अगर आप इस समय निवेश करने का प्लान बना रहे हैं, तो ये खबर जरूर पढ़ें। निवेश का सोच रहें हैं लेकिन इस बात का कंफ्यूजन है कि कहां इन्वेस्ट करें तो बिल्कुल परेशान न हो। आप एलआईसी की स्कीम में पैसा लगा सकते हैं।
नई दिल्ली: अगर आप इस समय निवेश करने का प्लान बना रहे हैं, तो ये खबर जरूर पढ़ें। निवेश का सोच रहें हैं लेकिन इस बात का कंफ्यूजन है कि कहां इन्वेस्ट करें तो बिल्कुल परेशान न हो। आप एलआईसी की स्कीम में पैसा लगा सकते हैं। जहां निवेश कर आप बढ़िया मुनाफा कमा सकते हैं। एलआईसी ने कई ऐसी पॉलिसियों की शुरुआत की है, जिनमें निवेश करने के बाद आपको गारंटीड रिटर्न मिलेगा। LIC Jeevan Labh : इंश्योरेंस के साथ मिलेगा ये एडिशनल बेनिफिट्स, जानिए इसके फायदे

एक बार किश्त दें और जीवनभर उठाए पेंशन का लाभ
एलआईसी जीवन अक्षय पॉलिसी के तहत पॉलिसीधारक को केवल एक बार किश्त देने के बाद जीवनभर पेंशन का लाभ उठाने का मौका मिलता है। जी हां तो अगर आप बिना जोखिम के सुरक्षित निवेश की प्लानिंग कर रहे हैं तो एलआईसी की जीवन अक्षय पॉलिसी में निवेश कर सकते हैं। इस पॉलिसी के जरिए आप अपने लिए या परिवार के किसी सदस्य के लिए हर महीने पेंशन की व्यवस्था कर सकते हैं।
जानिए कौन कर सकता है निवेश
यह एक एन्यूटी प्लान है लिहाजा इसमें एकमुश्त निवेश कर पेंशन लाभ दिया जाता है। इस पॉलिसी की शर्तों की बात करें तो 30 से 85 साल का कोई भी भारतीय व्यक्ति निवेश कर सकता है। न्यूनतम सालाना पेंशन 12 हजार रुपये तय की गई है इसके लिए न्यूनतम एक लाख रुपये का एकमुश्त निवेश अनिवार्य है। अधिकतम निवेश की कोई सीमा नहीं है। पॉलिसी जारी करने की तारीख से 3 महीने बाद लोन सुविधा भी इसके जरिए मिलती है एक परिवार के कोई भी दो सदस्य इसमें ज्वाइंट एन्यूटी ले सकते हैं। वार्षिक, अर्धवार्षिक, तिमाही और मासिक आधार पर पेंशन पा सकते हैं। इस पॉलिसी में पेंशन पाने के 10 अलग-अलग विकल्प मौजूद होते हैं।
पेंशन पाने के 10 अलग-अलग विकल्प
विकल्प ए : इमेडिएट एन्यूटी फॉर लाइफ के जरिए निवेश के तुरंत बाद ही पेंशन का लाभ मिलने लगता है। यह लाभ तब तक मिलता है जब तक पॉलिसीधारक की मृत्यु नहीं हो जाती। इस विकल्प में एक शर्त यह है कि पॉलिसीधारक को डेथ बेनिफिट नहीं दिए जाते।
विकल्प बी : 5 साल की गारंटेड पीरियड के साथ इमेडिएट एन्युटी और उम्रभर भुगतान। इस विकल्प के तहत पॉलिसीधारक को जिंदगीभर पेंशन तो मिलती है लेकिन इसमें 5 साल की गारंटेड पीरियड के साथ नॉमिनी को फायदा मिलता है। मान लीजिए अगर कोई इस विकल्प के साथ पॉलिसी में निवेश करता है तो उसे आजीवन पेंशन तो मिलेगी लेकिन पांच साल के भीतर मृत्यु हो जाने पर नॉमिनी को पेंशन मिलेगी। नॉमिनी को पेंशन पॉलिसी के पांच साल पूरा हो जाने तक मिलेगी।
