अगर आप भी एचडीएफसी बैंक के ग्राहक हैं, तो आपके लिए यह खबर बहुत जरूरी है। एचडीएफसी बैंक 29 फरवरी 2020 से पुराने वर्जन वाले मोबाइल एप को बंद कर देगा।
नई दिल्ली: अगर आप भी एचडीएफसी बैंक के ग्राहक हैं, तो आपके लिए यह खबर बहुत जरूरी है। एचडीएफसी बैंक 29 फरवरी 2020 से पुराने वर्जन वाले मोबाइल एप को बंद कर देगा। इसके बाद से ही ग्राहक पैसा ट्रांसफर नहीं कर पाएंगे। ऐसे में ग्राहकों को अपने एप को अपडेट करना होगा, क्योंकि पुराने वर्जन से आप पैसा ट्रांसफर नहीं कर पाएंगे। बैंक ने इसके लिए अपने ग्राहकों को मैसेज के रूप में अलर्ट भेजना भी शुरू कर दिया है। हालांकि, ग्राहकों के लिए बैंक का लेटेस्ट वर्जन वाला मोबाइल एप प्ले स्टोर पर उपलब्ध है। याद दिला दें कि इससे पहले मोबाइल एप में कई तकनीकी खराबी आई थी, जिससे यूजर्स को पैसे भेजने में परेशानी का सामना करना पड़ा था। गूगल प्ले स्टोर या एप स्टोर से बैंक का नया मोबाइल एप डाउनलोड कर लें। HDFC Bank : किसानों के लिए टोल फ्री नंबर लॉन्च, जानिए फायदे ये भी पढ़ें
एचडीएफसी बैंक का मैसेज
एचडीएफसी बैंक के मैसेज के मुताबिक, अगर ग्राहक 29 फरवरी 2020 से पहले मोबाइल एप अपडेट नहीं करते हैं, तो 12 बजे से यह एप काम कर देना बंद कर देगा। वहीं, ग्राहक 1 मार्च से इस एप के जरिए पैसा ट्रांसफर नहीं कर पाएंगे।
प्ले स्टोर से करें डाउनलोड
एचडीएफसी बैंक के एप का लेटेस्ट वर्जन गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध है। इसके साथ ही यूजर्स को बैंक के इस मोबाइल एप में कई सारे लेटेस्ट फीचर्स मिलेंगे, जिससे पैसा ट्रांसफर आसानी से कर पाएंगे। इसके अलावा इस मोबाइल एप में यूजर्स का निजी डाटा पूरी तरह से सुरक्षित रहेगा।
कर सकते क्रेडिट कार्ड के लिए आवेदन
अच्छी बात तो यह है कि यूजर्स इस मोबाइल एप से पैसा ट्रांसफर करने के साथ क्रेडिट कार्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा बैंक इस एप के जरिए अपने ग्राहकों को फिक्सड डिपॉजिट के साथ पासबुक से जुड़ी जानकारी देगा। इसके अलावा यूजर्स इस एप के जरिए पेमेंट की जानकारी भी चेक कर सकेंगे।
इन बैंकों के एप गूगल प्ले स्टोर में मौजूद
आपको बता दें कि अगर आपका खाता एचडीएफसी बैंक के अलावा किसी और बैंक में भी है तो आप प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते है। जानकारी दें कि एचडीएफसी बैंक के अलावा एक्सिस बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, पीएनबी, एसबीआई, यस बैंक और कोटक महिंद्रा जैसे कई बड़े बैंकों के एप्स गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध हैं।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
