कोरोना काल में अगर आप भी होंडा की कार लेने जा रहे तो यह खबर जरूर पढ़ें। एक तरफ आपको जानकारी दें कि कोरोनावायरस लॉकडाउन के कारण ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री काफी प्रभावित हुई है।
नई दिल्ली: कोरोना काल में अगर आप भी होंडा की कार लेने जा रहे तो यह खबर जरूर पढ़ें। एक तरफ आपको जानकारी दें कि कोरोनावायरस लॉकडाउन के कारण ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री काफी प्रभावित हुई है। फिलहाल भारत में अनलॉक का तीसरा चरण चल रहा है। बाजार में बिक्री में तेजी लाने के लिए कई तरह के उपाय किए जा रहे हैं। Hyundai का अगस्त ऑफर : इन कारों पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट, 60 हजार रु तक का होगा फायदा ये भी पढ़ें

ऑटोमोबाइल कंपनियां खरीदारों को नई कार खरीदने के लिए लुभाने और बिक्री को पटरी पर लाने के लिए आकर्षक ऑफर की पेशकश कर रही हैं। होंडा की कारों पर अगस्त माह के ऑफर का एलान हो चुका है। जिसके तहत होंडा सिटी, अमेज, सिविक, जैसी कारों को 2.50 लाख रुपये तक सस्ते में खरीदा जा सकता है। बता दें कि सबसे अधिक फायदा होंडा सिविक पर मिल रहा है। इन तीनों कारों पर जुलाई माह में की जा रही पेशकशों में कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और फ्री एक्सटेंडेड वॉरंटी शामिल हैं। जानकारी दें आपको कि होंडा कार्स के अगस्त ऑफर का फायदा उठाने के लिए 31 अगस्त तक का वक्त है।
होंडा सिविक पर मिलेगा 2.50 लाख रुपये तक का ऑफर
- होंडा सिविक की एक्स शोरूम दिल्ली कीमत 1793900 रुपये से शुरू है।
- बता दें कि अगस्त माह में सिविक पर 2.50 लाख रुपये तक का ऑफर चल रहा है।
- सिविक पेट्रोल बीएस6 के सभी वेरिएंट्स पर 1 लाख रुपये तक की नकद छूट है।
- वहीं बीएस6 डीजल वेरिएंट्स पर 2.50 लाख रुपये तक की नकद छूट मिल रही है।
होंडा अमेज पर मिलेगा 27000 रुपये तक का ऑफर
- होंडा अमेज पर 27000 रुपये तक के ऑफर हैं।
- अगर कोई अगस्त में पुरानी कार एक्सचेंज कर बीएस6 पेट्रोल/डीजल होंडा अमेज खरीदेगा तो 12000 रुपये की एक्सटेंडेड वॉरंटी (चौथे व पांचवें साल) और 15000 रुपये की अतिरिक्त छूट मिलेगी।
- वहीं अगर बिना पुरानी कार एक्सचेंज किए नई अमेज खरीदी जाती है तो 12000 रुपये की एक्सटेंडेड वॉरंटी (चौथे व पांचवें साल) और 3000 रुपये तक की नकद छूट की पेशकश की जा रही है।
- होंडा अमेज की मौजूदा एक्स शोरूम दिल्ली कीमत 6.17 लाख रुपये से शुरू है।
होंडा सिटी 4th जनरेशन सिटी पर 1.60 लाख रुपये का ऑफर
- होंडा सिटी 4th जनरेशन पर 1.60 लाख रुपये तक का ऑफर चल रहा है।
- सिटी 4th जनरेशन मॉडल के बीएस6 पेट्रोल SV MT/V MT वेरिएंट पर 25000 रुपये तक की नकद छूट है।
- पुरानी कार एक्सचेंज करने पर 20000 रुपये का अतिरिक्त डिस्काउंट भी है।
- बीएस6 V CVT पेट्रोल वेरिएंट पर 31000 रुपये तक का कैश डिस्काउंट और एक्सचेंज ऑफर के तहत 20000 रुपये का एडिशनल डिस्काउंट है।
- VX MT-बीएस6 पेट्रोल वेरिएंट पर 55000 रुपये तक की नकद छूट और एक्सचेंज ऑफर के तहत 35000 रुपये की अतिरिक्त छूट मिल रही है।
इस कार पर 70000 रुपये तक की नकद छूट
- जबकि पेट्रोल VX CVT बीएस6 पेट्रोल वेरिएंट पर 70000 रुपये तक की नकद छूट और एक्सचेंज ऑफर के तहत 50000 रुपये के अतिरिक्त डिस्काउंट की पेशकश की जा रही है।
- ZX MT- बीएस6 पेट्रोल वेरिएंट पर 80000 रुपये तक का कैश डिस्काउंट और एक्सचेंज ऑफर के तहत 50000 रुपये की अतिरिक्त छूट है।
- ZX CVT बीएस6 पेट्रोल वेरिएंट पर 1.10 लाख रुपये तक की नकद छूट और एक्सचेंज ऑफर के तहत 50000 रुपये का अतिरिक्त डिस्काउंट दिया जा रहा है।
- 4th जनरेशन होंडा सिटी की एक्स शोरूम दिल्ली कीमत 9.91 लाख रुपये से शुरू है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
