अगर आप भी सैमसंग के इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट को खरीदने का विचार कर रहे हैं तो यह खबर जरूर पढ़ लें।
नई दिल्ली: अगर आप भी सैमसंग के इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट को खरीदने का विचार कर रहे हैं तो यह खबर जरूर पढ़ लें। लॉकडाउन खत्म होते ही टेलीविजन और अन्य डिजिटल अप्लायंसिस खरीदने की योजना बना रहे लोगों के लिए सैमसंग ने नए ऑफर 'स्टे होम, स्टे हैपी' की घोषणा की है।

कंपनी ने टेलीविजन और दूसरे डिजिटल अप्लायंस खरीदने की सोच रहे ग्राहकों को प्रॉडक्ट को प्री बुक करने की सुविधा उपलब्ध कराई है। प्रीबुकिंग करने वाले ग्राहकों को कंपनी ने कई ऑफर्स देने का भी फैसला किया है।
सैमसंग का प्री-बुकिंग ऑफर इलेक्ट्रॉनिक्स और स्मार्टफोन पर
दरअसल सैमसंग ने ‘स्टे होम, स्टे हैपी लॉग इन टू ग्रेट ऑफर्स' नाम से एक प्रोग्राम लॉन्च किया है। यह प्रोग्राम सैमसंग के सभी कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों जैसे टेलीविजन, रेफ्रिजरेटर, एयर कंडीशनर, स्मार्टफोन, वॉशिंग मशीन और स्मार्ट अवन पर लागू होगा। प्रीबुकिंग ऑफर के दौरान ग्राहक सैमसंग के तमाम विशेष उत्पाद, जैसे QLED 8K टीवी, QLED 4K टीवी, कन्वर्टिबल 5 इन 1 एंड कर्ड मैस्ट्रो रेफ्रिजरेटर, हाइजीन स्टीम क्लीन वॉशिंग मशीन्स, स्मार्ट अवन विद मसाला एंड सन ड्राई, तंदूर एंड स्लिम फ्राई टेक्नोलॉजीज इत्यादि की प्री-बुकिंग कर सकते हैं। इनके अलावा सैमसंग स्मार्ट टीवी को भी बुक किया जा सकता है, जो पर्सनल कम्प्यूटर में भी बदल सकता है।
पाएं 15 प्रतिशत तक का तगड़ा कैशबैक
- बता दें कि जो ग्राहक अपनी बुकिंग का भुगतान एचडीएफसी बैंक क्रेडिट और डेबिट कार्ड से करेंगे, उन्हें 15% कैशबैक मिलेगा। इसके साथ ही उनके पास 18 महीने तक की लंबी अवधि में बिना ब्याज के ईएमआई की सुविधा के साथ कर्ज हासिल करने का विकल्प भी मौजूद होगा।
- यदि उपभोक्ता ईएमआई-आधारित कर्ज का विकल्प न लेना चाहता हो, तो भी उसे कैशबैक हासिल हो सकेगा।
- जो उपभोक्ता सैमसंग टेलीविजन खरीदेंगे, उन्हें पैनल पर 1+1 एक्सटेंडेट वारंटी मिलेगी और जी5 प्रीमियम पैक का 30 दिनों का मुफ्त ट्रायल ऑफर भी मिलेगा।
- वहीं स्मार्ट अवन पर उपभोक्ताओं को 10 साल की सिरेमिक एनामेल वारंटी मिलेगी, एक मुफ्त बोरोसिल किट मिलेगा और 5 साल की मैग्नेट्रॉन वारंटी भी मिलगी।
- रेफ्रिजरेटर में डिटिजल इन्वर्टर कम्प्रेशर पर 10 साल की वारंटी है, वॉशिंग मशीन पर 10-12 साल की मोटर वारंटी है, जबकि एयर कंडीशनर के साथ इंस्टॉलेशन मुफ्त है, कंडेन्सर पर 5 साल की वारंटी है, पीसीबी कंट्रोलर पर 5 साल की वारंटी है और एसी में मुफ्त गैस रीचार्ज ऑफर है।
