Free Aadhaar Update: अगर आपको अपने कुछ अपडेट करने हैं तो, अभी भी आपके पास 14 मार्च तक का समय बचा हुआ है। 14 मार्च से पहले आप अपने आधार कार्ड में नाम एड्रेस और दूसरी चीजों को फ्री में अपडेट कर सकते हैं। इसके लिए आपको अब सिर्फ 8 दिन समय मिलेगा। यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया के द्वारा दिए गए निर्देश के अनुसार 14 मार्च 2024 के बाद से अगर आधार कार्ड में कोई भी अपडेट करते हैं तो उसके लिए पैसे चार्ज किया जाएंगे।
इस लिए अगर आपको अपने आधार कार्ड में अपडेट करना है, 4 मार्च में आपको इस फ्री अपडेट का विकल्प। हालांकि अभी भी कुछ ऐसी अपडेट से जिनके लिए आपको पैसे देने पड़ते हैं जिनमें बायोमेट्रिक अपडेशन शामिल है।

अगर आपके दिमाग में यह सवाल आ रहा है कि आधार कार्ड अपडेट करना जरूरी क्यों है तो इसके पीछे कई कारण है। पहली बात अगर आपके आधार कार्ड को बने आठ साल या उससे ज्यादा का समय हो गया है तो उसे एक बार अपडेट करना जरूरी है। आधार कार्ड को अपडेट करने से पर होने वाले ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा भी काम हो जाता है। इसके अलावा अगर आपको बैंक में खाता खुलवाना है या किसी भी सरकारी योजना का फायदा उठाना है, तो आपका आधार कार्ड अपडेट होना बहुत जरूरी है।
गौरतलब है कि हाल में ही सरकार के द्वारा किसानों को प्रधाममंत्री किसान सम्मान निधी के तहत पैसे दिए गए थे। लेकिन इनमें कुछ किसानों के आधार बैंक से लिंक नहीं थे, इस लिए उनके खाते में पीएम किसान की रकम नहीं आई है।
आधार अपडेट के लिए आपको कुछ डेटा देना पड़ता है। जानकारी के लिए बताते चलें कि आधार कार्ड अपडेट के दौरान आपको कुछ डेटा जैसे एड्रेस डेट ऑफ बर्थ और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर की जानकारी देनी होती है।
मान लीजिए आपने साल 2013 या साल 2014 में अपना आधार कार्ड बनवाया था और अब आप उसे अपडेट करना चाहते हैं. क्योंकि आपने नया घर ले लिया है या फीर आपका मेन एड्रेस बदल गया है, तो आप बड़ी आसानी से इसे 14 मार्च से पहले फ्री में अपडेट कर सकते हैं। आइए इस पूरी प्रोसेस के बारे में आपको विस्तार से बताते हैं।
इस तरह आधार कार्ड ऑनलाइन अपडेट कर सकते हैं एड्रेस और दूसरी जानकारियां
आधार कार्ड अपडेट करने के लिए आपको सबसे पहले यूआईएडीआई की वेबसाइट पर जाना होगा।
इसके बाद आपको वेबसाइट से आधार अपडेट करने वाले विकल्प पर क्लिक करना होगा।
यहां से आपको जो भी अपडेट करना है वो सेक्शन सेलेक्ट कर सकते हैं। यहां पर अपडेट एड्रेस का ऑप्शन चुन रहे हैं, क्योंकि हमको एड्रेस अपडेट करना है।
इसके आद आपको अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा, इस पर आपको एक वन टाइम पासवर्ड भेजा जाएगा।
उसके बाद आपको अपना ओटीपी दर्ज करना होगा। वन टाइम पासवर्ड डालने के बाद आपको डाक्यूमेंट्स अपडेट का ऑप्शन चूज करना होगा।
इसके बाद आपको आधार कार्ड से जुड़ी जानकारी दिखाई देगी।
इसके बाद आधार से जुड़ी डीटेल्स को अपडेट करने के लिए कुछ डॉक्यूमेंट्स देना होगा।
डॉक्यूमेंट्स देने के बाद आपको आधार अपडेट करने की प्रोसेस को एक्सेप्ट करना होगा।
इसके बाद आपको 14 अंको वाला एक अपडेट रिक्वेस्ट नंबर दिया जाएगा। इस नंबर का इस्तेमाल करके आप आसानी से अपने अपडेट जुड़ी जानकारी को चेक कर सकते हैं और उसे ट्रैक भी कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें: Gold Price Today: Gold रिकॉर्ड तोड़ महंगा हुआ, रेट सीधे 65,000 रुपये के पार
More From GoodReturns

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 26 मार्च को लगातार दूसरे दिन सोने की कीमतों में उछाल! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 27 मार्च को फिर से सोने की कीमतों में तेजी! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Happy Ram Navami 2026: आज है राम नवमी! इन खास मैसेज से करें अपनों का दिन खास

Silver Price Today: 29 मार्च रविवार को चांदी सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Price Today: 29 मार्च को सोना सस्ता हुआ या महंगा? खरीदने से पहले जानें आज का ताजा भाव

Silver Price Today: 28 मार्च को चांदी की कीमतों में उछाल, जानिए प्रति किलो कितना महंगा हुआ चांदी का भाव

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 26 मार्च को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! प्रति किलो चांदी सस्ता हुआ या महंगा?

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?



Click it and Unblock the Notifications