कोरोनावायरस महामारी पर लगाम लगाने के लिए देश में 3 मई तक लॉकडाउन किया गया है। देश का सबसे बड़ा सरकारी बैंक एसबीआई लॉकडाउन में अपने ग्राहकों की मदद के लिए आगे आया है।
नई दिल्ली: कोरोनावायरस महामारी पर लगाम लगाने के लिए देश में 3 मई तक लॉकडाउन किया गया है। देश का सबसे बड़ा सरकारी बैंक एसबीआई लॉकडाउन में अपने ग्राहकों की मदद के लिए आगे आया है। कोरोना संकट के बीच भारतीय स्टेट बैंक ने बैंकिंग को आसान बनाने के लिए कई कदम उठाए हैं। बैंक हॉलिडे : मई में 13 दिन बैंक रहेंगे बंद, देखें छुट्टियों की लिस्ट ये भी पढ़ें

बैंक ने 5 ऐसे तरीके बताए हैं जिनके जरिए आप घर बैठे ही होम लोन के लिए आवेदन कर सकते हैं। जानकारी दें कि भारतीय स्टेट बैंक 1.04.2020 से 7.15 फीसदी ब्याज दर पर होम लोन उपलब्ध करा रहा है। बैंक की करीबी शाखा में जा कर होम लोन के लिए आवेदन करने का विकल्प तो पहले ही था। तो चलिए जानें घर बैठे किन विकल्पों के जरिए लोन के लिए अप्लाई कर सकते हैं।
टोल फ्री नम्बर पर कॉल करके करें होम लोन के लिए अप्लाई
भारतीय स्टेट बैंक की ओर से ओर से जारी किए गए टोल फ्री नम्बर 1800112018 पर फोन करके भी आप होम लोन के लिए आवेदन कर सकते हैं। अगर आप फोन नहीं कर पा रहे हैं तो भी आप होम लोन के लिए आवेदन कर सकते हैं इसके लिए 'HOME' लिख कर 567676 पर मैसेज भेजना होगा। इसके बाद बैंक की ओर से ही आपसे होम लोन के लिए संपर्क किया जाएगा। इस बात से भी अवगत करा दें कि एसबीआई ने 30 जून तक एटीएम से विड्राल असीमित कर दिया है। एसबीआई के एटीएम ट्रांजैक्शन फ्री करने से अब ग्राहक स्टेट बैंक या किसी दूसरे एटीएम से बैंक का कार्ड इस्तेमाल कर अनगिनत ट्रांजैक्शन कर सकेंगे। यूं कहें कि अब बैंक ट्रांजैक्शन लिमिट पार हो जाने के बाद कोई फीस नहीं लगाएगा।
वेबसाइट के जरिए ऐसे करें अप्लाई
- एसबीआई योनो के जरिए आप होम लोन के लिए आवेदन कर सकते हैं।
- ऐप पर लॉगइन करने के बाद आपको इंस्टा लोन विकल्प मिलेगा। यहां क्लिक करने पर आपको होम लोन का विकल्प मिल जाएगा। यहां क्लिक कर आप अपनी जरूरत के अनुसार लोन के लिए आवेदन कर सकते हैं।
- भारतीय स्टेट बैंक की ओर से जारी की गई वेबसाइट www.homeloans.sbi के जरिए भी आप होम लोन के लिए आवेदन कर सकते हैं।
- आप www.psbloansin59minuts.com वेबसाइट के जरिए भी लोन के लिए आवेदन कर सकते हैं।
एसबीआई दे रहा घर बैठे पैसे जमा-निकासी की सुविधा
- इसके अलावा, एसबीआई अपने ग्राहकों को घर पर बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध करा रहा है।
- इस समय यह सुविधा केवल सीनियर सिटीजंस और दिव्यांग लोगों के लिए है।
- इन सेवाओं में नकदी देने, नकदी लेने, चेक देने, ड्राफ्ट की डिलिवरी, टर्म डिपॉजिट एडवाइज की डिलिवरी, लाइफ सर्टिफिकेट और केवाईसी डॉक्यूमेंट्स देने जैसी सुविधाएं शामिल हैं।
- कार्यकारी दिनों में सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक 1800111103 नंबर पर कॉल कर सेवाओं के लिए रिक्वेस्ट की जा सकती है।
- सर्विस रिक्वेस्ट के लिए रजिस्ट्रेशन होम ब्रांच पर होगा।
- डोरस्टेप बैंकिंग सेवाएं केवल पूरी तरह केवाईसी हो चुके ग्राहकों के लिए ही उपलब्ध है।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
