एलपीजी गैस की बुकिंग हर महीने करनी होती है। पहले गैस बुकिंग के लिए लंबी लाइन में लगनी पड़ती थी, लेकिन अब इससे छुटकारा मिल गया है। इतना ही नहीं गैस बुकिंग कराने के तरीके भी बहुत सारे हैं।
नई दिल्ली: एलपीजी गैस की बुकिंग हर महीने करनी होती है। पहले गैस बुकिंग के लिए लंबी लाइन में लगनी पड़ती थी, लेकिन अब इससे छुटकारा मिल गया है। इतना ही नहीं गैस बुकिंग कराने के तरीके भी बहुत सारे हैं। एलपीजी गैस सिलेंडर की बुकिंग के अलग-अलग प्लेटफॉर्म हैं। ग्राहकों को आसानी से सिलेंडर उपलब्ध हो इसके लिए स्वयं कंपनी ने ऑनलाइन बुकिंग तो शुरू की ही है साथ अन्य प्लेटफॉर्म पर भी इसकी सुविधा दी हुई है।

मात्र 69 रुपये में खरीद सिलेंडर
कुछ समय पहले ही सरकार ने एलपीजी के दाम में 50 रुपये बढ़ा दिया है। जिसके बाद बिना सब्सिडी वाले 14।2 किलोग्राम के एलपीजी सिलेंडर का रेट बढ़कर 769 रुपये हो गया है। बता दें, इस महीने गैस सिलेंडर की कीमतों में ये दूसरी बार बढ़ोतरी है। रसोई गैस के दाम पहले 25 और फिर 50 रुपये बढ़ाए गए। लेकिन इसके बाद भी आप इस महंगे सिलेंडर को मात्र 69 रुपये में खरीद सकते हैं। जी हां आज हम अपनी खबर के जरिए आपको बताएंगे कि कैसे आप 769 रुपए में मिलने वाला एलपीजी गैस सिलेंडर को मात्र 69 रुपए में खरीद सकती है।
मात्र 69 रुपए में पेटीएम से करें बुकिंग
दरअसल आप पेटीएम से अपना एलपीजी सिलेंडर बुक कर 700 रुपये तक का कैशबैक पा सकते हैं। देश के अधिकांश भागों में जहां एलपीजी सिलेंडर सब्सिडी के बाद 700 से 769 रुपये के बीच है, ऐसे में पेटीएम के खास कैशबैक का फायदा उठाकर आप इसे मात्र 69 रुपये में खरीद सकते हैं। इसके लिए आपको पेटीएम के पेमेंट ऑप्शन में जाना होगा। इसके बाद अपने गैस सर्विस प्रोवाइडर को चुनें और यहां अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर या एलपीजी नंबर डालें। आपको पेटीएम के जरिये पेमेंट करना होगा। सिलेंडर का भुगतान करने के बाद पेटीएम वॉलेट में 700 रुपए तक का कैशबैक मिलेगा।
ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
- अगर आपके फोन में Paytm App नहीं है तो पहले डाउनलोड करें
- अब अपने फोन पर पेटीएम ऐप खोलें।
- उसके बाद 'recharge and pay bills' पर जाएं।
- अब 'book a cylinder' (बुक ए सिलेंडर) ऑप्शन खोलें।
- भारत गैस, एचपी गैस या इंडेन में से अपना गैस प्रोवाइडर चुनें।
- रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर या अपने LPG ID दर्ज करें।
- इसके बाद आपको पेमेंट ऑप्शन दिखेगा।
- अब पेमेंट करने से पहले ऑफर पर 'FIRSTLPG' प्रोमो कोड डालें।
28 फरवरी तक वैलिड है ऑफर
700 रुपये तक का यह कैशबैक पेटीएम ऐप के माध्यम से पहली बार एलपीजी गैस सिलेंडर बुक करवाने वाले ग्राहक ही पा सकते हैं। ग्राहक Paytm LPG Cylinder Booking Cashback Offer का लाभ 28 फरवरी 2021 तक ही ले सकते हैं। इस ऑफर के लिए पेटीएम ने कई गैस कंपनियों से करार किया है।
अमेजन के जरिए मिलेगा 50 रुपए का कैशबैक
इसके अलावा आप इंडियन ऑयल के ट्वीट के मुताबिक, इंडेन रसोई गैस उपभोक्ता अब अमेजन पे के जरिये एलपीजी गैस सिलेंडर की बुकिंग कर सकते हैं। इसके साथ ही कंपनी ने कहा कि अमेजन पे के जरिये पहली बार सिलेंडर बुक करने और पेमेंट करने पर ग्राहकों को 50 रुपए का कैशबैक मिलेगा। यह कैशबैक केवल एक बार के लिए है।
ऐसे चेक करें इंडेन गैस का ऑनलाइन स्टेटस
- सबसे पहले आपको इंडेन गैस की आधिकारिक वेबसाइट https://bit.ly/3rU6Lol पर विजिट करना होगा।
- आपके सामने सिलेंडर की एक इमेज बनी हुई दिखेगी। इसमें क्लिक करने पर कंपलेंट (Complaint) बॉक्स ओपन होगा, उसमें Subsidy Status लिखकर proceed बटन दबाना होगा।
- अब Subsidy Related (PAHAL) के बटन पर क्लिक करना है, जिसके बाद आपके सामने Sub Category मे कुछ नए ऑप्शन आएगे, यहां आपको Subsidy Not Received पर क्लिक करना है।
- इसके बाद आपको अपना मोबाइल नंबर दर्ज करना है। मोबाइल नंबर लिंक नही है तो आईडी का एक ऑप्शन होगा वहां अपनी गैस कनेक्शन की आईडी एंटर करें।
- इसके बाद वेरिफाई करके आपको सब्मिट कर देना है।
More From GoodReturns

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

Lumino Industries IPO: आज बंद हो रहा है मौका! रिटेल की भारी डिमांड, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications
