गर्मी आते के साथ एसी की डिमांड बढ़ने लगती है। आज के समय में गर्मियों को देखते हुए कूलर जब काम नहीं आते हैं तो एयर कंडीशनर ही जरूरत बन जाता है।
नई दिल्ली, मार्च 15। गर्मी आते के साथ एसी की डिमांड बढ़ने लगती है। आज के समय में गर्मियों को देखते हुए कूलर जब काम नहीं आते हैं तो एयर कंडीशनर ही जरूरत बन जाता है। अप्रैल से पहले मार्च में चढ़ता पारे का यह तेवर आने वाली भीषण तपती गर्मी का संकेत दे रहे हैं।
सस्ते में खरीदें अच्छी एसी
वहीं दोपहर के वक्त गर्म हवा भी लोगों को परेशान करने लगी है। ऐसे में एसी की डिमांड बढ़ने वाली है। बरसात के मौसम में कूलर और पंखे दोनों ही काम करना बंद कर देते हैं, लेकिन एसी उस मौसम में भी राहत प्रदान करता है। अगर आप भी अपने घर के लिए कोई नया एसी खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो हम आपको भारतीय बाजार में किफायती दामों में उपलब्ध बेस्ट एयर कंडीशनर की जानकारी दे रहे है। अगर आप भी सस्ते और अच्छे एसी के तलाश में हैं तो यह जानकारी आपके लिए ही है। कई कंपनियों ने एसी का स्टॉक मार्केट में उतार दिया है। अच्छा यह होगा कि दाम बढ़ने से पहले आप एसी की खरीदारी कर लें। आइये आपको बताते हैं सस्ते और एसी के बारे में। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ये सभी एसी ऑनलाइन प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध है।

19 हजार से कम कीमत में वोल्टास का एसी
सबसे पहले हम बात करें वोल्टास की। वोल्टास के एसी पर लोगों का अटूट भरोसा रहता है। कई सालों से एसी खरीदने की जब बात आती है तो लोग वोल्टास को पहली लिस्ट में रखते है। फ्लिपकार्ट पर वोल्टास का 0.75 टन का 2 स्टार एसी आपको 19,000 रुपये से भी कम कीमत में मिल जाएगा। बता दें कि कंपनी इस एसी पर एक साल की कॉम्प्रिहेंसिव वारंटी और कॉम्प्रेसर पर चार साल की वारंटी भी मिलेगी। ईएमआई पर भी इस एसी को खरीदा जा सकता है।
21,000 रुपये से भी कम कीमत में मिल रहा ये एसी
अगर आप अपने छोटे रूम के लिए एसी तलाश रहे हैं तो, आप 0.8 टन का स्पिलिट एसी खरीद सकते हैं। MarQ 0.8 टन 3 स्टार स्प्लिट इन्वर्टर एसी 21,000 रुपये से भी कम कीमत में खरीद सकते हैं। फ्लिपकार्ट पर यह एसी 20,490 कीमत में मिल रहा है। आप 24 महीने तक की ईएमआई पर यह एसी घर ला सकते हैं। इस एसी पर एक साल और कम्प्रेसर पर पांच साल की वारंटी भी मिल रही है।
गोदरेज कंपनी का सस्ता एसी
मार्केट में गोदरेज एयर कंडिशनर के कई मॉडल उपलब्ध हैं। गोदरेज कंपनी का यह एसी काफी सस्ते में मिल रहा है। फ्लिपकार्ट पर यह एसी 22,990 रुपये में उपलब्ध है। मीडियम साइज के रूम के लिए यह एसी फिट है। इस एसी पर पांच साल और कम्प्रेसर पर पांच साल की वारंटी भी मिल रही है।
हिटाची का एक टन का 3 स्टार एसी
हिटाची अपने विश्वसनीय, कुशल और उच्च परफॉर्मेंस वाले एसी के लिए जानी जाती है। हिटाची का एक टन का 3 स्टार एसी एसी काफी सस्ते में फ्लिपकार्ट पर मिल रहा है। इसे 23,999 रुपये में खरीदा जा सकता है, यह विंडो एसी है। आपको इस एसी पर एक साल और कम्प्रेसर पर पांच साल की वारंटी मिलेगी।
1 टन का 3 स्टार वाला ब्लूस्टार एसी
ब्लूस्टार का एक टन वाला 3 स्टार एसी 100 से 120 वर्ग फुट के रूम के लिहाज से फिट है। यह R22 गैस के साथ आता है। इसे आप 23,490 रुपये में फ्लिपकार्ट से खरीद सकते हैं।
एसी खरीदने से पहले देख लें आपके लिए कौन सा एसी ज्यादा बढ़िया
- जकल फ्लैट आदि में बालकनी या बेडरूम में विंडो नहीं होती। ऐसे में स्प्लिट एसी ही बेहतर विकल्प है।
- अगर अच्छा विंडो स्पेस है और पैसों की बचत करना चाहते हैं तो विंडो एसी ठीक रहेगा।
- कई लोगों को किसी भी तरह की आवाज से नींद में खलल पड़ती है। उनके लिए स्प्लिट एसी सही रहता है। चूंकि इसका मेन हिस्सा बाहर लगा होता है इसलिए शोर की गुंजाइश नहीं होती।
- मौसम में नमी बढ़ते ही विंडो एसी के पीछे की तरफ से पानी टपकने लगता है। इससे किसी को दिक्कत हो तो विंडो एसी न लें।
- अगर फौरन कूलिंग चाहते हैं तो विंडो एसी ही सही है। स्प्लिट एसी कूलिंग में कुछ वक्त लेते हैं और यूजर के ऊपर तेज हवा नहीं फेक सकते।
- स्प्लिट एसी पूरे कमरे में एक जैसी कूलिंग करते हैं जबकि विंडो एसी में विंडो के पास ज्यादा कूलिंग रहती है।
More From GoodReturns

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications