एयरटेल ग्राहकों के लिए अच्छी खबर है। ग्राहकों को कंपनी 50 फीसदी तक का कैशबैक दे रही है। तो अगर आप एयरटेल यूजर हैं तो रिचार्ज पर पैसे बचा सकते हैं।
नई दिल्ली: एयरटेल ग्राहकों के लिए अच्छी खबर है। ग्राहकों को कंपनी 50 फीसदी तक का कैशबैक दे रही है। तो अगर आप एयरटेल यूजर हैं तो रिचार्ज पर पैसे बचा सकते हैं। यह कैशबैक आपको एयरटेल मनी वॉलेट पर पहले रिचार्ज (प्रीपेड, पोस्टपेड, डीटीएच आदि) पर मिलेगा। इतना ही नहीं इसके अलावा कंपनी के तीन प्रीपेड प्लान पर 40 रुपये, कुछ प्रीपेड प्लान्स पर 20 रुपये और अन्य प्लान पर 10 फीसदी का कैशबैक मिल रहा है। अगर आप 50 फीसदी का कैशबैक चाहते हैं तो यूजर्स को एयरटेल मनी वॉलेट पर रजिस्टर करके रिचार्ज करना होगा। अधिकतम कैशबैक 50 रुपये का मिलेगा और ट्रांजेक्शन अमाउंट कम से कम 35 रुपये होना चाहिए। तो चलिए जानते है प्लान के बारें में। एयरटेल : इस प्लान में मिलेगा 28 दिन के वैलिडिटी के साथ 3जीबी डाटा ये भी पढ़ें
ग्राहकों को इन प्रीपेड प्लान्स पर मिलेगा कैशबैक
एयरटेल 249 रुपये, 598 रुपये और 698 रुपये वाले प्रीपेड प्लान्स पर 40 रुपये का कैशबैक दे रही है। वहीं, अगर आप 149 रुपये, 199 रुपये या 219 रुपये का रिचार्ज करते हैं तो 20 रुपये का कैशबैक मिलेगा। इसके अलावा 45 रुपये से 148 रुपये तक के रिचार्ज पर 10 फीसदी का कैशबैक दिया जा रहा है।
जानिए कैसे मिलेगा कैशबैक
- बता दें कि इन प्रीपेड प्लान्स पर कैशबैक पाने के लिए आपको एयरटेल पेमेंट बैंक या एयरटेल मनी वॉलेट से पेमेंट करना होगा।
- फोन में अगर ऐप नहीं है तो प्ले स्टोर Airtel Thankx App या My Airtel ऐफ डाउनलोड करें।
- उसके बाद ऐप में लॉगिन करने के बाद Recharge पर जाएं।
- यहां अपना जिस नंबर पर रिचार्ज करना है उसे डालें और रिचार्ज अमाउंट डालें।
- आप नए यूजर हैं तो Airtel पेमेंट बैंक या Money Wallet पर रजिस्टर करें।
- अब अंत में आप पेमेंट कर दें।
एयरटेल के खास प्लान
एयरटेल का 99 रुपये का प्लान
एयरटेल ने अपने कम कीमत वाले प्रीपेड प्लान लाइनअप में कई प्लान ऐड किए हैं। नए 99 रुपये के प्लान में प्रीपेड यूजर्स को टोटल 1 जीबी डेटा और सभी नेटवर्क्स पर अनलिमिटेड कॉलिंग मिलती है। साथ ही इसमें 100 एसएमएस भी मिलते हैं। यह प्लान 18 दिन की वैलिडिटी के साथ आता है। इस प्लान के साथ यूजर्स को Zee5, Wynk Music और Airtel XStream का सब्सक्रिप्शन भी मिलता है। यह प्लान बिहार, झारखंड, कोलकाता, एमपी और छत्तीसगढ़, ओडिशा, राजस्थान, यूपी ईस्ट और पश्चिम बंगाल जैसे कुछ सर्कल्स में ही ऑफर किया जा रहा है।
एयरटेल का 129 रुपये वाला प्लान
वहीं दूसरा प्लान 129 रुपये का लॉन्च किया गया है और इसमें यूजर्स को सभी नेटवर्क्स पर अनलिमिटेड कॉलिंग, कुल 1 जीबी डेटा और Zee5, Wynk Music और Airtel XStream जैसी सर्विसेज का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलता है। इस प्लान की वैलिडिटी 24 दिन की है और इसमें 300 फ्री एसएमएस भी यूजर्स को मिलते हैं। यह प्लान भी कुछ चुनिंदा सर्कल्स असम, बिहार, झारखंड, गुजरात, हरियाणा, केरल, कोलकाता, एमपी और छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र और गोवा, नॉर्थ ईस्ट, ओडिशा, राजस्थान, यूपी ईस्ट और वेस्ट, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल में ही उपलब्ध है।
एयरटेल का 199 रुपये वाला प्लान
वहीं पिछले दोनों प्लान्स के मुकाबले एयरटेल का 199 रुपये वाला नया प्लान ज्यादा बेनिफिट्स ऑफर करता है। इस प्लान में यूजर्स को रोज 1 जीबी डेटा, 100 एसएमएस और सभी नेटवर्क्स पर अनलिमिटेड कॉलिंग का ऑप्शन मिलता है। इस प्लान के साथ भी यूजर्स को Zee5, Wynk Music और Airtel XStream जैसी सर्विसेज का सब्सक्रिप्शन दिया गया है और यह भी 24 दिनों के लिए वैलिड है। यह प्लान भी असम, बिहार, झारखंड, गुजरात, हरियाणा, केरल, कोलकाता, एमपी और छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र और गोवा, नॉर्थ ईस्ट, ओडिशा, राजस्थान, यूपी ईस्ट और वेस्ट, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल जैसे चुनिंदा सर्कल्स में उपलब्ध है।
More From GoodReturns

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!

ऑटो सेल्स डेटा: मारुति-टाटा की रफ्तार पर टिकी नजर, आज इन शेयरों में दिखेगी बड़ी हलचल

MSCI रीबैलेंसिंग आज: नए शेयरों की दौड़ में फंसें या SIP का अनुशासन अपनाएं?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका



Click it and Unblock the Notifications