इसी तरह 'सी' विकल्प में भी मृत्यु की स्थिति में नॉमिनी को 10 साल (पॉलिसी पूरे होने तक), 'डी' विकल्प में 15 साल और 'ई' विकल्प में 20 साल तक पेंशन मिलेगी।
विकल्प एफ : परचेज प्राइस के रिटर्न के साथ उम्रभर एन्युटी का भुगतान। इस विकल्प के तहत पॉलिसीधारक जब तक जीवित रहेगा तबतक पेंशन का भुगतान होगा। मृत्यु होने पर परचेज प्राइस को नॉमिनी को रिटर्न कर दिया जाएगा।
विकल्प जी : सालाना 3 फीसदी के साधारण ब्याज के साथ उम्रभर एन्युटी का भुगतान। यह विकल्प बिल्कुल ऑप्शन 'ए' की तरह ही है। इसमें फर्क सिर्फ इतना है कि हर साल पेंशन का अमाउंट तीन फीसदी बढ़ता जाएगा।
विकल्प एच: प्राथमिक वार्षिकी करने वाले की मृत्यु पर सेकंडरी एन्युटीएंट को 50 फीसदी एन्युटी देने के प्रोविजन के साथ उम्र भर ज्वॉइंट लाइफ इमेडिएट एन्युटी। यानी इस ऑप्शन के तहत पॉलिसीधारक पेंशन पाने के लिए एक और शख्स को एड कर सकता है। इसके तहत पॉलिसीधारक को आजीवन पेंशन मिलेगी लेकिन मृत्यु होने पर दूसरे शख्स (जिसे एड किया गया हो) को आधी पेंशन मिलने लगेगी।
विकल्प आई : किसी एक एन्युटीएंट के ज्यादा सर्वाइव करने पर 100 फीसदी एन्युटी देने के प्रोविजन के साथ उम्र भर ज्वॉइंट लाइफ इमेडिएट एन्युटी। यह बिल्कुल ऑप्शन 'एच' की तरह ही इसमें फर्क सिर्फ इतना है कि दूसरे शख्स को उतनी ही पेंशन मिलेगी जितनी की पॉलिसीधारक को जीवित रहते मिल रही थी।
विकल्प जे: किसी एक एन्युटीएंट के ज्यादा सर्वाइव करने पर 100 फीसदी एन्युटी देने और लास्ट सर्वाइवर की डेथ पर परचेज प्राइस रिटर्न करने के प्रोविजन के साथ उम्र भर ज्वॉइंट लाइफ इमेडिएट एन्युटी। इसके तहत भी दो लाइफ की कवरेज मिलती है। यानी की पॉलिसीधारक अपने साथ एक और शख्स को पेंशन पाने के लिए (पॉलिसीधारक की मृत्यु की स्थिति में) जोड़ सकता है। वहीं पॉलिसीधारक और दूसरे शख्स की मृत्यु के बाद नॉमिनी को पेंशन मिलती है। इस पॉलिसी में निवेश कर आप हर महीने 6 हजार रुपये पेंशन हासिल कर सकते हैं। इसके लिए आपको 916200 रुपये एकमुश्त जमा करना होगा और इसके साथ ही प्रति महीने पेंशन विकल्प ए को चुनना होगा।
मिलेगा 6 हजार रुपये महीना पेंशन
ऐसे समझे अगर कोई व्यक्ति 68 साल की उम्र में इस पॉलिसी में निवेश करता है और 900000 का सम एश्योर्ड चुनता है तो उसे कुल 916200 रुपये का एक प्रीमियम भरना होगा। इसके बाद प्रति माह 6859 रुपये की पेंशन मिलेगी। जबकि वार्षिक 86265 रुपये, अर्धवार्षिक 42008 रुपये, और तिमाही आधार पर 20745 रुपये मिलेगी। बता दें कि यह पेंशन तब तक मिलेगी जब तक की पॉलिसीधारक की मृत्यु नहीं हो जाती।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!

ऑटो सेल्स डेटा: मारुति-टाटा की रफ्तार पर टिकी नजर, आज इन शेयरों में दिखेगी बड़ी हलचल

MSCI रीबैलेंसिंग आज: नए शेयरों की दौड़ में फंसें या SIP का अनुशासन अपनाएं?



Click it and Unblock the Notifications
