गर्मी आते के साथ एसी की डिमांड बढ़ने लगती है। गर्मियों का मौसम शुरू हो गया है। धीरे-धीरे तापमान बढ़ेगा और केवल पंखे से काम नहीं चलेगा।
नई दिल्ली, मार्च 16। गर्मी आते के साथ एसी की डिमांड बढ़ने लगती है। गर्मियों का मौसम शुरू हो गया है। धीरे-धीरे तापमान बढ़ेगा और केवल पंखे से काम नहीं चलेगा। इसी बात को ध्यान में रखकर कई कंपनियां एसी पर बंपर डिस्काउंट दे रही है। लेकिन इसके बाद भी अगर आप खर्चे के डर से एयर कंडीशनर नहीं खरीद रहे हैं तो हम आपको बता रहे हैं कैसे आप कम पैसे खर्च कर भी ले सकते हैं एसी का मज़ा।
कम बजट में रेंट पर लें एसी
पैसे बचाने का एक तरीका किराए पर एसी लेना हैं। जी हां अगर आप नया एसी नहीं खरीद पा रहे तो इसे रेंट पर लेना चाहते हैं तो इसका भी ऑप्शन अब उपलब्ध है। कई ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स के जरिए आप एसी को रेंट पर लेने के लिए अप्लाई कर सकते हैं। रेंट पर एसी लेने का एक फायदा ये भी है की आपको इस पर कोई मेन्टेनेन्स का खर्च नहीं उठाना पड़ता है। चलिए हम अपनी खबर के जरिए आपको बताते है कि कैसे आप घर बैठे ही किराये पर एसी खरीद सकते हैं।

बंपर डिमांड में हैं ये 5 सस्ते Branded AC, कीमत 19,000 रु से शुरू
एसी खरीदने से पहले टर्म्स और कंडीशन्स को जरूर
आगे बढ़ने से पहले आपको बता दें कि किसी भी ऑनलाइन रेंटल साइट से एसी लेने से पहले उसके सभी टर्म्स और कंडीशन्स को जरूर देख लें। इसके अलावा पैसे देने से पहले किसी भी डाउट को कस्टमर सपोर्ट टीम को कॉल करके क्लियर कर लें। वेबसाइट की ऑथेंटिसिटी को जरूर वेरिफाई कर लें। जानकारी के लिए बता दें कि आप दिल्ली, मुंबई, नोएडा, गुड़गांव, चेन्नई, हैदराबाद और बेंगलुरु जैसे शहरों में ही किराये पर एसी ले सकते हैं।
रेंटमोजो 1500 रुपये लेती है इंस्टालेशन चार्ज
रेंटमोजो एंड्रॉयड, आईओएस और वेब पर उपलब्ध है। इससे आप दिल्ली, नोएडा, मुंबई, चेन्नई और दूसरे कई शहरों में रेंटल सर्विस ले सकते हैं। एसी का रेंट इस बात पर निर्भर करता है कि आप कितने समय के लिए एसी किराए पर लेने की योजना बना रहे हैं। रेंटमोजो फ्री रीलोकेशन और अपग्रेड की सुविधा प्रदान करता है। इसका लाइनअप 1,399 रुपये प्रति माह से शुरू होता है और 1 टन स्प्लिट एयर कंडीशनर किराए पर लेने के लिए आपको 1,949 रुपये का सिक्योरिटी डिपाजिट करना होता है जो वापस मिल जाता है। रेंटोमोजो इंस्टालेशन चार्ज के रूप में 1,500 रुपये लेता है, जिसमें आइटम के लिए पानी का पाइप शामिल है।
सिटीफर्निश से भी आसानी से खरीदें एसी
सिटीफर्निश गर्मियों के दौरान एसी की मांगों को पूरा करने वाली एक अन्य किराये की सेवा है। अगर आप 1 टन का विंडो एसी किराए पर लेना चाहते हैं, तो सिटीफर्निश आपसे हर महीने 1,069 रुपये चार्ज करता है, जिसमें 1,000 रुपये इंस्टॉलेशन शुल्क और 2,749 रुपये का सिक्योरिटी डिपाजिट जमा राशि भी शामिल है। जबकि 1 टन स्प्लिट एसी का किराया 1,249 रुपये प्रति माह, एसी को इनस्टॉल करने के लिए 1,500 रुपये और सिक्योरिटी डिपाजिट 2,799 रुपये है।
फेयरेंट लॉन्ग टर्म प्लान्स की सुविधा देता
फेयरेंट शायद अपनी सेवाओं के साथ अधिक आकर्षक है। अगर आपको इस प्लेटफॉर्म से 1.5 टन का विंडो एसी मिलता है, तो आपका मासिक किराया 1,375 रुपये होगा जिसमें इंस्टॉलेशन लागत के साथ-साथ यूनिट के साथ बंडल किए गए स्टेबलाइजर भी शामिल हैं। फेयरेंट एसी के किराये के कार्यकाल के दौरान कई मुफ्त सेवाएं भी प्रदान करता है। यदि आप इसे पूरे सीजन के लिए रखने का इरादा रखते हैं तो फेयरेंट के पास विशेष लॉन्ग टर्म प्लान्स हैं।
रेंटलोको कम से कम तीन महीने के लिए ऑफर करता एसी
रेंटलोको प्लेटफॉर्म पर भी उपभोक्ताओं के लिए विंडो एसी और स्प्लिट एसी का विकल्प है, जिसका मासिक किराया क्रमशः 1,299 रुपये और 1,599 रुपये है। रेंटलोको से कम से कम तीन महीने के लिए एसी रेंट करना होता और यह 1.5 टन विंडो एसी के लिए 1,532 रुपये की सिक्योरिटी डिपाजिट लेता है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications