टेलीकॉम कंपनी एयरटेल अपने यूजर्स के लिए 28 दिनों की वैलिडिटी वाले कई प्लान ऑफर करती है। इन प्लान्स में अनलिमिटेड कॉलिंग और डाटा की सुविधा के अलावा इंश्योरेंस जैसी कई सुविधाएं दी जाती हैं।
नई दिल्ली: टेलीकॉम कंपनी एयरटेल अपने यूजर्स के लिए 28 दिनों की वैलिडिटी वाले कई प्लान ऑफर करती है। इन प्लान्स में अनलिमिटेड कॉलिंग और डाटा की सुविधा के अलावा इंश्योरेंस जैसी कई सुविधाएं दी जाती हैं। हम आपको एयरटेल के 28 दिनों की वैलिडिटी वाले 7 प्लान्स के बारे में बता रहे हैं। जिनमें आपको कई सारें बेनिफिट्स मिलेगें। एयरटेल के कुछ प्लान में आपकों 28 दिन की वैधता में 3 जीबी डाटा भी मिलेगा, वहीं कुछ सस्ते प्लान में आपको फ्री इंश्योरेंस भी मिलेगा। तो चलिए आपको कुछ प्लान्स की खासियत के बारे में बता दें ताकि आप अपनी जरूरत के हिसाब से प्लान चुन सकते हैं।
एयरटेल के इन 28 दिनों के प्लान में जानिए कितना मिलेगा डाटा
219 रुपए वाला प्लान
बात करें अगर एयरटेल के 219 रु वालें प्लान की तो इसमें रोज 1जीबी डाटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और रोजाना 100 फ्री एसएमएस दिए जाते हैं।
249 रुपए वाला प्लान
एयरटेल के 249 रु प्लान की 28 दिन की वैलिडिटी है। इस प्लान में आपको रोज 1.5जीबी डाटा ऑफर किया जा रहा है। अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ आने वाले इस प्लान में हर दिन 100 फ्री एसएमएस भी मिलते हैं।
एयरटेल के इन प्लान में फ्री इंश्योरेंस
179 रुपए वाला प्लान
एयरटेल के 179 रु वालें प्लान में ग्राहकों को फ्री बीमा भी मिलेगा। जी हां इस प्लान में बीमा भारती एक्सा लाइफ इंश्योरेंस कंपनी की तरफ से 2 लाख रुपए का लाइफ इंश्योरेंस मिल रहा है। इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग, 2 जीबी डाटा और 300 एसएमएस मिलेंगे।
279 रुपए वाला प्लान
इस प्लान में कंपनी 4 लाख रुपए का लाइफ इंश्योरेंस दे रही है। 28 दिन की वैलिडिटी के सात आने वाले इस प्लान में आपको रोज 1.5जीबी डाटा ऑफर किया जा रहा है। अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ आने वाले इस प्लान में हर दिन 100 फ्री एसएमएस भी मिलते हैं।
एयरटेल के इस प्लान में मिलेगा 2जीबी डेली डाटा
298 रुपए वाला प्लान
एयरटेल की 289 रु वालें प्लान में 2जीबी डेली डाटा के साथ आने वाले इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग बेनिफिट मिलता है। रोज 100 फ्री एसएमएस भी मिलते हैं।
349 रुपए वाला प्लान
इसके साथ ही एयरटेल की 349 इस प्लान में यूजर्स को रोज 2जीबी डाटा दिया जा रहा है। डेली 100 फ्री एसएमएस ऑफर करने वाले इस प्लान में किसी भी नेटवर्क के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग मिलती है। इसके अलावा इस प्लान में अमेजन प्राइम का फ्री सब्सक्रिप्शन ऑफर कर रही है। इसके अलावा प्लान में एयरटेल एक्सट्रीम ऐप प्रीमियम और विंक म्यूजिक की भी मेंबरशिप मिलती है।
एयरटेल के इस प्लान में रोज मिलेगा 3जीबी डाटा
अगर आप ज्यादा डाटा प्लान की तलाश में है तो बात दें कि एयरटेल का 398 रु वाला प्लान आपके लिए बेहतर विकल्प हो सकता है। एयरटेल का 398 रु प्लान ज्यादा डाटा चाहने वालों के लिए सही है, क्योंकि इसमें रोज 3जीबी डाटा दिया जा रहा है। 28 दिन की वैलिडिटी के साथ आने वाले इस प्लान में आपको अनलिमिटेड कॉलिंग और डेली 100 फ्री एसएमएस का फायदा मिलता है।
एयरटेल के इस प्लान में 1 साल का डिज्नी+ हॉटस्टार वीआईपी सब्सक्रिप्शन फ्री
एयरटेल ने अपने यूजर्स के लिए एक शानदार प्लान पेश किया है। कंपनी ने अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ ही डिज्नी+ हॉटस्टार का मुफ्त सब्सक्रिप्शन भी ऑफर किया जा रहा है। भारती एयरटेल ने ग्राहकों के लिए 401 रुपये में एक नया डेटा पैक लॉन्च किया है जिसमें डिज्नी+ हॉटस्टार वीआईपी का एक साल की वैलिडिटी वाला सब्सक्रिप्शन मिलेगा। इस ऐप के सब्सक्रिप्शन की कीमत सालाना 399 रुपये है। इसके अलावा इस प्लान में 3जीबी डेटा मिल रहा है, लेकिन कोई भी वॉयस कॉलिंग या एसएमएस बेनेफिट मौजूद नहीं है। इसके साथ डेटा बेनेफिट रिचार्ज की तारीख से 28 दिनों के लिए है। भारती एयरटेल पहले से अपने 349 रुपये के अनलिमिटेड कॉम्बो प्रीपेड प्लान में अमेजन प्राइम का सब्सक्रिप्शन दे रही है। वहीं अब कंपनी ने होटस्टार के साथ भी समझौता किया है। टेलिकॉम टॉक की रिपोर्ट के मुताबिक कएयरटेल का यह प्लान सभी सर्किल में रिचार्ज के लिए उपलब्ध है।
More From GoodReturns

भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें

Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?

ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका

US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति

GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित

ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान

चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग

Russia ने 6 महीने में बेच दिया 44 टन सोना! रूस क्यों घटा रहा है अपना Gold Reserve?

Indo-MIM Listing Today: आज बाजार में होगी धमाकेदार एंट्री! लिस्टिंग के बाद शेयर बेचने का सही तरीका

Gold Outlook: Buy on Dip या Sell on Rise? गोल्ड, सिल्वर और क्रूड पर Expert Strategy!

LIC AGM 2026: डिविडेंड और बोनस पर बड़ा फैसला, निवेशकों के लिए क्या है खास?



Click it and Unblock the Notifications