ज्यादा फ्रेंचाइजी देती है। यहां पर आपको 2 लाख रुपये सिक्योरिटी डापॉजिट करना होगा। इसके अलावा 3 लाख रुपये वर्किंग कैपिटल की जरूरत होगी। सिक्योरिटी डिपॉजिट रिफंडेबल होता है।
एक बार एटीएम लग जाने के बाद आपको एटीएम से होने वाले हर ट्रांजेक्शन पर कमाई शुरू हो जाती है। हर कैश ट्रांजेक्शन पर आपको 8 रुपये मिलता है। वहीं हर नॉन कैश ट्रांजेक्शन पर आपको 2 रुपये मिलता है। नॉन कैश ट्रांजेक्शन का मतलब है कि बैलेंस चेक करना, मिनी स्टेटमेंट लेना आदि।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
