कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए भारत में लॉकडाउन को 17 मई तक बढ़ा दिया गया है। भारत सरकार की नई गाइडलाइन के मुताबिक, ग्रीन और ऑरेंज जोन में 4 मई यानि कल से गैर-जरूरी सामान की बिक्री
नई दिल्ली: कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए भारत में लॉकडाउन को 17 मई तक बढ़ा दिया गया है। भारत सरकार की नई गाइडलाइन के मुताबिक, ग्रीन और ऑरेंज जोन में 4 मई यानि कल से गैर-जरूरी सामान की बिक्री ई-कॉमर्स साइट पर शुरू हो गई है। ई-कॉमर्स की दिग्गज अमेजन लॉकडाउन में भी ग्राहकों के लिए जरूरी सामान पर शानदार डिस्काउंट ऑफर लेकर आई है। Samsung का ऑफर TV, फ्रिज, AC खरीदने वालों को मिलेगा तगड़ा कैशबैक ये भी पढ़ें
50 प्रतिशत तक का ऑफ पाने का शानदार मौका
ग्राहकों के लिए फिलहाल अमेजन पैंट्री पर जरूरत से जुड़े सामानों की खरीदारी पर 50 प्रतिशत तक का ऑफ पाने का शानदार मौका है। इतनी ही नहीं एक तय राशि की खरीदारी पर डिलीवरी भी फ्री में की जा रही है। इसके साथ ही कई प्रॉडक्ट्स पर स्पेशल डील का भी ऑफर है। अमेजन पैंट्री के प्लेटफॉर्म पर अगर आप ब्यूटी प्रॉडक्ट खरीदते हैं तो आपको 10 प्रतिशत से लेकर 30 प्रतिशत तक का ऑफ मिल सकता है। अमेजन की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक, अगर आप कूकिंग एसेंशियल, ड्राई फ्रूट्स जैसी चीजें खरीदेंगे तो आप 50 प्रतिशत तक का ऑफ भी ले सकते हैं। गोदरेज कंपनी के जरूरी सामानों पर भी 50 प्रतिशत तक का ऑफ मिल रहा है। वहीं कंपनी इसके अलावा किसी खास ब्रांड के प्रॉडक्ट पर स्पेशल डील भी लेकर आई है।
हैंडवॉश-सैनिटाइजर पर 15 प्रतिशत का ऑफ
हर रोज की जरूरत वाले सामानों में कूकिंग ऑयल पर 10 प्रतिशत तक, आटा और चावल पर 30 प्रतिशत तक, नमक-चीनी और मसालों पर 30 प्रतिशत तक, दालों पर 25 प्रतिशत तक का ऑफ ले सकते हैं। इसके अलावा, स्नैक्स और बेवरेजेज पर 20 प्रतिशत तक, हैंडवॉश-सैनिटाइजर पर 15 प्रतिशत तक, हाउसहोल्ड एसेंशियल पर 20 प्रतिशत तक और पर्सनल केयर पर 10 प्रतिशत तक का ऑफ ले सकते हैं।
ग्राहकों को मिलेगा फ्री होम डिलीवरी
जानकारी दें कि अमेजन पैंट्री के इस ऑफर के लिए आपको वेबसाइट पर जाकर करना होगा। इसके बाद आप इसका फायदा ले सकते हैं। अमेजन की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक, मिनिमम ऑर्डर वैल्यू 200 रुपये जरूर होने चाहिए। इसके साथ ही अगर आप फ्री होम डिलीवरी चाहते हैं तो इसके लिए आपको कम से कम 599 रुपये की खरीदारी करनी होगी।
अमेजन पर इन सामग्री की बिक्री भी शुरु
जानकारी के लिए बता दें कि अभी तक ई-कॉमर्स कंपनियों को सिर्फ ज़रूरी सामान बेचने की अनुमति थी, लेकिन तीसरे चरण में छूट के बाद ऑरेंज और ग्रीज ज़ोन में आज से शुरू हुई बिक्री में स्मार्टफोन, लैपटॉप और अन्य इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स को ऑर्डर कर सकेंगे। रिपोर्ट के अनुसा इनमें एसी, फ्रिज, लैपटॉप, मोबाइल फोन, कंप्यूटर हार्डवेयर और लेखन सामग्री खरीद सकेंगे। स्मार्टफोन चुनिंदा इलाकों में छूट मिलने के बाद, अब स्मार्टफोन कंपनियां भी नए फोन लॉन्च कर सकती हैं। बता दें वनप्लस ने हाल ही में भारतीय मार्केट के लिए अपनी वनप्लस 8 सीरीज का ऐलान किया था। इन स्मार्टफोन्स की कीमतें भी पता चल गई हैं लेकिन लॉकडाउन के चलते बिक्री शुरू नहीं हुई है। ऐपल ने भी 42,900 रुपये की कीमत वाले आईफोन एसई को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है।


Click it and Unblock the Notifications