जान लें कैसे कर सकते हैं प्रीबुक
सबसे पहले बता दें कि ग्राहक सैमसंग प्रॉडक्ट्स को ‘सैमसंग शॉप' https://www.samsung.com/in/offer/online/ce-sale/ पर जाकर ऑनलाइन बुक कर सकते हैं।
लॉकडाउन खुलने या इसमें ढील दिए जाने के साथ ही इन्हें सैमसंग की नजदीकी अधिकृत खुदरा दुकानों से एक्सप्रेस डिलीवरी के जरिए लोकेशन पर पहुंचा दिए जाएगा।
वहीं सैमसंग ने बयान में कहा कि इस दौरान तय मानक कामकाजी प्रक्रिया (एसओपी) का पूरी तरह पालन किया जाएगा।
सैमसंग ने कहा कि कंज्यूमर सैमसंग शॉप से अपने पसंदीदा उत्पादों की प्री-बुकिंग 8 मई 2020 तक कर सकेंगे।
लॉकडाउन हटते ही शुरू होगी ग्राहकों को डिलिवरी
सैमसंग इंडिया के कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक बिजनेस विभाग में सीनियर वाइस प्रेसिडेंट कि मानें तो पिछले एक महीने में हमें देशभर से उपभोक्ताओं की ओर से हजारों ऐसे सवाल मिले हैं, जिनमें वे जानना चाहते हैं कि टीवी और डिजिटल अप्लायंस कैसे खरीदे जा सकते हैं। दरअसल ऐसे वक्त जब वे लगातार घर पर हैं और घर से ही ऑफिस के काम भी कर रहे हैं, तब उन्हें महसूस हो रहा है कि उन्हें अपने घरों को आधुनिकतम टेक्नोलॉजी से सुसज्जित करने की जरूरत है। इनमें से कई लॉकडाउन की बंदिशों के हटते ही सैमसंग के साथ अपने घर को अपग्रेड करना चाहते हैं। सैमसंग शॉप पर प्री-बुक ऑफर के जरिए हम चाहते हैं कि हमारे ग्राहकों को यथासंभव यथाशीघ्र डिलीवरी हासिल हो सके। इसके लिए हम लॉकडाउन में ढील देने से जुड़े सरकारी नियमों के मुताबिक उनके घरों के सबसे नजदीक की सैमसंग की अधिकृत खुदरा दुकानों से डिलीवरी सुनिश्चत करेंगे ताकि हालात सामान्य होने तक उन्हें अपने घरों से बाहर निकलने की जरूरत न पड़े।
More From GoodReturns

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका

TRAI का नया फरमान: अब रिचार्ज प्लान्स में नहीं छिपेगी कोई जानकारी, Jio-Airtel को देना होगा पूरा ब्यौरा

बाजार में उथल-पुथल: 0-90 दिन से 3 साल तक निवेश का सही गणित क्या है?

Airtel Unlimited 5G का सच: 300GB की लिमिट और हॉटस्पॉट का क्या है पंगा? रिचार्ज से पहले ये जरूर देखें

15 अगस्त बैंक हॉलिडे: क्या UPI और EMI पर पड़ेगा असर? जानें जरूरी नियम

NSE का नया CAS सिस्टम: आज से बदल गया क्लोजिंग का तरीका, ट्रेडर्स के लिए जरूरी गाइड

एयरटेल का ₹299 वाला प्लान हुआ गायब? जानें अब कौन सा रिचार्ज है सबसे सस्ता और बेस्ट विकल्प

Shiprocket IPO: आज दांव लगाने का आखिरी मौका, शाम 5 बजे तक जरूर कर लें ये काम

15 अगस्त की यात्रा: एयरपोर्ट लाउंज में फ्री एंट्री चाहिए? घर से निकलने से पहले ये जरूर चेक करें



Click it and Unblock the Notifications