अगर आपको एलपीजी का नया कनेक्शन लेना है तो ये खबर जरुर पढ़ें। गैस सिलेंडर का इस्तेमाल गांव में भी काफी बढ़ गया है।
नई दिल्ली: अगर आपको एलपीजी का नया कनेक्शन लेना है तो ये खबर जरुर पढ़ें। गैस सिलेंडर का इस्तेमाल गांव में भी काफी बढ़ गया है। पहले नया गैस कनेक्शन लेना काफी मुश्किल काम था लेकिन अब काफी सरल कर दिया गया है। ऑनलाइन फार्म भरकर आप नए गैस कनेक्शन के लिए एप्लाई कर सकते हैं। 69 रु में यहां से खरीदें LPG Gas Cylinder, जल्दी करें कुछ दिन का मौका

ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों तरह से लें नया गैस कनेक्शन
आज के समय में ऑफलाइन और ऑनलाइन तरीके से आप नए गैस कनेक्शन के लिए एप्लाई कर सकते हैं। इण्डियन ऑयल कॉर्पोरेशन ने ग्राहकों के लिए एलपीजी के नए कनेक्शन के लिए ऑनलाइन आवेदन की सुविधा की शुरूआत कर दी है। इससे अब ग्राहकों को गैस एजेंसी के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। इसके लिए ग्राहकों को सिर्फ एक बार अपने नजदीकी गैस एजेंसी जाकर आवश्यक कागजातों को जमा कराने होगा।
नया गैस कनेक्शन के लिए ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन
- नए एलपीजी कनेक्शन के लिए सबसे पहले एलपीजी वेबसाइट को गूगल पर सर्च करें।
- वेबसाइट के लिंक पर क्लिक कर उसे ओपन करें।
- Register For LPG Connection या न्यू कस्टमर के ऑप्शन पर क्लिक करें। कनेक्शन के लिए ऑनलाइन फॉर्म को भरें।
- इसमें राज्य, शहर का नाम, पता, नजदीकी वितरक, आपका पूरा नाम, मोबाइल नंबर, जन्म तारीख, ईमेल-आईडी को भरने के बाद सब्मिट बटन पर क्लिक करें।
- इस सबके बाद आपकी ईमेल आईडी जिसे आपने भरा है उस पर एक मेल आएगा। जिसमें दिए गए वेरिफिकेशन लिंक पर क्लिक करने के बाद इसे वेरिफाई करना होगा।
- इसके बाद आपको अपनी पूरी जानकारी भरनी होगी जिसके बाद सब्मिट करते ही आपके पास रजिस्ट्रेशन आईडी आ जाएगी।
- अब आप फॉर्म का प्रिंट आउट निकल कर एप्लीकेशन अप्रूव होने के बाद इसे अपने नजदीकी वितरक के पास अपनी आईडी प्रूफ की कॉपी और फोटो ले जानी होगी।
- कुछ राशि का भुगतान भी करना होगा और सभी पेपर अप्रूव हो जाने के बाद एलपीजी गैस सिलेंडर आपके घर पहुंचा दिया जाएगा।
कैसे करें ऑफलाइन आवेदन
अगर आप इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं करते है तो नए गैस कनेक्शन के ऑफलाइन आवेदन के लिए आपको अपने नजदीकी डिस्ट्रीब्यूटर के पास जाकर एक फॉर्म भरना होगा। इसमे सभी आवश्यक जानकारी के साथ आईडी प्रूफ, एड्रेस प्रूफ और अपनी फोटो लगानी होगी। इसके बाद आपके डॉक्यूमेंट की जांच के बाद आपके मोबाइल पर मैसेज या ईमेलआईडी पर मेल आएगा, जिसमें एप्लीकेशन से जुड़ी सारी जानकारी होगी। नए गैस कनेक्शन के लिए भुगतान राशि जमा करने के बाद गैस सिलेंडर आपके घर पर पहुंचा दिया जाएगा।
एलपीजी कनेक्शन के लिए जरूरी दस्तावेज
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि नया गैस कनेक्शन के लिए कुछ महत्वपूर्ण कागजात की जरुरत पड़ेगी। नया गैस कनेक्शन लेने के लिए आपको एड्रेस प्रूफ के लिए अपना राशन कार्ड, बीमा पालिसी, पासपोर्ट, आधार कार्ड, घर के कागज, बिजली बिल, टेलीफोन बिल, ड्राइविंग लाइसेंस और बैंक के कागज दे सकते हैं। वहीं अपने पहचान प्रमाण पत्र के तौर पर अपना पैन कार्ड, वोटर आईडी कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस और बैंक के कागज दिया जा सकता है।
ऐसे चेक करें एलपीजी के दाम
अगर आप चाहें तो मिनटों में अपने शहर के गैस सिलेंडर के रेट को चेक सकते हैं। रसोई गैस सिलिंडर की कीमत चेक करने के लिए आपको सरकारी तेल कंपनी की वेबसाइट पर जाना होगा। यहां पर कंपनियां हर महीने नए रेट्स जारी करती हैं। (https://iocl.com/Products/IndaneGas.aspx) इस लिंक पर आप अपने शहर के गैस सिलिंडर के दाम चेक कर सकते हैं।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications